रायगढ़ का खरसिया हत्याकांड : बाड़ी के खाद गड्ढे से मिले चार शव, चरित्र शंका में पूरे परिवार की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया हत्याकांड, पड़ोसी निकला हत्यारा, नाबालिग भी शामिल, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

चरित्र शंका बनी हत्या की वजह, बाड़ी के खाद गड्ढे से बरामद हुए थे चारों मृतकों के शव. खरसिया में एसपी ने किया कैंप, अलग-अलग टीमें बनाकर सौंपे गये कार्य, घटना-स्थल पर एफएसएल, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही, री-क्रिएशन से आरोपी ने बताया वारदात का पूरा घटनाक्रम. साजिश का खुलासा, हत्या से पहले की गई घर की रेकी, मेमोरेंडम पर हथियार, गैंती-फावड़ा और कपड़े बरामद, आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर. विशेष पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम, आईजी और एसपी ने टीम को दी शाबाशी, कड़ी कार्रवाई का…

Read More

नैला व्यापारी लूटकांड : गणेश विसर्जन की रात चाकू की नोक पर व्यापारी से दस लाख की लूट, जांजगीर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, मास्टर माइंड निकला पुराना कर्मचारी, सात दिन में पुलिस ने लूट की रकम सहित शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

गणेश विसर्जन की रात दिनांक 06 सितंबर 2025 की करीबन 09:15 बजे की घटना, घटना-स्थल नैला गली कुबेर पारा. तत्काल सूचना पर घटना स्थल की जायजा लेने स्वयं पहुंचे थे जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप. आरोपियों को पकड़ने के लिए तत्काल घटना दिनांक की रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक ने 04 अलग-अलग टीमें गठित किया था गठित टीमों के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में  पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित…

Read More

छाल पुलिस की दबिश : नशे के कारोबार पर पुलिस का वार ! रायगढ़ में महिला गांजा बेचते पकड़ी गई, 204 ग्राम गांजा बरामद, राजस्थान होटल के पास गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज.

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त. आरोपिया के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज. रायगढ़. 12 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास ग्राहकों की तलाश कर रही महिला रमला दुबे से पुलिस ने 204 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दिनदहाड़े 50 हजार की झपटमारी ! सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे, नगदी और मोबाइल जब्त, सायबर टीम की मदद से रतनपुर पुलिस ने चंद दिनों में आरोपी को किया गिरफ्तार.

रतनपुर पुलिस और सायबर टीम के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता. जप्ती – एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, नगदी रकम 45 हजार रुपये, दो नग स्मार्ट फोन. गिरफ्तार आरोपी – राकेश कश्यप पिता कृष्णअवतार कश्यप उम्र 23 साल ग्राम सेलर बैगापारा सीपत जिला बिलासपुर. बिलासपुर.12 सितंबर 2025 : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से झपटमारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर टीम की मदद…

Read More

निर्दयता की हद पार : पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, बिना पानी-चारा ठूंसकर भरी गई 17 भैंसें, 2 की मौत – रतनपुर पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज.

तस्करों द्वारा 17 भैसों से भरी ट्रक को उत्तरप्रदेश बुचड़ख़ाना ले जाया जा रहा था, जिसे पीछा कर रतनपुर पुलिस ने रोका 17 में से 2 भैस की मृत्यु हो चुकी थी और 1 घायल अवस्था में मिली. गिरफ्तार आरोपी – शाहरुख कुरैशी साकिन दढ़ी हसनपुर जिला सामली उत्तर प्रदेश. आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध किया गया. बिलासपुर. 12 सितंबर 2025 : रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17…

Read More

रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गुपचुप ठेले पर पैसों के विवाद से हुआ खूनी संघर्ष, चाकू से हमला करने वाले आरोपी प्रांजल चौबे चाकू सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक जिला – रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा – 296,351(2),118(1) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपी – प्रांजल चौबे पिता दिनेश चौबे उम्र 19 वर्ष पता ब्राह्मण पारा कंकालिन मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर. रायपुर. 12 सितंबर 2025 : रायपुर के आजाद चौक इलाके में गुपचुप के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी प्रांजल चौबे ने चाकू से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

शांति व्यवस्था भंग करने वालों की अब खैर नहीं : पुलिस ने दिखाया सख्त रवैया, जूटमिल पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) में गिरफ्तार कर पांच आरोपियों को भेजा जेल.

जूटमिल पुलिस द्वारा इस्तगासा क्रमांक 192/2025, 193/2025 और 194/2025 में आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. रायगढ़. 11 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूटमिल पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में झगड़ा–विवाद और हंगामा करने वाले पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन पर धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल…

Read More

सड़क हादसों पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस का बड़ा कदम : रायगढ़ हाईवे पर अब नहीं होंगे अचानक हादसे! यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाई रेडियम पट्टी, रात में दूर से चमकेंगे हाईवे पर घूमते मवेशी.

हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम. रायगढ़. 12 सितंबर 2025 : रायगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में हाईवे पर घूमने वाले घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है, ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति साफ़ दिखाई दे और अचानक होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके। यह…

Read More

जीएसटी सुधार बनेगा गेमचेंजर : मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक ! जीएसटी सुधार से महंगाई पर लगाम, किसानों को भी बड़ा फायदा, अब रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, बाजार में लौटेगी रौनक.

सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने ली प्रेस कांफ्रेंस, जीएसटी सुधार से कम होगी महंगाई सभी को मिलेगा लाभ जशपुर. 11 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधार से आम जनता और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। टॉयलेटरीज़, स्टेशनरी और सौंदर्य प्रसाधन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर 0 से 5% कर दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर, टायर और फर्टिलाइज़र पर जीएसटी घटने से किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, जिससे आने…

Read More

शादी का झांसा, दुष्कर्म और धोखा : विधवा महिला से लगातार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा, जशपुर में 27 वर्षीय आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में भा.द.वि. की धारा 366,376(2-N) के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. नाम आरोपी – राम किशुन राम, उम्र 27 वर्ष जशपुर. 11 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय आरोपी राम किशुन राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों में किसी…

Read More