अधिकारी-कर्मचारी को दिये राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण करने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल, पेयजल व्यवस्था एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपराही में स्थित प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर नवप्रवेशी बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और नियमित स्कूल आने की समझाईश दी।…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कलेक्टर की संवेदनशीलता से पूजा को मिला स्पांसरशिप योजना का लाभ, योजना के अंतर्गत पूजा को प्रतिमाह मिलेंगे 4 हजार रूपये.
स्वयं की पढ़ाई और उनकी बीमार मां की देख-रेख में होगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की संवेदनशीलता से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पूजा को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के अंतर्गत पूजा को प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पूजा को यह राशि उनके 18 वर्ष की आयु होने तक मिलेगी। यह राशि पूजा के पढ़ाई-लिखाई और उनकी बीमार मां के ईलाज और देखरेख में काम आयेगी। उल्लेखनीय है कि जिला…
Read Moreकलेक्टर श्री छिकारा की पहल से दिव्यांग दयाराम को मिला विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ : मिलेगी 350/- रूपये मासिक पेंशन, ट्राइसिकल से होगी आने-जाने में आसानी.
आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी भी बनाया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की तत्परता और संवेदनशीलता से दिव्यांग दयाराम को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल गया है। शारीरिक अक्षमता और गरीबी से जूझ रहे दयाराम को घर पहुंच ट्रायसिकल प्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें 350/- रूपये मासिक पेंशन भी दिया जायेगा। इसके अलावा उनका आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाकर दिया गया है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने से…
Read Moreबिना पूर्व सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले सहायक शिक्षक सुनील राजपूत निलंबित : जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
सहायक शिक्षक को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत किया गया है निलंबित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : स्कूल से बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से गायब रहने वाले शिक्षक पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला गरीबा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुनील राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक के विरूद्ध स्कूल से गायब रहने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मामले का परीक्षण कर…
Read Moreचोरी के लैपटॉप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस ने भेजा रिमांड पर ….!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ धरमजयगढ़ : धरमजयगढ़ पुलिस ने मनोज जनरल एंड ट्रेडर्स दुकान से 2-3 जुलाई के दरमियानी रात दुकान से चोरी हुए लैपटॉप के प्रकरण में आज 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 5 जुलाई को वार्ड क्रमांक 11 धरमजयगढ़ में रहने वाले मनोज अग्रवाल ने थाना धरमजयगढ़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2-3 जुलाई के दरमियान रात में अज्ञात चोर दुकान के टेबल में रखे लैपटॉप को चोरी कर ले गया है। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर नकबजनी…
Read Moreटीआई तमनार ने 11 साल से फरार लूट के स्थायी वारंटी को मुखबिर लगाकर किया गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने 4 स्थायी वारंटियों को भेजा जेल….!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे अभियान के दरम्यान नव पदस्थ थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा वारंटियों की अधिक से अधिक पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए थाने में लंबित वारंटियों के थानाक्षेत्र, जिला के दिगर थाना क्षेत्र निवासी एवं इसी प्रकार छत्तीसगढ़ और दिगर राज्य निवासी वारंटियों की लिस्टिंग कर लगातार वारंटियों की जानकारी जुटायी जा रही है। इसी क्रम में थाने के बीट कर्मचारी को ग्राम टपरंगा, आमाघाट और कठरापाली निवासी फरार वारंटियों के आमद रफ़त…
Read Moreलैलूंगा के ग्राम कमरगा में कलयुगी बेटे ने मां के साथ मारपीट कर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी विरुद्ध पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरेंडम पर सराई लकड़ी को किया जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 05 जुलाई 2023 को थाना लैलूंगा के ग्राम कमरगा में एक अधेड़ महिला की उसके बेटे द्वारा मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की सूचना थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी को मिली। थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल अपने…
Read Moreजूटमिल पुलिस की कार्रवाई में स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, 90 पाव देशी प्लेन शराब और स्कूटी की गई जप्त…..!
आरोपी पुरन साहू के विरूद्ध थाना जूटमिल द्वारा धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया है रिमांड पर. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिये लगाये मुखबिर द्वारा कल रात्रि थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना दिया कि एक युवक नीले रंग की स्कूटी पर सावित्री नगर की ओर से अवैध बिक्री के लिये शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीआई जूटमिल द्वारा कार्रवाई के लिये थाने की पेट्रोलिंग…
Read Moreबड़ी खबर : शहर में सिलसिलेवार चोरियों को अंजाम दे रहे पाँच आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों में एक महिला भी सम्मिलित…..नकद सहित आरोपियों से 5 लाख 20 हजार रूपये के सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी, चोरी के 11 अपराधों का हुआ खुलासा…..!
कोतवाली पुलिस के रडार में है आदतन बदमाश, जेल से छूटने के बाद पुलिस लगा रखी थी बदमाशों पर नजर….. आरोपियों का है पुराना अपराधिक रिकॉर्ड चोरी, आर्म्स एक्ट, लूटपाट, मारपीट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास तक के हैं अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : पिछले माह थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धिविनायक कॉलोनी के एक के बाद एक दो सूने मकानों में चोरी की वारदात को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा शहर में चोरी की वारदातों में कड़ी आपत्ति जताते हुये चोरियों में…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा जारी नशे के विरुद्ध अभियान “नवा बिहान” के अंतर्गत ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, थाना बतौली द्वारा 576 नग प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बरामद कर की गई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी रंजीत तिर्की के विरुद्ध थाना बतौली में अपराध क्रमांक 60/23 धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर/बतौली : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना बतौली पुलिस टीम को ग्राम बिरिमकेला निवासी रंजीत तिर्की द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर खरीद फरोख्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही पर लगातार नजर रखी जा रही थी, घटना दिनांक को मुखबीर सुचना…
Read More