योजनाबद्ध तरीके से सोसायटी से पीडीएस का चावल, शक्कर व चना चोरी करने वाले अंतर्जिला चोर गिरोह का सूरजपुर पुलिस ने किया खुलासा, 1 स्वीफ्ट कार, 3 पिक-अप वाहन, चोरी का चावल व शक्कर सहित 7 आरोपी गिरफ्तार !

प्रकरण में फरार राईस मिल संचालक सहित अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : चौकी खड़गवां व लटोरी क्षेत्र स्थित सोसायटी से लगातार योजनाबद्ध तरीके से पीडीएस का चावल, शक्कर व चना चोरी करने के मामले में पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा 7 आरोपियों सहित 1 स्वीफ्ट कार, 3 पिक-अप वाहन, चोरी का चावल व शक्कर बरामद करने में सफलता अर्जित किया है। लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक…

Read More

मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है जिला हॉस्पिटल का फिजियोथेरेपी यूनिट, कई बीमारियों में मिल रहा है लाभ !

अब तक 26 हजार से अधिक मरीज हो चुके है लाभांवित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार : जिला अस्पताल बलौदा बाजार में स्थापित फिजियोथैरेपी यूनिट मरीजों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रहा है। जोडों, हड्डियों के दर्द सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरी के पश्चात आवश्यक फिजियोथैरेपी की नि:शुल्क सुविधा जिला अस्पताल में होने के कारण मरीजों को महंगे प्राइवेट उपचार हेतु नहीं जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी सुविधा हो रही है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा फिजियोथेरेपी यूनिट में टेंस मशीन,…

Read More

जिला पंचायत रायगढ़ के एसीओ बी.बी.तिग्गा का हुआ आकस्मिक निधन : जिला प्रशासन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.बी.तिग्गा का कल होली के दिन 8 मार्च की रात लगभग 12:00 बजे दु:खद निधन हो गया। वे रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा में रहते थे, बीती रात में अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत के साथ पूरे जिला प्रशासन की ओर से स्वर्गीय बी.बी.तिग्गा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे निवास स्थान छोटे…

Read More

छेड़खानी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी संतोष घृतलहरे के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506 भादवि किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा अकलतरा : प्रकरण के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी संतोष घृतलहरे के द्वारा प्रार्थिया से जबरदस्ती छेड़खानी किया गया एवं किसी को भी बताने से जान से मारने की धमकी दिया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506…

Read More

महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन : उत्कृष्ट विवेचना करने वाली महिला पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित !

परामर्श दात्री के नवीन सदस्यों का स्वागत समारोह एवं पुराने सदस्यों का विदाई समारोह का रखा गया कार्यक्रम कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग हुए सहभागी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनाक 08 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्योहार के अवसर पर जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन सदस्यों का स्वागत तथा पुराने सदस्यों की विदाई समारोह का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2023 को परिवार परामर्श केन्द्र में किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल …

Read More

आदिवासी विकास विभाग में श्रीमती बुदनी कश्यप को मिली अनुकंपा नियुक्ति !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर :  कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय सेवक स्वर्गीय श्री लखु राम मौर्य की असामयिक मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रित परिवार की पुत्री श्रीमती बुदनी कश्यप ग्राम पंडरीपानी (मावलीगुड़ा) तहसील जगदलपुर को कन्या आश्रम सेढ़वा विकासखंड दरभा में आकस्मिकता निधि स्थापना अन्तर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

Read More

17 मार्च को राज्य में मनाया जाएगा ‘तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस’ : राज्य में गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू उपयोगकर्ता अधिक, जागरूकता लाने की है आवश्यकता !

स्वास्थ्य संचालक ने राज्य के समस्त सीएमएचओ को दिया निर्देश आयोजन में राज्य के तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत भी किया जाएगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  राज्य में तंबाकू उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू का उपयोग अत्यधिक किया जाता है, जो कि चिंता का विषय है। इसके प्रति लोगों में जन चेतना जागृत करने और गैर घूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में 17 मार्च…

Read More

होली पर्व : कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त के परिजनों ने होली के अवसर पर बाल गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय पहुंच कर बांटी खुशियां,मिठाई, रंग-गुलाल, वस्त्र आदि का किया वितरण !

बच्चों एवं बुजुर्गों को दी होली की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : रंगों और भाई चारे के प्रतीक ‘होली पर्व’ के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के परिजनों ने जरूरतमंदों के पास पहुंचकर खुशियां बांटी। कलेक्टर श्री संजीव झा की धर्मपत्नि श्रीमती रचना झा, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती अदिति पांडे एवं सीएसपी श्री विश्वदीपक त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती आरती त्रिपाठी ने शहर के बाल गृह, बालिका गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों…

Read More

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली, कलेक्टर संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की दी बधाई !

शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की थी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टोरेट सभा कक्ष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ…

Read More

जन चौपाल : कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग संतोष जायसवाल को तत्काल मिला मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन

कलेक्टर संजीव झा ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टर संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 28 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दुरपा रोड कोरबा निवासी दिव्यांग संतोष जायसवाल ने कलेक्टर संजीव झा को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने-जाने में परेशानी होती…

Read More