घर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 नग गैस सिलेण्डर एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त.

थाना जयनगर में धारा 454, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 23 को ग्राम अजबनगर निवासी बसंत सिंह ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मई के दोपहर में पल्सर मोटर सायकल के चालक द्वारा उसके एवं उसके पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे गैस सिलेडर को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 454, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले…

Read More

सूरजपुर कोतवाली के नवनियुक्त थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने संभाला कार्यभार, कहा – लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग की जाएगी.

पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित किया जायेगा, जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकती है, जिसका विधिसम्मत निराकरण किया जायेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बीते दिन थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर का स्थानान्तरण थाना प्रतापपुर करते हुए थाना प्रतापपुर के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे को थाना प्रभारी सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है, जिसके पालन में रविवार को निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने थाना प्रभारी सूरजपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। थाना का कार्यभार…

Read More

फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी द्वारा की गई थी 5 लाख 50 हजार रूपये की ठगी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

आरोपी हरप्रसाद आदित्य निवासी करनौद के विरुद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 13 मई 2023 को थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम करनौद निवासी हरप्रसाद आदित्य के द्वारा ई स्टोर इंडिया (एम्सि ई कारप सालुशन प्रा.लि. में) वैदिक आयुर केयर में फ्रेंचाइजी लेने पर 45,000/- रूपये महिना में मिलना और तीन हजार वालेट में आना बोला गया…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 42 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 12,000/- रूपये समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाया गये 13,  वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं करने वाले 06 वाहनों पर की गई  कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 13 वाहन के चालकों से 3900/- रूपये, अवैधानिक रूप से…

Read More

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक, मुख्य रूप से धारा 363 भादवि के प्रकरणों के अपहृत बालक/बालिका की दस्तयाबी करने, महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु किया गया निर्देशित

इस बैठक में श्री अनिल सोनी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक, श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, बा.वि.अ.अ.इकाई  श्री यदुमणी सिदार, अनु.अधि.पुलिस चांपा एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 14 मई 23 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आहुत की गई जिसमें निम्नलिखित निर्देश दिये गये – 01. धारा 363 भादवि के प्रत्येक प्रकरणों की समीक्षा थाना प्रभारी स्वतः करें एवं अपहृत बालक/बालिकाओं…

Read More

विगत दिनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारडांड जशपुर में रोड में सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले, बेतरतीब अवैध पार्किंग करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का दिखने लगा असर, आवागमन हुआ सुगम.

नायब तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर की गई थी वैधानिक कार्यवाही, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विगत दिनों अवैध पार्किंग के विरुद्ध हुई कार्यवाही एवं व्यापारियों को दी गई समझाईश का परिणाम आज दिखने लगा है, बाजार में दुकानदार अपने निर्धारित जगह पर ही दुकान लगा रहे हैं, यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं, मार्ग व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस जशपुर सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। अपील – जिला पुलिस जशपुर आपसे अपील…

Read More

थाना उरगा परिसर में महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को ‘अभिव्यक्ति’ एप डाउन लोड कराया गया

क्षेत्रान्तर्गत की लगभग 500 की संख्या में मितानिन, महिला समुह की महिलाएं एवं छात्राएं रही उपस्थित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा उरगा : पुलिस अधीक्षक कोरबा यु. उदय किरण (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा तेज कुमार यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 13 मई 2023 को थाना उरगा परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति एप, गुड टच-बेड टच, महिला संबंधित अपराध, सायबर क्राईम विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम…

Read More

मूणत ने ली रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक : भूपेश सरकार के हर घोटाले का काला सच जनता तक ले जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बूथ में तय होगी पार्टी की कार्य योजना, आगामी 20 सप्ताह की कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओ का जोर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किए गए घोटालों के लगातार पर्दाफाश होने से भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा ने यह तय किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव तक हर महीने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। आगामी रणनीति पर हुई चर्चा शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के…

Read More

‘नेफिस’ के माध्यम से आरोपी का फिंगर प्रिंट किया गया ट्रेस : फिंगर प्रिंट के आधार पर दूसरे राज्य के अपराध में आरोपियों की पतासाजी का जिले का पहला मामला.

प्रधान आरक्षक जगदीश्वर प्रसाद एवं आरक्षक ट्रेड नारद ताम्रकर का योगदान रहा सराहनीय समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा :  (01). थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 638/ 2022 धारा 457, 380 भादवि एवं (02). थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 704/ 2022 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत आरोपी (01). मोह. इमरान उम्र 27 साल सा. हरिहरपुर थाना गंगारामपुर जिला दक्षिण हिरामपुर(दक्षिण बंगाल) एवं (02). आरिफ हुसैन उम्र 26 साल सा. बीरपारा थाना इंडिया ब्यापार जिला अलिपुर (पश्चिम बंगाल) का मूल निवासी, वर्तमान बगीचा पारा नैला जांजगीर जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ) को उपरोक्त…

Read More

महिला सम्बंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी : महिला के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी आरोपी मोनू गोस्वामी के विरूध्द थाना बलौदा एवं चौकी पंतोरा पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही आरोपी मोनू गोस्वामी के विरूध्द धारा 354, 506बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 07 मई 23 को पीड़िता द्वारा चौकी पंतोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी मोनू गोस्वामी इसके पति के निधन के बाद से इस पर गलत नजर रखता है। दिनांक 04 मई 2023 को पीड़िता अपने घर मे थी, तो आरोपी आकर पीड़िता को बेईज्जती करने की नियत से हाँथ-बांह पकड़कर छेड़खानी किया।…

Read More