साय जी पर मुख्यमंत्री का दिया बयान आदिवासी समाज का अपमान, आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर दिये बयान पर माफी मांगे भूपेश बघेल भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी: विकास मरकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर की गई गोबर वाली ओछी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनका बयान आदिवासी समाज का अपमान है और आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बयान पर माफी मांगने की चेतावनी…

Read More

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री पत्र पॉलिटिकल में व्यस्त, इस समय ज्ञान पर नहीं धान पर चर्चा कीजिये : कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायुपर, प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री अपने केवल कमजोरियों को छिपाने के लिए पत्र लिख कर सियासत कर रहे हैं।जब जूट मिल कलाकत्ता को बारदाना का आर्डर देने का अधिकार प्रदेश सरकार के पास है तो इसके लिए पत्र लिख कर केवल मुख्यमंत्री भ्रम फैलाने में जूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में इस बात को प्रदेश सरकार ने स्वीकारा है कि बोरा खरीदी को लेकर जूट मिल को आदेश देने का अधिकार प्रदेश सरकार को है तो इस…

Read More

भूपेश बघेल अपने बयान पे माफी मांगे नही तो भाजपा के हर कार्यकर्ता से यही भाषा सुनने तैयार रहे : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष के लिए अमर्यादित भाषा पर भाजपा विधायक दल ने कहा भूपेश बघेल की भाषा टपोरियों और मवालियों जैसी भाजपा सांसदों व विधायको ने कहा मुख्यमंत्री असंसदीय, अमर्यादित और सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष के लिए दिए गए बयान पर भाजपा विधायक दल व सभी सांसदों ने एक संयुक्त बयान जारी करके इस बयान को छतीसगढ़ की राजनीति के निम्न स्तर का बयान बताया। संयुक्त बयान में कहा गया मुख्यमंत्री को शायद यह भाषा…

Read More

NDRF 3rd BN मुनादली कटक (ओडिसा) की टीम द्वारा कल गुरुवार की प्रातः 9 बजे नीमगांव डेम जशपुर में बाढ़ बचाव/आपदा के संबंध में माकड्रील/अभ्यास कराया जायेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कल दिनांक 25 नवम्बर गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे नीमगांव डेम जशपुर में NDRF की टीम द्वारा बाढ़ बचाव/आपदा के संबंध में माकड्रील/अभ्यास एवं प्रशिक्षण कराया जायेगा, जिसमें जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन/नगरसेना/सी.आर.पी.एफ. के अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगें।

Read More

बहुप्रतीक्षित लवाकेरा तपकरा कुनकुरी सड़क मार्ग का हुआ भूमिपूजन, अब जल्द शुरू होगा निर्माण, स्टेट हाइवे की गुणवत्ता को खुद देखें ग्रामीण – संसदीय सचिव यूडी मिंज

6183.45 लाख रू. की लागत से बनेगा 40.6 किमी स्टेट हाइवे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर:- छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क कुनकुरीतपकरालवाकेरा का आज क्षेत्र ऊर्जावान विधायक एवं इंजी. यू . डी . मिंज जी विधायक, संसदीय सचिव छ.ग. शासन ,वाणिज्य कर (अबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग विभाग शासन के  के मुख्य आतिथ्य में उनके कर कमलों से भूमि पूजन किया। छ.ग.शासन लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर अंतर्गत कुनकुरी- तपकरा -लावाकेरा मार्ग उन्नयन कार्य भूमि पूजन के प्रारंभ किया गया इस सड़क मार्ग की लंबाई 40.6 किलो मीटर…

Read More

सत्ता के अहंकार में मर्यादा भूल गए सीएम भूपेश बघेल – कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय पर अमर्यादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि 15 साल बाद मिली सत्ता के अहंकार में भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की आदत रही है अपने विरोधी नेताओं के खिलाफ अनर्गल और अमर्यादित भाषा का उपयोग करने की , चाहे उनके आलाकमान द्वारा प्रधानमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल नवनिर्मित इंद्रावती ’’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

महिलाओं को सौंपी हॉस्टल के कमरों की चाबियां, कामकाजी महिलाओं ने जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान धरमपुरा-01 में नवनिर्मित इंद्रावती ’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके कमरों की चाबियां सौंपी। उन्होंने यहां गृह प्रवेश करने वाली महिला हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए सुरक्षित वातावरण में आवास की सुविधा पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, स्मार्ट क्लासरूम और लैब का किया अवलोकन

नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है थिंक बी परियोजना आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से युवा उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन मुख्यमंत्री और अतिथियों ने नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक…

Read More

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गों का आर्शिवाद सियान वाटिका में फीजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

फिजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर से महत्वाकांक्षी चिराग परियोजना का शुभारंभ किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर •       आज जिस परियोजना का यहां शुभारंभ किया जा रहा है, वह बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी।   •       “चिराग परियोजना”, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी। यह लंबे समय तक चलने वाले परियोजना है। •       चिराग का फुलफार्म है – Chhattisgarh Inclusive Rural and Accelerated Agriculture Growth (CHIRAAG)। •       इस योजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी के अवसरों को बढ़ाना, गांवों में पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना, क्षेत्र की जलवायु…

Read More