यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 84 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 25,600/- रूपये समन शुल्क.

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 25,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने…

Read More

ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से पूजा कर विधायक यू.डी. मिंज ने सौंपें ग्राम पंचायतों को तीन पानी टैंकर, पूरे विधानसभा में पानी टैंकर की संख्या बढ़ कर हुई 31, जारी रहेंगे विकास के कार्य.

दुलदुला जनपद की कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को मिले पानी टैंकर, सभी को जंगल की रक्षा का दिया संदेश.   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की बयार बहाते विधायक यूडी मिंज ने दुलदुला ब्लॉक को फिर तीन पानी टैंकर की सौगात दी है। दुलदुला जनपद पंचायत प्रांगण में पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ कर दुलदुला के कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को सौंप दिया, वहीं एक कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुलदुला जनपद अध्यक्ष चंद्रप्रभा भगत, उपाध्यक्ष कपिल देव साय, जनपद…

Read More

‘हमर बेटी हमर मान’ कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों में जाकर बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक, उपस्थित बालिकाओं को “अभिव्यक्ति एप्प” के संबंध में जानकारी देकर कराया जा रहा है डाउनलोड.

 अभिव्यक्ति एप्प महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है एवं इस पर प्राप्त शिकायतों का किया जा रहा है त्वरित निराकरण,  “अभिव्यक्ति एप्प” पर बिना थाना गये, सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति को देखा जा सकता है, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से हमर-बेटी, हमर मान कार्यक्रम जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “अभिव्यक्ति” एप्प निर्मित किया गया है। इस एप्प के माध्यम…

Read More

रायगढ़ रेंज के पहले डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने किया पद भार ग्रहण : सोशल पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम, पुलिसिंग में नवाचार पर की चर्चा, प्रेस को बताया समाज का प्रतिबिंब…..!

प्रेसवार्ता में मीडिया से साझा किये अपना विजन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना होगी प्राथमिकता. रायगढ़ डीआईजी रेंज के अधीन जिला रायगढ़, जिला सक्ती और जशपुर को लिया गया है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : बीते 27 जुलाई को राज्य शासन द्वारा रेंज आईजीपी के स्थानांतरण तथा नवीन पदस्थापना आदेश के परिपालन में श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस 2007) द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को रायगढ़ रेंज रायगढ़ के प्रथम डीआईजी का पद भार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व श्री गर्ग द्वारा प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज,…

Read More

बांस के ट्री गार्ड से युवाओं को मिला स्वरोजगार : पौधे को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड है उपयोगी !

वन विभाग द्वारा 6 हजार ट्री गार्ड का मिला है ऑर्डर, लगभग 2 हजार ट्री गार्ड बना लिया गया है युवाओं द्वारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/बिलासपुर : बिलासपुर जिले के युवा बांस के उपयोगी ट्री गार्ड बनाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं।  इससे पेड़-पौधें सुरक्षित रहेंगे। पौधे लगाने के साथ ही उनको बचाने की व्यवस्था बहुत जरूरी हैं। हर साल बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं। ट्री गार्ड से पेड़-पौधे सुरक्षित तो रहते ही हैं साथ ही पशुओं से भी पौधों को बचाने…

Read More

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा कोरबा से हुए भारमुक्त, श्री विश्वदीप ने लिया प्रभार !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा आज जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप कर यहाँ से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में श्री सौरभ कुमार के कोरबा जॉइन करते तक श्री विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए थे।

Read More

पुलिस ने पूरा किया सामाजिक दायित्व : परिजनों के इंकार के बाद कोतवाली पुलिस ने कराया महिला के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार…..!

सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि ने भी निभाई सहभागिता. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : लोगों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना और मानवता बनी रहे इसी उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने आगे आकर महिला के शव का सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रत्नाबाई धनवार (36 साल) निवासी रेगड़ा थाना चक्रधरनगर को लगभग 09 माह से ग्राम गौरबहरी तमनार का राम सिंह सिदार मृतिका को पत्नी बनाकर ग्राम महलोई तमनार रखा था। बीते दिनों अज्ञात…

Read More

एकल अभियान : संच-बैकुण्ठपुर में मासिक अभ्यास वर्ग के समापन पर किया गया पौधारोपण !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा मनेंद्रगढ़/बैकुण्ठपुर : एकल अभियान भाग-उत्तर छत्तीसगढ़, अंचल-मनेंद्रगढ़, संच-बैकुण्ठपुर में तीस घण्टे का मासिक अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। बैठक के दूसरे दिवस संच समिति एवं आचार्यों के द्वारा प्रेमाबाग मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें संच समिति अध्यक्ष श्रीमान शैलेश शिवहरे, सुरेशानन्द शास्त्री जी महराज वृंदावन वाले, बी. एल. सोनी जी,आशीष शुक्ला जी, भाग उत्तर छत्तीसगढ़ आरोग्य योजना प्रमुख सुश्री रामशीला सिदार जी, अंचल ब्यास सुश्री देवंती सिंह जी, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख नवनीत कुशवाहा जीके सहित संच के सेवाव्रती एवं आचार्य गण उपस्थित हुए।

Read More

जघन्य हत्या के आरोपियों को चंद घण्टे के भीतर घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार, अपने ही भाई की हत्या कर हो गये थे फरार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

थाना हरदीबाजार कोरबा में अपराध क्रमांक 155/2023 धारा – 302,34 भादवि के अंतर्गत पैतृक जमीन विवाद बनी हत्या की मुख्य वजह नाम पता आरोपीगण – 01. कौशल प्रसाद तिवारी पिता स्वर्गीय भुवन लाल तिवारी उम्र 70 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला कोरबा 02. अशोक तिवारी पिता कौशल प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा/हरदीबाजार : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 जुलाई…

Read More

एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर आपस में मिलकर गबन करने वाले दो आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से एक ट्रेक्टर, मोटर सायकल सहित नगद 3,33,600/- रूपये किए गए बरामद, प्रकरण की विवेचना जारी !

थाना जशपुर स्थित एटीएम से 18,48,100/- रूपये एवं थाना पत्थलगांव स्थित एटीएम से 36,86,200/- रूपये कुल 55,34,300/- रूपये (पचपन लाख चौतीस हजार तीन सौ रूपये) एटीएम आपरेटर द्वारा एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर किया था गबन, आरोपीगण देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव के विरूद्ध थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 213/23 धारा 409 भा.द.वि. एवं थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 219/23 धारा 409, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध, गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- (1) देवनारायण यादव उम्र 27 साल निवासी श्रीटोली थाना दुलदुला, (2) हेमानंद यादव उम्र 27 साल निवासी…

Read More