समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव को लेकर आक्रामक मोड में कार्य कर रही हैं। बिरगांव नगर निगम चुनाव में भाजपा अपनी तैयारी के बीच मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की तैयारी में हैं। बीरगांव चुनाव का महासमर जैसे जैसे मतदान की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे काँग्रेस के नित नए फर्जीवाड़े सामने आ रहे अब कांग्रेस का एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसमे एक ही मकान क्रमांक में 240 से अधिक मतदाता है और आस पास…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पुलिस अधिकारियों द्वारा आरक्षक परिवार की महिलाओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने की प्रेस वार्ता कहा भूपेश बघेल इस पूरे घटनाक्रम को संभालने में पूरी तरह फेल साबित हुए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल अपने हथियार जमा कर आंदोलन में बैठी और अपने घर लौट गई। इसमें विषय यह है कि सहायक आरक्षको के परिजन 6 दिसंबर से वेतन, नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे और उन्होंने जब पुलिस मुख्यालय घेराव की घोषणा की तब सरकार के आदेश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आरक्षक परिवार की महिलाओं पर लाठीचार्ज कराया गया। अपने परिवार के अपमान से व्यथित लगभग…
Read Moreभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सन्दीप शर्मा ने कहा – धान खरीदी की नीतियाँ किसानो के लिए बन रही मुसीबत….देखें विडियो
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे जी ने किसानों से अपील की थी कि वे धान बेचने में 25% बारदाना देवें, परन्तु उनकी यह अपील अब किसानों पर आतंक के रूप में टूटा है। किसानों से 25% के बदले 50% तक बारदाना मांगा जा रहा है। देवभोग के एक किसान से तो 100% बारदाना ले लिया गया। बारदाना के लिए ना नुकुर करने वाले किसानों को टोकन के लिए भी भटकना पड़ रहा है। दूसरी तरफ जिन किसानों ने खरीफ के लिए ब्याजमुक्त अल्पकालीन ऋण मई- जून में लिया…
Read Moreशिक्षा में सहभागिता हेतु विशेष संरक्षित कमार जनजाति के पालकों का एक दिवसीय पालक सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में नगरी विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विशेष संरक्षित कमार जनजाति के बच्चों के शैक्षणिक गुणात्मक विकास हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देशन में नवपहल कर शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष संरक्षित जनजाति कमार समुदाय के कक्षा 1 से 8वीं में अध्ययनरत 147 शालाओं के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए कमार बच्चों के पालकों का शिक्षा में सहभागिता हेतु दिनांक 11 दिसंबर 2021 को एक दिवसीय विकासखंड…
Read Moreलोक अदालत : जशपुर में आज राजस्व विभाग के कुल 2910 प्रकरणों का किया गया निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, नेशनल लोक अदालत में आज राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया गया कुल 2910 प्रकरण प्राप्त हुए थे उनमें से 2910 प्रकरणों का निराकरण किया गया अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर ने बताया कि खाते के मध्य आपसी बंटवारे के मामले 45 , वारिसों के मध्य बंटवारे 1 , कब्जे के आधार पर बंटवारा के मामले 4 , विक्रय पत्र दान पत्र , वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले 159 आदि अन्य प्रकरणों के साथ कुल 2910 प्रकरणों का निराकरण किया गया.
Read Moreपूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम की याददाश्त कमजोर, पुलिस एवं पुलिस परिवार की समस्या रमन सरकार की देन- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम पुलिस के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना बंद करें। पुलिस एवं पुलिस परिवार की समस्या रमन भाजपा शासनकाल की देन है। गृह मंत्री रहते रामविचार नेताम पुलिस एवं पुलिस के परिवार की समस्या को ध्यान नहीं दिये। रमन शासनकाल के दौरान पुलिस परिवार समस्याओं को लेकर सड़कों पर पहली बार आंदोलन किये,…
Read Moreसंवैधानिक पद पर मनोनीत व्यक्तियों को जनादेश का सम्मान करना चाहिये, राजभवन से मंडी संशोधन बिल वापस होना दुर्भाग्यजनक – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, तीन चौथाई बहुमत वाली सरकार ने राज्य के किसानों के हित में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधायकों के समर्थन से विधानसभा में पारित करवा कर मंडी संशोधन बिल राज्यपाल को भेजा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बिल को अस्वीकार करना अनुचित है। राज्य की जनता ने कांग्रेस को सरकार चलाने का जनादेश दिया है। सरकार के द्वारा विधानसभा में पारित कराये गये विधेयक को इस तरह वापस किया जाना जनादेश के भावनाओं के विपरीत है। विधेयक…
Read Moreस्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्पर्धाओं में एकल गायन में तोकापाल के मयंक ने मारी बाजी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बस्तर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्पर्धा 09 दिसंबर 2021 को दुर्ग में हुई। इस दौरान एकल गायन प्रतियोगिता में जिला बस्तर के विकासखण्ड तोकापाल के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र मयंक कुमार दुर्गा (कक्षा 11वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि पूर्व में विकासखण्ड व जिला स्तर पर चयनित होने के बाद प्रतिभागियों ने संभाग स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बाद में राज्य स्तर पर चुने गये प्रतिभागियों ने दुर्ग में अपनी प्रस्तुति…
Read Moreस्वामी आत्मानंद स्कूल, तोकापाल में मनाया गया मानवधिकार दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बस्तर, अन्तराष्ट्रीय मानवधिकार दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तोकापाल में समस्त शिक्षकों की उपस्तिथि में मानवधिकार दिवस का आयोजन बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार दिवस के इतिहास एवं महत्व तथा बच्चों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, लधु नाटिका, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का संबोधन प्राचार्य श्री तरूण ठाकुर ने बच्चों को मानव अधिकारों के बारे में जानकारी देते…
Read Moreमुख्य सचिव ने की विभिन्न जिलों में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा, धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा के लिए जारी बैठक के तीसरे क्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर के संभागायुक्त और बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोरबा, कोरिया, जशपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में जिलों के कलेक्टरों ने धान खरीदी की साप्ताहिक समीक्षा के लिए निर्धारित बिन्दुओं पर अपने-अपने जिलों की प्रगति की जानकारी दी। जिलों से प्राप्त फीड बैक के आधार पर…
Read More