फोर्टीफाइड युक्त चांवल का किया जा रहा था परिवहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किये जाने वाले चांवल की अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शासकीय चांवल के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 90 बोरी चांवल जप्त किया है। फोर्टीफाइड युक्त चांवल प्लास्टिक बोरी में 50 किलो भरती का पाया गया है। चांवल का कुल वजन 45 क्विंटल है। पीडीएस चांवल के अवैध खरीदी बिक्री करते पाए जाने पर चांवल मालिक पर आवश्यक…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
विशाल विधिक जागरूकता रैली के साथ पैन इंडिया आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक कानूनी जागरूकता आउटरीच के माध्यम से नागरिकों को सशक्तिकरण एवं हक हमारा भी तो है जेल बंदियों के लिये विशेष अभियान का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया गया। इसी प्रयोजन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा महिला बाल विकास विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को विशाल विधिक जागरूकता रैली आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री डी.एल. कटकवार, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा…
Read Moreजो भगवान को ऊंचा उठाएगा, वह स्वयं ऊंचा हो जाएगा : आचार्य विशुद्ध सागर महाराज
श्री पार्श्वनाथ धाम रिसाली में पंचकल्याणक महामहोत्सव के ज्ञान कल्याणक दिवस समदर्शी न्यूज़, भिलाई श्री पार्श्वनाथ धाम रिसाली में पंचकल्याणक महामहोत्सव के ज्ञान कल्याणक दिवस पर श्री जिनेन्द्र भगवान के मंगल अभिषेक शांतिधारा भक्तों ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के अमृत वचनों के साथ मंदिर जी में किया। आज देश के अगल-अलग प्रांतों एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हजारों जैन भक्तों ने पार्श्वधाम पहुंचकर आचार्य श्री को श्रीफल अर्पण कर मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रतिष्ठाचार्य सरस जी ने मंत्रोच्चार के साथ इंद्र-इंद्राणियों सहित पूजन अर्चना क्रिया कराई और…
Read Moreसाहू समाज के सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का कार्य अनुकरणीय: साहू समाज सामाजिक उत्थान के कार्यों में हमेशा आगे रहता है : बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया साहू समाज चंगोराभाठा परिक्षेत्र के भवन का लोकार्पण बृजमोहन अग्रवाल ने किया प्रतिभावान व मेधावी छात्रों को सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के चंगोराभाठा में चंगोराभाठा परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा अतिरिक्त भवन लोकार्पण व सामाजिक सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी शामिल हुए। साहू समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री का छत्तीसगढ़ी संगीत व पटाखों की आवाज के माध्यम से जोरदार…
Read Moreराष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर मरीजों को किया गया सेल्फ केयर किट का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यालय से जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी.कुलवेदी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्ड व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला कर मरीजों को सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 हाइड्रोसिल मरीजों का ऑपरेशन हुआ। साथ ही फाइलेरिया मरीजों…
Read Moreसड़कों की पेच रिपेयरिंग युद्धस्तर पर जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर नगर निगम अम्बिकापुर के अंदरूनी और बाहरी सड़कों का पेच रिपेयरिंग कार्य लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सड़क मरम्मत में तेजी लाने के कड़े निर्देश एवं बारिश थमने के कारण सम्बंधित विभागों द्वारा पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। शहर से निकलने वाली बनारस मार्ग एवं मनेन्द्रगढ़ मार्ग में पेंच रिपेयरिंग कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही शहर के अंदरूनी मार्गां को नगर निगम द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है। इसी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बच्चे देश के…
Read Moreशहर में अवैधानिक पार्किग वाहनों एवं बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर की जा रही कार्यवाही, 10 दिनों में मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् कुल 298 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही
यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही, उक्त वाहन चालकों से कुल 100400 रूपये लिया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् मो.सा. मे तीन सवारी चलने के 42 वाहनों पर 12600/-, बिना हेलमेट के 04 वाहनों में 2000/-, बिना लायसेंस के 02 वाहनों पर 2600/- बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वाले 175 वाहनों पर 52500/-, वाहन का हेड लाईट आधा काला…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल संदर्भ योजना कुपोषित बच्चों की पहचान ग्रोथ चार्ट भरने की दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला बाल विकास विभाग द्वारा मनोरा विकासखंड के अंतर्गत बाल विकास परियोजना आस्ता के हाई स्कूल परिसर में विगत दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक ली गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कुपोषण के कारण, कुपोषित बच्चों के पहचान, ग्रोथ चार्ट भरने, कुपोषण के लक्षण,रोकथाम के उपाय आदि विषय पर जानकारी पर्यवेक्षक अनिता भगत द्वारा दी गयी। आंगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों को समक्ष में भोजन कराने साफ सफाई बरतने, सभी टीके लगवाने, कृमिनाशक दवाई का सेवन कराने, बाल संदर्भ योजना का लाभ दिलाने , पोषण पुनर्वास केंद्र…
Read Moreलोक अदालत में जिला न्यायालय जशपुर के 939 प्रकरणों और राजस्व के 3788 प्रकरणों का निराकरण किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जशपुर जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत के अंर्तगत जिला के सभी न्यायाधीशों के खण्डपीठ का गठन किया गया है जिसमें जशपुर में श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं माननीय श्रीमती गीता निवारे परिवार न्यायालय के न्यायाधीश तथा श्री के० पी० भदौरिया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री…
Read More