फसल कटाई के बाद किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें, धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, धान खरीदी के पहले सभी सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड में शासन की महत्वाकांक्षी योजना तथा आगामी धान खरीदी की तैयारी के लिए धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था, गौठान, स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ग्राम बनभेड़ी, दीवानभेड़ी, मेढ़ाग्राम और डोंगरगांव का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दीवानभेड़ी गौठान का…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
राजनांदगांव कलेक्टर ने ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए किया जागरूक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए डोंगरगांव विकसखंड के दौरान गांव में जाकर नागरिकों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। उन्होंने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर और दीवानभेड़ी में पहुंचकर वहां के ग्रामवासियों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाने कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष के सभी नागरिक टीका अवश्य लगाएं। जिन्होंने टीका का पहला डोज लगा लिया है, वे निर्धारित समय में दूसरा डोज जरूर लगाएं। इस…
Read Moreमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस 22 अक्टूबर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को सबेरे 10 बजे रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण तथा खरीफ 2021 के अंतर्गत गिरदावरी कार्य की प्रगति, नजूल भूमि के व्यवस्थापन, आबंटन, नजूल एवं आबादी भूमि फ्री होल्ड की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में अब तक पंजीकृत मजदूरों…
Read Moreप्रदेश भर में कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को अनुदान सहायता देने 70.52 करोड़ रूपये आबंटित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य-आपदा निधि से 70 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि आबंटित की है। राजस्व विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देशानुसार अनुदान सहायता का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधक विभाग द्वारा कोविड-19…
Read Moreजशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में………..
कलेक्टर ने कार्यालयों के साफ सफाई के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सभी कार्यालय प्रमुख को अपने अपने कार्यालय तथा परिसर की सफा सफाई, दस्तावेज एवं सामग्रियों को सुव्यवस्थित रखने के लिए कहा गया जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्थापित शासकीय कार्यालयों, आंगनबाड़ी, छात्रावास, आश्रम, स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासकीय कार्यालय में दस्तावेज एवं सामग्री सुव्यवस्थित नहीं रखी गई है तथा साफ सफाई तथा रख रखाव सही नहीं पाया गया है।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक, जिले में कुपोषण स्तर पर कमी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर गंभीरता से करें क्रियान्वयन
विभागीय योजनाओं की प्रचार प्रसार करने एवं पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला बाल विकास के विभिन्न विभागीय योजनाओं, किशोर न्याय बोर्ड, सखी वन स्टॉप सेंटर, नवा बिहान के प्रकरणों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के.एस.मण्डावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय शर्मा,…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का मनोरा विकासखण्ड दौरा : राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराये कन्या छात्रावास में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश बिना अनुमति के न दे तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और प्री.मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने मनोरा विकासखण्ड के तसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास मनोरा का आकस्मिक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय के लंबित प्रकरणों में बटांकन, सीमाकंन, नामांतरण, लोक सेवा…
Read Moreस्वयं टीबी से ठीक होकर अन्य मरीजों की कर रहे हैं सहायता, अब तक 10 से अधिक लोगों को टीबी की दवाई खिला कर ठीक कर चुके हैं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेश के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार-के अंतर्गत ग्राम डमरू निवासी 60 वर्षीय महासिंग पैकरा ने मानवता की मिशाल पेश की है। वह स्वयं टीबी से ठीक होकर अन्य मरीजों का मदद कर टीबी मुक्त बनाने में अपना सहयोग दे रहें है। उन्होंने अब तक 10 से अधिक लोगों को टीबी की दवाई खिला कर उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ कर चुके है। महासिंग ने बताया कि आज से लगभग 20 साल पहले इनको टीबी की शिकायत हुई उस समय उनको बुखार के साथ-साथ तेज़…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 में सहभागिता के लिए जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित की गई आदिवासी सांस्कृतिक दलों की चयन प्रतियोगिता
प्रथम तीन स्थान पर रहे नृत्य दल संभाग स्तरीय चयन में होंगें सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनाँक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम राजधानी रायपुर में आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में जिले से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए दिनाँक 6 अक्टूबर 2021 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, जिले के आदिवासी सांस्कृतिक दलों से पृथक पृथक जनजातीय प्रचलित लोक नृत्य विधाओं विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार एवं अन्य व ओपेन केटेगरी थीम पर 10…
Read Moreकिसानों को खेती किसानी में लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें- कलेक्टर
जशपुर कलेक्टर ने एफपीओ के गठन व संवर्द्धन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने नाबार्ड, कृषि, उद्यानिकी विभाग की संयुक्त बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न कार्य मिर्च प्रोसेसिंग, काजू प्रोसेसिंग, नासपाती उत्पादन सहित किसानों को खेती के तहत लाभ देने के हेतु किये जा रहे योजनाओं एवं क्रियान्वयन सहित एफपीओ के गठन व संवर्धन के सम्बंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यान, डीडीएम नाबार्ड के अधिकारी, सीबीबीओ एवं…
Read More