जशपुर जिले के अन्तर्गत थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही, न्यायालय ने 11 प्रकरणों पर लगाया एक लाख दस हजार रूपये का अर्थदण्ड

शराब पीकर वाहन चला रहे 02 वाहन चालकों के वाहन को यातायात शाखा द्वारा जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध विगत तीन दिनों में 11 प्रकरणों में कुल 1,10,000 रू. (एक लाख दस हजार रू.) का अर्थदण्ड लगाया गया,   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर दिनांक 30.12.2021 को जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर…

Read More

नव वर्ष 2022 के अवसर पर जिला जशपुर अंतर्गत समस्त दर्शनीय स्थल एवं पिकनिक स्थलों पर राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 200 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा ड्यूटी में कर्तव्स्थ किया गया, शराब पीकर वाहन चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध की जायेगी वैधानिक कार्यवाही

जशपुर अनुभाग अंतर्गत 11 फिक्स पाईंट एवं 06 पेट्रोलिंग पार्टी, पत्थलगांव अनुभाग अंतर्गत 03 फिक्स पाईंट एवं 06 पेट्रोलिंग पार्टी, कुनकुरी अनुभाग अंतर्गत 05 फिक्स पाईंट एवं 06 पेट्रोलिंग पार्टी, अनुभाग बगीचा अंतर्गत 02 फिक्स पाईंट एवं 06 पेट्रोलिंग पार्टी को सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई जिले के डेम/नदी के किनारे स्थित पिकनिक स्पाॅट में राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ. की टीम लगाई गई, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, नव वर्ष 2022 के अवसर पर जशपुर जिले में स्थित समस्त दर्शनीय स्थल एवं पिकनिक स्पाॅट में राजपत्रित पुलिस अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग

श्री बघेल ने कहा नक्सल उन्मूलन में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों पर किये 15 हजार करोड़ के व्यय की प्रतिपूर्ति हो कोल उत्खनन पर छत्तीसगढ़ के हिस्से की 4,140 करोड़ की राशि शीघ्र देने का किया आग्रह बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आर्थिक मुद्दे पर रखे कई प्रस्ताव केंद्रीय करों में छत्तीसगढ़ के हिस्से की लंबित राशि शीघ्र लौटाने का अनुरोध पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्रीय उत्पाद कर में कटौती के स्थान पर केंद्र द्वारा अधिरोपित उपकरों में कमी की जाए जिससे राज्यों को राजस्व…

Read More

एडवेंचर टूरिज़्म का आज मयाली में होगा शुभारंभ ,नए साल में कई एडवेंचर इवेंट होंगे, पैरामोटर, हॉट एयर बलून,एटीवी, राइड,कायकिंग,बोनफायर रहेंगे आकर्षण के बिंदु

मयाली को मनाली बनाने यू.डी. मिंज की तैयारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जो कहा सो करके दिखाया संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की परिकल्पना एडवेंचर टूरिज़्म जशपूरवासियों के लिए नए साल में साकार होने वाली है। कुनकुरी के मयाली में आज31 दिसम्बर को दिन में 1 बजे शुभारंभ किया जा रहा है। शुक्रवार को  संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ,कलेक्टर रितेश अग्रवाल , वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव ने मयाली पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। माध्यम इम्प्वायर्मेंट & रूलर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ,जिला प्रशासन जशपुर एवं वनमंडल जशपुर…

Read More

जशपुर जिले में पड़ रही ठंड के कारण विद्यालयों के बदले गये समय, जिला शिक्षा अधिकारी ने नये समय के जारी किये आदेश….देखे नये आदेश….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में पड़ रहे अत्यअधिक ठंड व शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान मे रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने आगामी 15 जनवरी तक जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय को परिर्वतन किया है. देखे आदेश….

Read More

सामाजिक , धार्मिक कार्यक्रम और नव वर्ष के उपलक्ष्य होने वाले कार्यक्रम में 200 लोगों से अधिक की उपस्थिति होने पर अपर कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति, नियम का उलंघन करने पर होगी कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 एवं नये वेरियट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के स्थलों पर क्षमता से 33 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी तथा किसी भी कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की एकत्रीकरण की स्थिति में पर्याप्त समय पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जशपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा.

Read More

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसाील के ग्राम टाकमुण्डा निवासी  प्रेमलाल साय पिता धनसिंह साय की मृत्यु 08 अगस्त 2019 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धनसिंह साय हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम खम्हली निवासी सदजोहार निवासी मुकुन्द बुनकर की मृत्यु 31 मार्च 2021 को हो…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग के द्वारा फरसाबहार विकासखंड के बाजारडांड में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, शिविर में आमजनों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणजनों ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिल रही है जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखंड के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी,  धन्वंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार…

Read More

कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह- मुख्य सचिव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता मंे मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस 26…

Read More

जशपुर जिले के 35 धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कव्हर से ढका गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले 35 धान खरीदी केन्द्र में धान को वर्षा से सुरक्षित बचाने के लिए कैप कव्हर से ढका गया है और बारिस से धान को बचाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More