Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम : जशपुर में मिले युवक-युवती के शव, डबल मिस्ट्री डेथ ! पेड़ पर लटका प्रेमी, नीचे पड़ी प्रेमिका की लाश – इलाके में दहशत, हत्या या आत्महत्या ?

    प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम : जशपुर में मिले युवक-युवती के शव, डबल मिस्ट्री डेथ ! पेड़ पर लटका प्रेमी, नीचे पड़ी प्रेमिका की लाश – इलाके में दहशत, हत्या या आत्महत्या ?

    जशपुर. 18 सितंबर 2025 : त्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम माटीपहाड़छर्रा में एक पेड़ पर युवक फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसी पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही असली सच सामने आएगा।

    मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि दिनांक 16 सितंबर 2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके व उनके परिजनों के द्वारा आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 17 सितंबर 2025 को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

    सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर पुलिस दल घटना-स्थल के लिये रवाना हुआ, घटना-स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है व फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है व वह टांगरगांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटीपहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटीपहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था।

  • कुपोषण से जंग : जशपुर में एक लाख की लागत से बनेंगे 100 हाई-टेक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र ! टीवी, रंग-बिरंगी कक्षाएं और डेस्क-बेंच से सजेगी आदर्श आंगनबाड़ी, आदिवासी बच्चों को मिलेगा नया भविष्य.

    कुपोषण से जंग : जशपुर में एक लाख की लागत से बनेंगे 100 हाई-टेक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र ! टीवी, रंग-बिरंगी कक्षाएं और डेस्क-बेंच से सजेगी आदर्श आंगनबाड़ी, आदिवासी बच्चों को मिलेगा नया भविष्य.

    जशपुर.18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा देवी को प्रस्ताव दिया है कि जिले में 100 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएं। इन केंद्रों में बच्चों के लिए आकर्षक रंग-रोगन, छोटे डेस्क-बेंच और शैक्षणिक कार्यक्रमों से लैस टीवी की सुविधा होगी, जिससे आदिवासी बच्चों का मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास हो सके।

    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने रायपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा देवी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अनुपमा देवी एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची थी। इस दौरान श्रीमती जूदेव ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्रीमती जूदेव ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर निवास करती है। केंद्र और राज्य सरकार इन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रही है। जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र में जनमन योजना के अंर्तगत बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।

    जरूरत है इस जनजाति के बच्चों को कुपोषण से बचाते हुए इनके मानसिक और शैक्षणिक विकास की। इसके लिए एक माडल आंगनबाड़ी केंद्र की रूपरेखा तैयार की गई है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में आकर्षक रंग-रोगन के साथ बच्चों को बैठने के लिए छोटे आकार वाली डेस्क-बेंच के साथ एक टीवी उपलब्ध कराई जाएगी। इस टीवी में सप्ताह में एक या दो दिन बच्चे टीवी देख कर राईम्स, पेटिंग बनाना तो सीखेगें ही साथ ही मनोरंजन आधारित कार्यक्रम देख कर देश और दुनिया के बारे में भी जान सकेगें। श्रीमती जूदेव ने बताया कि एक माडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने में लगभग एक लाख रूपये की लागत आएगी। जशपुर जिले में सौ आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री अनुपमा देवी ने श्रीमती जूदेव के प्रस्ताव की प्रशंसा करते हुए, आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • एकादशी पर जगमगाया जशपुर का जगन्नाथ मंदिर, जशपुर में ऐतिहासिक दीपोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कौशल्या साय ने की विशेष पूजा, सैकड़ों दीपों से आलोकित हुआ मंदिर परिसर, सैकड़ों दीपों के बीच कौशल्या साय ने किया दीप प्रज्ज्वलन, पीएम मोदी के लिए की प्रार्थना.

    एकादशी पर जगमगाया जशपुर का जगन्नाथ मंदिर, जशपुर में ऐतिहासिक दीपोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कौशल्या साय ने की विशेष पूजा, सैकड़ों दीपों से आलोकित हुआ मंदिर परिसर, सैकड़ों दीपों के बीच कौशल्या साय ने किया दीप प्रज्ज्वलन, पीएम मोदी के लिए की प्रार्थना.

    एकादशी पर्व एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर जशपुर जिले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर-दोकड़ा में भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की।

    संध्या बेला में मंदिर प्रांगण सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा। दीपों की लौ से सजीव हुई अद्भुत छटा ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों को भक्ति और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए और इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कौशल्या साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 11 वर्षों से राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व में नई पहचान बना रहा है। हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ भी विकास और नक्सल-मुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दीप प्रज्ज्वलन का यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता और प्रगति का भी संदेश देता है। श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार और दीपों की दिव्य आभा ने वातावरण को और अधिक पावन बना दिया। श्रद्धालु एवं नगरवासी देर रात तक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने रहे।

  • दिल दहला देने वाली वारदात : अंबिकापुर में पिता ने बेटे को पटक कर उतारा मौत के घाट, बेटे की हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहा था निर्दयी पिता, दरिमा पुलिस की तत्परता से हुई त्वरित गिरफ्तारी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    दिल दहला देने वाली वारदात : अंबिकापुर में पिता ने बेटे को पटक कर उतारा मौत के घाट, बेटे की हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहा था निर्दयी पिता, दरिमा पुलिस की तत्परता से हुई त्वरित गिरफ्तारी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंकित सिंह साकिन शिवनंदनपुर थाना विश्रामपुर जिला सुरजपुर के रिपोर्ट देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी शिवनंदनपुर थाना बिश्रामपुर जिला सूरजपुर का निवासी है, प्रार्थी अपने मौसी मौसा के घर विगत एवं सप्ताह पहले आया था, प्रार्थी की मौसी के जेठ का बेटा जुगलाल सिंह है जो विगत 03 वर्ष पहले ग्राम कमलेश्वरपुर निवासी विनिता सिंह से प्रेम प्रसंग से शादी किया था, जिससे उनका एक बच्चा भी था, विनिता को विगत 1 साल पहले जुगलाल सिंह झगड़ा विवाद करके भगा दिया था, जो अपने मायके में रहती थी। दिनांक 15 सितंबर 2025 को जुगलाल अपने मां को भी झगडा करके भगा दिया था और घर में जुगलाल के पिता राम सुन्दर, जुगलाल और उसका बेटा थे, दिनांक 16 सितंबर 2025 के 10-11 बजे के बीच प्रार्थी की मौसी रहमेन जुगलाल के बच्चे को कुछ खिलाने पिलाने के नाम से अपने घर लायी थी, उसी दौरान जुगलाल चिल्लाते हुए प्रार्थी के मौसी के घर आया और बच्चे का हाथ पकड कर घसीटते हुए ले गया और अपने घर के दरवाजा के पास ले जाकर पटक दिया और अपने लात से गंभीर चोट कारित कर दिया और बच्चे को उठाकर अपने घर के परछी चटाई में सुला दिया। जो कि बच्चा बेहोश हो गया और बातचीत करना बंद कर दिया, प्रार्थी के अन्य रिश्तेदार बच्चे को चटाई से उठाकर जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर आये, डाक्टर साहब द्वारा चेक करने में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है। बच्चे की मौत उनके पिता जुगलाल द्वारा घसीटते हुए ले जाकर पटकने से एवं लात से मारने के कारण हुआ है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 135/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृत बच्चे का पीएम पंचनामा कार्यवाही कर परिजनों एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी जुगलाल का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जुगलाल सिंह आत्मज राम सुन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन करजी थाना दरिमा का होना बताया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ : मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक, जशपुर में सेवा पखवाड़ा के द्वारा सेवा और स्वच्छता का संकल्प, भाजपा का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र जीवंत, जशपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की धूम.

    सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ : मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक, जशपुर में सेवा पखवाड़ा के द्वारा सेवा और स्वच्छता का संकल्प, भाजपा का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र जीवंत, जशपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की धूम.

    भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले में आज से सेवा पखवाड़ा” की शुरुवात, जिले के सभी मंडलों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के संकल्प को नई गति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरण रैलियाँ जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

    पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा, “सेवा पखवाड़ा केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की सहायता करेंगे और यही सच्ची राजनीति का संदेश है।”

    जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की परंपरा को मजबूत करते हुए हर घर तक स्वच्छता और जनकल्याण का संदेश पहुँचाएँगे। जनता का सहयोग इस अभियान को सफल बनाएगा।”

    पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा, भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है। यह पखवाड़ा कार्यकर्ताओं को समाज की जमीनी जरूरतों से जोड़ने और सेवा की भावना को और मजबूत करने का अवसर देता है।”

    पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा, “सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के कमजोर और वंचित वर्ग तक मदद पहुँचाएँगे। यह अभियान हमें जनसेवा की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

    जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने आह्वान किया, “सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करें और आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ें, ताकि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग का संदेश हर घर तक पहुँचे।”

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, जिला मंत्री संतोष सिंह, राजकपूर भगत, श्रीनायक मिश्रा, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, हरीश आरिक, नेहरू सिंह, देवलाल भगत, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, राहुल गुप्ता, सज्जु खान, सतीश गोस्वामी, हरजीत सिंह भाटिया, आशु राय, पंकज जायसवाल, राजकिशोर जायसवाल, संजय लोहिया, नागेंद्र भगत, नीतू गुप्ता, सवीत्रि निकुंज,बॉबी ताम्रकर, काजल राय, नसरुल्ला सिद्दीकी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    आगे की योजनाएँ

    सेवा पखवाड़ा के दौरान आगामी दिनों में पूरे जिले में रक्तदान शिविर, दिव्यांग सहायता, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

    जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पहल से न केवल सेवा की भावना को नया आयाम मिलेगा बल्कि भाजपा का सेवा ही संगठन” का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दो बार पुलिस को चकमा देकर भागा, तीसरी बार रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल.

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दो बार पुलिस को चकमा देकर भागा, तीसरी बार रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल.

    चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक पीड़िता ने दिनांक 08 अगस्त 2025 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत आरोपी अंकित किस्पोट्टा से फरवरी 2025 में पीड़िता के साथ शादी हेतु रिश्ता तय हुआ था, इस दौरान आरोपी अंकित किस्पोट्टा का पीड़िता के घर आना जाना होता था। दिनांक 30 मार्च 2025 को आरोपी अंकित पीड़िता के घर आया और पीड़िता के माता-पिता से पूछकर पीड़िता को मोटर साइकल में बैठा कर बगीचा क्षेत्रांतर्गत अपने गांव ले गया व उसी रात्रि को उनके परिवार के साथ खाना खाने के बाद आरोपी अंकित पीड़िता को सोने हेतु अपने कमरे में ले गया और शादी तो होने ही वाला है कहकर पीड़िता के मना करने के बावजूद शादी के पूर्व ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। फिर दूसरे दिन पीड़िता को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत पीड़िता के घर में छोड़ दिया, तब से लेकर दिनांक 11 जून 2025 तक आरोपी अंकित हर सप्ताह में दो बार पीड़िता के घर आता था व शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता था। पीड़िता जब 04 माह की गर्भवती हो गई, तब आरोपी अंकित किस्पोट्टा शादी करने से इनकार कर रहा है।

    पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25 व  बीएनएस की धारा 64 (2)(m)   के अंतर्गत एफ.आई.आर दर्ज कर घटना-स्थल थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत होने से थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 162/25 दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, घटना दिनांक से ही फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा रायपुर में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना बगीचा से पुलिस टीम गठित कर दो बार, आरोपी को पकड़ने के लिए रायपुर भेजा गया था। परंतु आरोपी अंकित किस्पोट्टा इतना शातिर था कि दोनों बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस लगातार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को ट्रेस कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, रायपुर के रेलवे स्टेशन में है व कहीं भागने के फिराक में है, परंतु इस बार जशपुर पुलिस की टीम को, जीआरपी पुलिस रायपुर के सहयोग से आरोपी अंकित किस्पोट्टा को रेलवे स्टेशन में घेरा बंदी कर पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

  • यातायात पुलिस और एनजीओ सुरक्षित भव: का संयुक्त प्रयास : कोल माइंस कर्मचारियों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, गुड सेमेटेरियन कानून और सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा, माइंसकर्मियों को दिया जागरूकता संदेश.

    यातायात पुलिस और एनजीओ सुरक्षित भव: का संयुक्त प्रयास : कोल माइंस कर्मचारियों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, गुड सेमेटेरियन कानून और सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा, माइंसकर्मियों को दिया जागरूकता संदेश.

    रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और डीएसपी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस द्वारा एनजीओ सुरक्षित भव: के सहयोग से हिंडालको कोल माइंस परिसर में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोल माइंस कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, वाहन चालक और वाहन क्लीनर मौजूद रहे।

    इस अवसर पर थाना यातायात के प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात संकेतों का पालन करना सड़क सुरक्षा की पहली शर्त है। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना होने पर नागरिकों के कर्तव्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और गुड सेमेटेरियन कानून की जानकारी दी गई, जिसके तहत किसी भी दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

    वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग न करना, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग से बचना, वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखना और सड़क पर पैदल यात्री व छोटे वाहनों को प्राथमिकता देने जैसे अहम नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

  • एंटी क्राइम यूनिट और माना पुलिस की कार्रवाई : चाकू की नोक पर ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश करने वाला टीनू उर्फ राजा गिरफ्तार, एक्टिवा चोरी का भी हुआ खुलासा, आरोपी हरवेन्द्र बारले गिरफ्तार.

    एंटी क्राइम यूनिट और माना पुलिस की कार्रवाई : चाकू की नोक पर ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश करने वाला टीनू उर्फ राजा गिरफ्तार, एक्टिवा चोरी का भी हुआ खुलासा, आरोपी हरवेन्द्र बारले गिरफ्तार.

    प्रार्थी प्रणव विश्वास ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका माना कैम्प में पी.पी. ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान है जिसका वह संचालन करता है। दिनांक 14 सितंबर 2025 के शाम करीब 05:50 बजे प्रार्थी अपनी दुकान में था, उसी समय एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के अंदर आते समय दरवाजा से टकराया फिर अंदर आया, फिर वह पुनः गेट तरफ गया और वापस प्रार्थी के पास आकर अपने बैग से चाकू निकाल कर लूटने के उदेश्य से प्रार्थी पर चाकू टिका रहा था, तभी प्रार्थी शोर मचाने लगा तो वह व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर भाग गया। जिसकी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 299/25 धारा 309(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

    इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त जोरा तेलीबांधा निवासी हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को स्वीकार करने के साथ ही थाना तेलीबांधा क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी की घटना को भी अंजाम देना बताया गया, जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 588/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।

    आरोपी हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 7852 तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

    आरोपी के विरूद्ध थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग में भी वाहन चोरी का अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी – हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा पिता विष्णु राम बारले उम्र 25 साल निवासी ग्राम भरदा थाना बिरेझर जिला धमतर। हाल पता – प्रतिष्ठा मैरिज हाल जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर।

  • कबीर नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई : चाकू की नोक पर चारपहिया वाहन लूटने वाला कुख्यात फरार लुटेरा नितिन यादव आखिरकार गिरफ्तार.

    कबीर नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई : चाकू की नोक पर चारपहिया वाहन लूटने वाला कुख्यात फरार लुटेरा नितिन यादव आखिरकार गिरफ्तार.

    प्रार्थी कुलदीप यादव ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जनता कॉलोनी दुर्ग में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 04 सितंबर 2025 को करीबन 12:00 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के काम से अपने वेन्यु कार क्रमांक सीजी/04/एनडी/5577 से अकेला हीरापुर रायपुर शिवाय रोड कैरियर रोड में आया था, वहां से काम होने पर 02:30 बजे दोपहर वापस घर जाने के लिये कुम्हारी के लिये निकला था, रास्ते में अटारी चौक के साहू पान ठेला में सिगरेट लेने रूका, सिगरेट लेकर निकला एच.पी. गैस एजेंसी अटारी के रूका था। उसी दौरान लाल रंग की दोपहिया मोपेड वाहन में दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आया मोबाईल नहीं है, कहते हुए बात करने के लिये मांगे जिस पर प्रार्थी द्वारा उन्हें अपना मोबाईल फोन दिया गया, जो बात करने के पश्चात् प्रार्थी के मोबाईल फोन को अपने पास रख लिये तथा दोपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं है, कहते हुए प्रार्थी को आर.डी.ए. कॉलोनी छोड़ने के लिये बोले तथा प्रार्थी की चारपहिया वाहन में सभी बैठ गये एवं एक लड़का प्रार्थी की चारपहिया वाहन को चलाने लगा, उन्होंने रास्ते में अपने 01 साथी को भी चारपहिया वाहन में बैठा लिया।

    रास्ते में उनके द्वारा प्रार्थी को 2000/- रूपये शराब पीने के लिये मांगे तथा चाकू दिखाकर डराने लगे, इसी बीच प्रार्थी के मोबाईल फोन से अपने बैंक खाते में 2000/- रूपये पैसा ट्रांसफर किये एवं प्रार्थी को जबरदस्ती चारपहिया वाहन में मंदिर हसौद टोल नाका से महासमुंद रोड़ ले जाने लगे कि रात्रि करीबन 09:00 बजे पलौद चौक के पास पहुंचे थे तभी प्रार्थी वाशरूम जाने के लिये चारपहिया वाहन से उतरा तथा मौका पाकर वहां से भाग गया। आरोपीगण प्रार्थी की उक्त चारपहिया वाहन को लूट कर ले गये।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(3), 309, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में पूर्व में आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला पिता राजकुमार यादव उम्र 18 साल निवासी कांपा नहरपारा मोवा थाना पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूट की वेन्यु कार क्रमांक सीजी/04/एनडी/5577 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

    पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों को आरोपी नितिन यादव उर्फ प्रेम की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में फरार आरोपी नितिन यादव उर्फ प्रेम को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

    गिरफ्तार आरोपी – नितिन यादव उर्फ प्रेम पिता पंचराम यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पास, उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर.

  • ड्रंक एंड ड्राइव बना खतरा : नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! रायपुर पुलिस ने 1277 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, रायपुर पुलिस ने 15 दिन में 91 ड्राइवरों को भेजा कोर्ट.

    ड्रंक एंड ड्राइव बना खतरा : नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! रायपुर पुलिस ने 1277 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, रायपुर पुलिस ने 15 दिन में 91 ड्राइवरों को भेजा कोर्ट.

    शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एण्ड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर त्यौहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतीश ठाकुर एवं श्री गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही है।

    जिसमें उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर सहायक उपनिरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों की रात्रि 11:00 से 2:00 के मध्य ड्यूटी लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत 15 दिनों के भीतर ड्रंक एण्ड ड्राइव पर विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान 91 वाहन चालक पकड़े गये, जिसमें दो पहिया चालक 32, कार चालक 45, माल वाहक 11 एवं ई रिक्शा/ऑटो चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया, सभी वाहन चालकों को 10 से 15 हजार रुपए तक अर्थ दंड से दंडित किया गया।