यूनिसेफ, ए.सी.ई. और जिला डीईओके सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन जशपुर : स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विगत दिवस एक दिवसीय स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का पाठ सिखा। यूनिसेफ, ए.सी.ई. संस्था और जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में विशेष अतिथि के तौर पर राज्य समन्वयक यूनिसेफ श्री आशीष, ए.सी.ई. संस्था सेक्रेटरी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय समारोह का किया शुभारंभ — जशपुर जिले में भी गूंजा राष्ट्रगीत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नेराष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ जशपुर जिले के समस्त शासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों में हुआ इसका प्रसारण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय गीत के महत्व और उसके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना हम सभी का दायित्व: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर…
Read Moreजशपुर में सड़क सुधार का मेगा अभियान! 450 लाख की लागत से चल रहा बी.टी. पेंच रिपेयर कार्य, दिसंबर तक चमकेंगी सड़कें
लोक निर्माण विभाग जशपुर के अन्तर्गत चल रहे बी.टी. पेंच रिपेयर कार्य प्रगती पर बी.टी. पेच रिपेयर कार्य हेतु 450.00 लाख की राशि स्वीकृत जशपुर : लोक निर्माण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर संभाग अंतर्गत् चल रहे बी.टी, पेच रिपेयर कार्य कुल लंबाई 220.70 कि.मी. हेतु राशि 450.00 लाख का स्वीकृति प्राप्त हुआ है। वर्तमान में बी.टी. पेच रिपेयर कार्य प्रगति पर है। जिनमें सरईपानी-बगीचा मार्ग में 17.00 कि.मी. एवं दोदरअम्बा-ढुलूकोना मार्ग 4.00 कि.मी. में कुल लंबाई 21.00 कि.मी. में बी.टी. पेच रिपेयर कार्य05 नवम्बर 2025 तक…
Read Moreजशपुर में चांदनी रात का जादू! देशदेखा में लोक कलाकारों के संग थिरके पर्यटक, सितारों के नीचे मनाया संस्कृति का उत्सव
जशपुर जम्बुरी 2025 : देशदेखा में लोक कलाकारों के संग झूमे पर्यटक, चांदनी रात में सितारों के नीचे किया स्टार ग्रेजिंग का आनंद जशपुर : जशपुर की वादियों में संस्कृति, संगीत और सितारों की रौशनी ने मिलकर एक अद्भुत माहौल बना दिया। “जशपुर जम्बुरी 2025” के पहले दिन देशदेखा पर्यटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में 120 से अधिक पर्यटक शामिल हुए और उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकते हुए लोक संस्कृति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान जशपुर की पारंपरिक आतिथ्य भावना ने हर पर्यटक का दिल जीत…
Read More‘देशदेखा’ में रोमांच का धमाका! जशपुर जम्बुरी 2025 में 120 पर्यटकों ने किया रॉक क्लाइंबिंग, हरी वादियों में गूंजा एडवेंचर का जोश
जशपुर : जशपुर जिले में जारी “जशपुर जम्बुरी 2025” में रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत देशदेखा पर्यटन स्थल में करीब 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग (Rock Climbing) का रोमांचक अनुभव लिया। यह गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में कराई गई। हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के बीच पर्यटक प्रकृति की गोद में सुकून और साहसिक अनुभवों का आनंद उठा रहे हैं।रॉक क्लाइंबिंग को एक साहसिक पर्वतारोहण खेल माना जाता है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या…
Read Moreडूबने से गई जान, प्रशासन बना सहारा — जशपुर में आपदा पीड़ित के परिजन को 4 लाख की आर्थिक मदद
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम अबीरा निवासी स्व.फूलमनी बाई का डेम के पानी में डूबने से 24 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विक्टोर कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर जम्बुरी : गांव केरे बना पर्यटन का नया केंद्र : 8 होम स्टे में पर्यटक उठा रहे हैं जशपुर की संस्कृति और स्वाद का आनंद
पर्यटक होम स्टे में रहने के साथ जशपुर की संस्कृति रहन-सहन खान-पान का भी ले रहे आनंद जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जम्बुरी का आयोजन 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जहां पर्यटकों को रूकने के लिए “होम स्टे” (Hom Stay) की सुविधा दी गई। भिलाई से वरिष्ठ नागरिक का परिवार जशपुर जम्बुरी में शामिल हुआ है। और जशपुर की सुन्दर वादियों संस्कृति खान पान का रहन सहन का भी आनंद उठा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम केरे में 8 होम स्टे की…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से इस्राइल के आर्थिक प्रतिनिधि यैर ओशेरॉफ की सौजन्य भेंट — छत्तीसगढ़-इस्राइल सहयोग पर हुई चर्चा
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा में अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में इस्राइल के अर्थ मंत्रालय के दक्षिण भारत हेतु आर्थिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधि श्री यैर ओशेरॉफ ने सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत और इस्राइल के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगाढ़ हो रहे मित्रतापूर्ण संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि नवाचार, सिंचाई तकनीक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में इस्राइल के अनुभव एवं विशेषज्ञता से राज्य को लाभ मिल सकता है।…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी
मत्स्य पालन से बढ़ेगी ग्रामीण आय – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मत्स्य विभाग के स्टॉल पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो हितग्राहियों…
Read Moreबिहान योजना में बड़ा घोटाला: महिला सचिव ने 20 लाख का गबन कर गांव से फरारी काटी, अब गिरफ्तार!
समूह के पैसा को बैंक में जमा न कर आरोपिया रख ली अपने पास 19 महिला स्व सहायता समूह से कुल बीस लाख रुपए का किया धोखाधड़ी दुर्ग : प्रार्थिया दिव्या साहू ग्राम कोटनी थाना पुलगांव नव जागृति समुह अध्यक्ष के द्वारा महिला स्व सहायता समूह में राशि को गबन करने के संबंध शिकायत दर्ज करायी। गांव के ही मनीता निषाद ने धोखाधडी कर नव जागृति महिला समूह, उज्जवला महिला समूह, आस्था महिला समूह, राधे राधे महिला समूह, साधना महिला समूह, प्रेरणा महिला समूह, प्रगति महिला समूह, नवाअंजोर महिला समूह,…
Read More