शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने आरोपी को यूपी में पकड़ा. महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 20 अप्रैल 2025 : रायगढ़ की महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदू यादव ने 2023 से युवती को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया, फिर सम्बलपुर और आसनसोल भाग कर फरार…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल : कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका
रायपुर 20 अप्रैल 2025 / विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ…
Read Moreपूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मृत्यु के मामले में डॉक्टर नरेंद्र विक्रम यादव एवं प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
बिलासपुर : आवेदक डॉ प्रदीप शुक्ला पिता स्व पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी मुंगेली नाका बिलासपुर के द्वारा थाना सरकंडा में शिकायत प्रस्तुत किया गया था , कि आवेदक के पिता पंडित स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक थे । जिनको सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार हेतु दिनांक 2 अगस्त 2006 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था अपोलो अस्पताल बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के द्वारा राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का एंजियोग्राफी एवं एंजियोग्राफी किया…
Read Moreपत्नी की आत्महत्या के पीछे पति की प्रताड़ना! बार-बार की यातना के बाद उठाया खौफनाक कदम, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी- गंगाराम केवट पिता हीरूराम केवट उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग.। बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना पचपेड़ी के मार्ग क्रमांक 02 / 25 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका ईश्वरी बाई पति गंगाराम केवट उम्र 30 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया ।संपूर्ण जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट अपनी पत्नी ईश्वरी बाई केवट को बार-बार गाली गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बार-बार प्रताड़ित करने पर ईश्वरी बाई अपनी मायके चली गई…
Read Moreऑपरेशन विश्वास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन सवारी चलाने वालों पर टूट पड़ा चालान का कहर, ₹8.88 लाख वसूले
दिनांक 19.04.2025 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 24 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹7200 समन शुल्क किया गया वसूल इस वर्ष 2025 में दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले कुल 3038 प्रकरण में ₹8,88,400 समन शुल्क किया गया है वसूल बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए,…
Read Moreरात 10 बजे चौक पर खून से लथपथ हुआ युवक, टेकराम ने ब्लेड से किया हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
आरोपी द्वारा गार्डन चौक बलौदाबाजार में पुराने विवाद की बात को लेकर प्रार्थी से किया गया मारपीट बलौदाबाजार : प्रार्थी शंकर यादव निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.04.2025 के रात्रि करीबन 10.15 बजे वह गार्डन चौक में खड़ा था, जहां पर पूर्व से बैठे आरोपी टेकराम ध्रुव द्वारा प्रार्थी को देखकर गाली गलौज करते हुए, आवेश में आकर जान से मारने की धमकी देकर, हाथ मुक्का एवं धारदार ब्लेड से मारपीट किया है, जिससे प्रार्थी के गले, चेहरा, पेट एवं आंख के नीचे चोंट…
Read Moreगबन के मामले में फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज गबन के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कलमीडीपा जुर्डा के निवासी प्यारेलाल संवरा (पिता श्रीधर संवरा, उम्र 46 वर्ष), सुनील कुमार भोय (पिता जेरकु भोय, उम्र 29 वर्ष) और श्याम मिंज (पिता धर्म सिंह, उम्र 35 वर्ष) को…
Read Moreकुनकुरी में डायलिसिस सेंटर बना किडनी मरीजों के लिए जीवनदायिनी व्यवस्था : मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बदल रहा जशपुर, जल्द शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज और फिजियोथेरेपी केंद्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर बना किडनी मरीजों के लिए वरदान, अब तक 315 से अधिक हो चुके हैं डायलिसिस सेशन जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा यहां शुरू होने पर कुनकुरी और आसपास के मरीजों को बाहर अन्य जगहों में जाने की जरूरत नहीं पड़…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल, दिया धर्म-संस्कृति संरक्षण का संदेश
संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री साय महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत रायपुर 20 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…
Read Moreजशपुर में बच्चों को मिल रही सेहत और पर्यावरण की डबल डोज़! पोषण पखवाड़ा बना जन-जागरूकता का अभियान
जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण संवर्धन और वन संरक्षक संवर्धन की जानकारी बच्चों को दी जा रही है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के…
Read More