छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : शनिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू.डी.मिंज ने ग्राम पंचायत – तपकरा के ग्राम – झिलीबेरना में विधायक मद की लागत राशि 6.50 लाख से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। विधायक यू.डी. मिंज ने कहा कि मैंने आप का मांग समय पर पूरा कर दिया है, यहां शादी, पार्टी, छट्ठी जैसे छोटे-मोटे कार्यक्रम में यह भवन उपयोगी होगा। जशपुर जिले में शिक्षा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 7500/- रूपये समन शुल्क.
बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने एवं नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखा पाए गए वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 25 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने से 03 प्रकरण में 900/-…
Read Moreप्रदेश सरकार सियासी आकाओं के इशारे पर साम्प्रदायिक तुष्टीकरण के एजेंडे पर कर रही काम – भाजपा
प्रदेश सरकार सांप्रदायिक तुष्टीकरण के एजेंडे से बाज आए और दोषियों को भेजे सींखचों के पीछे, बिलासपुर का लव जिहाद का मामला सरकार के साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की एक भयावह त्रासदी – प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति छत्तीसगढ़ को सांप्रदायिक विद्वेष में झोंकने का काम कर रही है और लव जिहाद के लगातार सामने आ रहे मामलों पर चुप्पी साधे बैठी है। श्री शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण…
Read Moreछत्तीसगढ़ को शराब, ड्रग्स और नशीले पदार्थों की खपत का अड्डा बना दिया प्रदेश सरकार ने – भाजपा
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना ने कहा – ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की जुमलेबाज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ‘उड़ता छत्तीसगढ़’ गढ़ने का काम कर रही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा कि शराबबंदी के अपने वादे से मुकरने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्ण नशाबंदी के सियासी जुमले का काला सच यह है कि छत्तीसगढ़ शराब, ड्रग्स और नशीले पदार्थों की खपत का अड्डा बना दिया गया है और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ड्रग्स माफियाओं और नशे के सौदागरों के…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वालों पर सूचना सक्रिय कर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही….ग्राम तिलगा में दो स्थानों शराब रेड में 60 लीटर महुआ शराब जप्त, केलो पुल के नीचे 8 बोतल देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के अवैध शराब बिक्री व पिलाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम में आज थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम तिलगा में दो स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही किया गया। जहां मोटसाइकिल पैशन प्रो पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी पवन कुमार चौहान पिता दिलीप सिंह…
Read More62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के तीन अधिकारी/कर्मचारी अपने पद से हुए सेवानिवृत्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर उमेश कुमार कश्यप द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई.
सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं महिला आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : आज दिनांक 30 जून 2022 जशपुर जिले के थाना अजाक में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक श्री जगदीश राम एवं रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री बंधन राम, महिला आरक्षक श्रीमती सूरजमणी बेक द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर बहादूर…
Read Moreबीमा कम्पनी में जमा रकम दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को राज्य साइबर पुलिस थाना ने किया गिरफ्तार !
राज्य साइबर पुलिस थाना पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपराध धारा 420, 34 भादवि एवं 66 (डी) सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर (छ.ग.) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रार्थी रमेश कुमार राठौर पिता स्वर्गीय श्री पाण्डू लाल राठौर उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट हालाहुली, थाना-खरसिया जिला – रायगढ़ को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीमा अधिकारी के नाम से फोन कर बीमा कंपनी में जमा राशि को वापस दिलाने के नाम…
Read Moreपौष्टिकता से भरपूर है ढेंकी कुटा चावल : जशपुर के ‘जीराफूल’ किस्म से तैयार किया जा रहा है पोषक चावल !
इस चांवल में 40% प्रतिशत से अधिक आयरन, 50% प्रतिशत से अधिक फाइबर और प्रचुर मात्रा में होता है विटामिन. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शहरों में ढेंकी कुटा चावल की बढ़ती मांग और इसके पोषक मूल्य के कारण यह दिनों दिन लोकप्रिय होते जा रहा है। इस चांवल में 40% प्रतिशत से अधिक आयरन, 50% प्रतिशत से अधिक फाइबर और प्रचुर मात्रा में विटामिन होता है। जिला प्रशासन जशपुर की पहल पर बालाछापर के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में इसका उत्पादन किया जा रहा है। इससे महिला…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
आरोपी के कब्जे से डीएसपी श्री शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में 75 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद आरोपी मूलचंद भारद्वाज उम्र 65 वर्ष निवासी बोकरामुड़ा के विरूद्ध चौकी पंतोरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 जून 2023 को मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम बोकरामुड़ा का मूलचंद भारद्वाज अपने घर में काफी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम हुआ संपन्न.
29 वां सत्र महिला/तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह जिला-राजनांदगांव को प्राप्त हुआ. 42वां सत्र पुरूष नवआरक्षक ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान मिथलेश पुजारी जिला-दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर/माना : पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता श्री अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। 29 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक एवं 42 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 149 पुरूष नवआरक्षक…
Read More