कोटाभर्री में आयोजित परंपरागत वैद्यों के सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर धमतरी जिले के नगरी तहसील अंतर्गत कोटाभर्री में आज आयोजित परंपरागत वैद्यों का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वार प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे कोटाभर्री पहुंचेंगे और वहां 2 से 3 बजे तक आयोजित परंपरागत वैद्यों का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3 बजे कोटाभर्री से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे रायपुर आएंगे।

Read More

जेम्स-ज्वेलरी कटिंग और पॉलिशिंग का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री का रायपुर सर्राफा एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जेम्स एण्ड ज्वेलरी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम प्रारंभ होने पर जताया आभार समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चालू शिक्षा सत्र से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जेम्स एंड ज्वेलरी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम आरंभ होने पर शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास स्थित गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की । उन्होंने भक्ति-भाव से गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

Read More

जिला स्तरीय समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा आम जनता की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने बैंकर्स दें अपना योगदान

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी अधोसंरचना को सशक्त करने के लिए ऋण प्रदान करें  वित्तीय साक्षरता के माध्यम से रूपए की धोखाधड़ी एवं चिटफंड कंपनी से सजग रहने के लिए लोगों को जागरूक करें- समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव जिला स्तरीय समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आज ली गई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव जिला कृषि प्रधान जिला है। जिले में खेती-किसानी का कार्य अधिकांशत: किया जाता है। शासन की योजनाएं मुख्यत: बीपीएल परिवारों के आर्थिक उन्नति पर केन्द्रित है। सभी बैंकर्स इस दिशा…

Read More

अमेरिका में भी तीजहारिनों ने खाया करु-भात, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है- सीएम

समदर्शी न्यूज़ रायपुर संयुक्त राज्य अमेरिका में बसे एवं प्रवास कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों ने लोकपर्व तीजा का धूमधाम से आयोजन किया। उन्होंने इस आयोजन की जानकारी और तस्वीरें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय को भी भेजी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमेरिका में निवास कर रहे सभी छत्तीसगढ़ियों को पर्व की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है। छत्तीसगढ़िया लोगों ने वहां भी अपनी मिट्टी…

Read More

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ नगर में प्रारंभ हुआ विध्नहर्ता के पूजन का महोत्सव

सनातान धर्म समिति कुनकुरी परिसर में हो रहा प्रमुख आयोजन कोरोना गाईडलाईन के कारण कई आयोजन नही होंगे समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी सर्वप्रथम पूजे जाने वाले भगवान श्री गणेश के विशेष पूजन के महापर्व का नगर सहित अंचल मे धूम धाम से शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। स्थानीय सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में श्री गणेश पूजा महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक आयोजन शिव मंदिर परिसर स्थित गणेश पण्डाल में किया जा रहा है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन के इस दस दिवसीय आयोजन के अन्तर्गत मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा…

Read More

तीरथगढ़ की पपीता उत्पादक महिलाओं से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की मुलाकात, चखा बस्तर के पपीतों का स्वाद

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एस भारतीदासन ने आज तीरथगढ़ में अत्याधुनिक ढंग से की जा रही पपीते की खेती देखने पहुंचे। उन्होंने यहां के पपीतों का स्वाद भी लिया और इसकी जमकर सराहना भी की। स्वसहायता समूह की सचिव हेमा और सदस्य फूलाबाई ने चर्चा के दौरान पपीता उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले दूसरों के यहाँ मजदूरी का कार्य करती थीं, किन्तु अब वे यहां स्वयं के लिए कार्य…

Read More

संचालन के 10 वर्षों के भीतर आईआईएम रायपुर प्रबंध संस्थानों की सूची में 15 वें स्थान पर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर अपने संचालन के 10 वर्षों के भीतर, आईआईएम रायपुर ने नई ऊंचाइयों को हासिल किया है और आईआईएम की सूची में 15 वें स्थान पर है। नई पीढ़ी के सभी आईआईएम के बीच अनुसंधान में पहले  स्थान पर है और शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 के अनुसार भारत में सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में इसे 15 वां स्थान प्राप्त है। । आईआईएम रायपुर के प्राध्यापकों द्वारा उच्च गुणवत्ता प्रबंधन के साथ ही अनुसंधान पर निरंतर ध्यान देने के कारण यह संभव हुआ। आईआईएम रायपुर का प्रत्येक प्राध्यापक…

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 को, राजीनामा योग्य मामलों का होगा निराकरण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य मामले, जलकर, भूमि अधिग्रहण, राजस्व आपदा मुआवजे मामले, किराया नियंत्रण, आबकारी मामले, ट्रेफिक चालान मामले, श्रम एवं बिजली विवाद से संबंधित प्रकरणों का निराकरण के लिए प्रकरण रखे जायेंगे। यदि किसी पक्षकार का मामला राजीनामा योग्य है तथा वह आयोजित होने वाली इस लोक अदालत का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वह जल्द से जल्द स्वयं अथवा अपने…

Read More

ब्रेकिंग : शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति व कोविड के दौरान सेवा में लिए गए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रकरणों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की गठित होगी कमेटी: मुख्यमंत्री

गठित कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं और कोविड स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा निरंतरता के लिए पात्रताओं और सेवा शर्तो का परीक्षण कर देगी रिपोर्ट समदर्शी न्यूज़ रायपुर शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी तरह…

Read More