स्वच्छ भारत कार्यक्रम में महाराजा चौक स्थित तालाब की साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. आज सोमवार को जशपुर मुख्यालय में जशपुर पुलिस, सीआरपीएफ व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता की मुहीम चलाई गई। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के तालाब की सफाई भी की गई। सोमवार की प्रातः पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से), सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट 81 बटालियन संजीव कुमार के नेतृत्व में तथा नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के सहयोग से दिनांक 1.10.2021 से 30.10.2021 पूरे माह भर तक…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
70 वर्षीय बुजूर्ग महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने एवं हमला कर गंभीर घायल करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल….जाने पूरा मामला
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. आपसी विवाद में पीड़िता को डायन टोनही हो कहकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की नियत से पत्थर से कई बार हमला करने के साथ मारपीट कर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को आस्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्व थाना आस्ता में भादवि की धारा 294, 506, 307 एवं टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 की धारा 5, 6 के अन्तर्गत क्रमांक 38/2021 पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना आस्ता क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय प्रार्थिया थाना में आकर…
Read Moreहाईकोर्ट के सात जस्टिस का हुआ तबादला….पढ़े पूरी खबर
समदर्शी न्यूज डेस्क भारतीय संविधान के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सात राज्यों के हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया है। जारी हुए आदेश के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजन गुप्ता को पटना हाईकोर्ट, मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस टी एस शिवागनानम को कोलकाता हाईकोर्ट, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, कर्नाटका हाईकोर्ट के जस्टिस पी बी बजनथ्री को पटना हाईकोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पटना हाईकोर्ट, तेलांगाना हाईकोर्ट…
Read Moreनगर पंचायत सीएमओं कुनकुरी की मांग पर भाजपा पार्षदों ने टेण्डर अनियमितता को लेकर की लिखित शिकायत, प्रस्ताव रजिस्टर में कूट रचना का लगाया आरोप
पूर्व में कुनकुरी दौरे में कलेक्टर से भी हो चुकी है शिकायत टेण्डर निरस्त न होने पर भाजपा पार्षद करेंगें धरना प्रदर्शन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर/कुनकुरी. नगर पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत निविदा क्रमांक 262/लो.नि./न.पं./2021-22 दिनांक 30.09.2021 के टेण्डर को निरस्त करने की मांग से संबंधित लिखित मांग पत्र आज दिनांक 11 अक्टूबर सोमवार को भाजपा पार्षदों द्वारा दिया गया। ज्ञातव्य है कि गत दिनांक 8 अक्टूबर शुक्रवार को कुनकुरी प्रवास पर आये नव पदस्थ कलेक्टर को नगर पंचायत कुनकुरी में हुई इस टेण्डर अनियमितता की शिकायत की गई…
Read Moreजशपुर जिले के जनसम्पर्क अधिकारी और कर्मचारियों ने भी हड़ताल का किया समर्थन, काली पट्टी लगाकर आज किया काम
घोषणा के अनुसार कल से करेंगें कलमबंद हड़ताल सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों के जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी आज 11 अक्टूबर सोमवार को काली पट्टी लगाकर काम कर रहे है। उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन…
Read More24 अक्टूबर को संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर विकासखंड नगरी के दुगली में आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/ धमतरी- नगरी. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर “संवर्धन” आयोजित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आयोजित किये जा रहे संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर “संवर्धन” में निर्धारित 15 बिन्दुओं पर शिक्षक-शिक्षिकाओं से व्यक्तिगत आवेदन…
Read Moreमानसिक अस्वस्थ व्यक्ति भी देश की मूल्यवान मानव संपदा है, इनका चिकित्सीय उपचार प्राप्त करने के साथ विधिक अधिकार भी है – डॉ. शुक्ला
न्यायाधीश श्री मिश्रा ने मानसिक अस्वस्थ व्यक्तियों के विधिक अधिकारों एवं प्रावधानों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. अंतराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ दिवस का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर तथा शुक्ला मनोरोग चिकित्सालय माना द्वारा संयुक्तरुप से किया गया। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉक्टर जे. एन. शुक्ला, प्रमुख शुक्ला मनोरोग चिकित्सालय माना, अन्य चिकित्सक तथा स्वास्थ्य हो चुके मरीज और अन्य सहभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर जे.एन. शुक्ला द्वारा किया गया उनके द्वारा बताया गया कि कोई भी रोग कभी भी…
Read Moreजनसम्पर्क विभाग में 11 अक्टूबर को काली पट्टी, बारह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कलम बंद, प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया पुरजोर समर्थन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों के जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी 11 अक्टूबर 2021 को काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी के तहत राजधानी रायपुर के जनसम्पर्क संचालनालय से लेकर सभी…
Read Moreधान के मुद्दे पर भाजपा का आंदोलन: दुलदुला में सांसद गोमती साय एवं बागबहार में शिवशंकर साय करेंगें नेतृत्व
एसडीएम को सौंपा जायेगा ज्ञापन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. धान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने के लिये रणनीति बनाकर जशपुर भाजपा आक्रामक होकर सशक्त विपक्ष की भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अभियान प्रादेशिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में कल से प्रारंभ कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुवे भाजपा के मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि धान के मुद्दे को लेकर भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित है। जिसके अन्तर्गत कल 11 अक्टूबर सोमवार…
Read Moreअसम की तरह जशपुर जिले में दिखने लगे हैं चाय के बागान, लोकवाणी की 22वीं कड़ी में आज जनता से रूबरू हुए मुख्यमंत्री, किया जशपुर का उल्लेख
स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल-मुख्यमंत्री स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह पर की बात जशपुर जिला मुख्यालय के ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं ने लोकवाणी सुनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे…
Read More