छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को एस.डी.जी. के क्रियान्वयन के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘ पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में सतत विकास लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को गवर्नेस के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘ (SKOCH ORDER OF MERIT) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वर्चुअल समारोह में आज राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। राज्य योजना आयोग को यह पुरस्कार सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना…

Read More

टीएल मीटिंग : जशपुर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को रीडिंग करके सही बिजली बिल ही देने के दिए निर्देश

नोडल अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण करके बच्चों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी लेगें कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को निराकरण गंभीरता से करने के लिए कहा कार्यालय साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखना चाहिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-चौपाल, कलेक्टर जन-चौपाल और टी.एल.के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, सभी…

Read More

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक: जशपुर कलेक्टर ने वन अधिकार पट्टा धारी हितग्राहियों को अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने के दिए निर्देश

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी और चिन्हांकित परिवारों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वेक्षित नारंगी क्षेत्रों में शामिल गैर वन मद की भूमि का वन एवं राजस्व…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के संबंध में ली बैठक: टांके खाली करके गोबर भरके नियमित खाद बनाने के दिए निर्देश, खाद की ऑनलाईन एंट्री करने के लिए भी कहा

गौठानों में पैरादान करने के लिए ग्रामवासियों को करें प्रोत्साहित-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विकासखण्डवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय निकाय कोतबा के सीएमओ को सोसायटी में वर्मी खाद का भण्डारण करने के निर्देश दिए हैं और विक्रय कराने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, उपसंचालक कृषि विभाग, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय…

Read More

जशपुर: मनोरा विकासखंड के सुरजुला गोठान में ग्रामवासियों ने स्वेच्छा से पैरादान किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव दिशा-निर्देश में सभी विकासखंड के गोठान में ग्रामीणों के द्वारा पैरादान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड के सुरजुला गोठान में ग्रामीणजनों के द्वारा एक ट्रैक्टर पैरा दान किया गया है।

Read More

सौर सुजला योजना से जशपुर जिला में अब तक 10459 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कृषक श्रीमती लियामनी को प्रतिवर्ष लगभग 35 हजार की आमदनी हो रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में दूरस्थ अंचल के किसानों को सौर सुजला योजना से लाभांवित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत जिला में अब तक 10459 हितग्राहियों के यहां सिंचाई हेतु सोलर पंप की स्थापना की जा चुकी है। यह योजना उन किसानों के लिए बहुत लाभदायक है जहां जल स्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह योजना कारगर…

Read More

जशपुर: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 30 नवम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंपेेममण्दजंण्दपबण्ंबण्पद  पर 30 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे तक आवेदन भरी जा सकेगी।

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मुड़ापारा निवासी स्व. मेनका बाई की पानी में डूबने से 10 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सिलधर  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम ईला…

Read More

जशपुर: आगामी 28 और 30 नवंबर को जिला अस्पताल में विशेष कैंप आयोजित

डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले कैम्प में कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में  त्म बवदेजतनबजपअम ेनतहमतल बंउच  आयोजित किया गया है। रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निर्देशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। उनका कैंप में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला…

Read More

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूर्णिया(बिहार) एवं सोलन(हिमाचल प्रदेश) से हुई गिरफ़्तारी

पहले प्रकरण में आरोपी अमृत राज ठाकुर को पूर्णिया(बिहार) एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी उमाशंकर मिश्रा को सोलन(हिमाचल प्रदेश) से किया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोदाम क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.04.2022 को प्रातः से इसकी 16 वर्षीय भतीजी घर से निकलकर कहीं चली गई थी, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी लोदाम में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर…

Read More