जशपुर जिला में मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूजा का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड मनोरा विकासखण्ड के 05 महिला स्वहायता समूह को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूज़ा का वितरण किया गया। इनमें सम्पति स्व सहायता समूह डोंगझरन ऑरकेला, शीला स्व सहायता समूह रजला, राधाकृष्ण स्व…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 799.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 799.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 सितम्बर तक औसत वर्षा 888.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 12.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 952.3 मिमी, मनोरा में 770.7 मिमी, कुनकुरी में 868.5 मिमी, दुलदुला में 738.6 मिमी, फरसाबहार में 629.6 मिमी, बगीचा में 829.9 मिमी, कांसाबेल में 702.2 मिमी, पत्थलगांव में 814.7 मिमी…

Read More

13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्हवअण्पद में जाकर किया जा सकता है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है।  इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेªडमेन के पदों पर…

Read More

जशपुर जिले में वृहद स्तर पर बूस्टर डोज लगवाने हेतु चलाया जा रहा अभियानए मोबाईल मेडिकल टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों को लगा रहे कोविड टीका

नगर पंचायत बगीचा, कुनकुरी सहित अन्य स्थानो में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर लोगों को लगाया गया टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अभियान चलाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पंचायत बगीचा व कुनकुरी में अभियान चलाकर वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत एवं राजीव युवा मितान क्लब की टीम द्वारा विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के ग्राम लवाकेरा निवासी स्व. जगरनाथ बरलिया की मृत्यु 29 जून 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती अम्बिका बरलिया हेतु 4 लाख एवं मनोरा विकासखंड के ग्राम टेम्पू निवासी स्व. दीपक राम  की मृत्यु आकाशीय गाज के कारण…

Read More

जिला पंचायत जशपुर सीईओ ने दुलदुला और कसांबेल विकासखण्ड में मनरेगा के कार्यो का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आज दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली, वासुदेवपुर, कांसाबेल विकासखण्ड में  मनरेगा के कार्यो और बगिया गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने कांसाबेल में मनरेगा के तहत् निर्मित अमृत सरोवर और डाबरी के कार्यो का अवलोकन करते हुए कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री यादव ने बगिया गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए मशाला उत्पादन, चावल उत्पादन, गोबर खरीदी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और समूह की महिलाओं की आर्थिक आमदनी बढ़ाने…

Read More

आदिवासी एकता परिषद के अधिवेशन में प्रमुख वक्ता प्रेम कुमार गेडाम द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान के बाद जशपुर जिले का पूरा माहौल गर्माया, कुनकुरी ब्राह्मण समाज ने थाने में शिकायत देकर की कार्यवाही की मांग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में विगत 4 सितम्बर को आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले हुए 12वें संयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य अधिवेशन में प्रमुख वक्ता प्रेम कुमार गेडाम के द्वारा हिन्दू धर्म, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, पूर्व प्रधानमंत्री, हिन्दू समुदाय, विशेषकर ब्राह्मण जाति के विरूद्ध विवादास्पद एवं अनर्गल वक्तव्य देकर देश एवं समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया है और अपने वक्तव्य से सामाजिक वैमनस्य फैलाने का षड़यंत्र किया है। इस कृत्य के विरोध में कुनकुरी ब्राह्मण समाज द्वारा कुनकुरी पुलिस थाने…

Read More

राज्य के भाजपा नेता बूथ भी नहीं संभाल पा रहे नड्डा आ रहे – कांग्रेस

राज्य के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे सौतेला व्यवहार पर नड्डा को जवाब देना चाहिये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बहुत ही हास्यास्पद और आश्चर्यजनक बात यह है कि बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की मिटिंग लेने के लिये, प्रशिक्षण देने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे है अमूमन ऐसा होता नही है। ये काम जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष का होता है।…

Read More

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की पदयात्रा शुरू, भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद -मोहन मरकाम

भारत जोड़ो यात्रा से अभिनव भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 कि.मी. तक की पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। पदयात्रा के पूर्व राहुल गांधी ने श्री पेरंबदूर में स्व. राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में भाग लिया उसके बाद तिरूवल्लपुर मेमोरियल विवेकानंद मेमोरियल, कामराज मेमोरियल भी गये शाम 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस…

Read More

छत्तीसगढ़ी बोली में शुरू हुई पढ़ाई, मुख्यमंत्री कार्यालय ने की जिले की सराहना, कलेक्टर ने किया शिक्षिका का सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को की गई घोषणा पर जिले में एक दिन बाद से ही अमल शुरू हो गया। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई की घोषणा होने के पश्चात जांजगीर-चाम्पा जिले में त्वरित पालन करते हुए हाई स्कूल मुलमुला की व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय का अनुवाद छत्तीसगढ़ी में कर पढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के घोषणा पर त्वरित अमल कर विद्यार्थियों को अध्यापन कराने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीटर और फेसबुक में…

Read More