कस्टम मिलिंग की तैयारी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती संचालक ,खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग सत्य नारायण राठौर ने जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 हेतु धान खरीदी, कस्टम मिलिंग की तैयारी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। नए खुलने वाले खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के साथ साथ सभी केंद्रों में 34 बिंदु अनुसार व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों और संग्रहण केंद्रों के पहुंच मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिए। किसान पंजीयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकतर धान…

Read More

कोडरमा : कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज, रांची कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज (बुधवार), 26 अक्टूबर को सुबह 6.24 बजे पटरी से उतर गए.इससे अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हुआ है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रूट बदलकर ट्रेनों का परिचालन कराया गया. हालांकि, मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही…

Read More

सरकार और उनके विधायक नाचने गाने व त्यौहार मनाने में व्यस्त है, इधर आर्थिक तंगी से किसान ने कर ली आत्महत्या – सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों की परेशानी की तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं और उनके क्षेत्रीय विधायक नाचने गाने व त्यौहार मनाने में घूम रहे है। क्षेत्र के किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। आज जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत पंडरापाठ क्षेत्र के छिछली र गाँव में मृतक रामकुमार उर्फ़ उज्जवल यादव (26 ) वर्ष पिता…

Read More

बाड़ी में रखा टुल्लू पंप की चोरी करनें वाला आरोपी पकड़ाया

चौकी रजगामार थाना बालको जिला कोरबा ( छ ग ) में अपराध क्रमांक – 637/22 धारा 379 ipc   दर्ज नाम आरोपी :- चतुर सिंह पिता फुल फ़ूल सिंह मंझवार उम्र 22 वर्ष निवासी चाकामार चौकी रजगामार जप्त संपत्ति :- एक नग पुराना इस्तेमाली टुल्लू पंप कीमती 3000 रुपया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा इस प्रकार कि प्रार्थी भारत सिंह कंवर पिता बिसाहू उम्र 56 साल निवासी नवापारा चाकामार के द्वारा आज दिनांक 26/10/2022 को चौकी उपस्थित आकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/10/ 2022 की रात्रि 9:00…

Read More

कुनकुरी के गिनाबहार गोठान दिवस मनाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत कुनकुरी के गिनाबहार में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान दिवस मनाया गया और पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज  ग्राम कुनकुरी जनपद सीईओ श्री प्रेमसिंह मरकाम ग्राम पंचायत के सरपंच और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी |

Read More

पटाखा फोड़ने एवं डीजे में नाचने की विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों के 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

घटना में सम्मिलित 01 विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल सम्प्रेषण गृह कोरबा आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, प्रार्थी हरीश लहरे ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 25 अक्टूबर 22 को अपने घर मे छोटे भाई का जन्मदिन मना रहे थे उसी दौरान  रात्रि 9 बजे के आसपास आरोपी ओमप्रकाश रात्रे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी  घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाए थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर…

Read More

उत्तराखंड की तरह 20 फीसदी नमी वाली धान खरीदे छत्तीसगढ़, समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, सहकारी लोकतंत्र सूली पर, किसान होगा परेशान – विजय शर्मा

सरकार की नीयत में खोट,  दिख नहीं रही धान खरीदी की तैयारी- भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बेमन से 1 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि धान खरीदी की तैयारियों की लचर व्यवस्था जाहिर कर रही है कि उनकी मंशा नहीं है कि नियत तिथि से बहुतायत में धान उपार्जन शुरू हो। हालात को देखते हुए साफ लग रहा है कि समय पर, सही तरीके से धान खरीदी की सरकार की…

Read More

आदिवासियों को भूपेश सरकार ने धोखा दिया, नतीजतन मुंह छुपा रहे हैं, कांग्रेस प्रभारी बस्तर जा रहे हैं तो आदिवासियों के सामने आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करें – अनुराग अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के संक्षिप्त बस्तर दौरे के संदर्भ में कहा है कि कांग्रेस ने 4 साल पहले जो झूठ का मकड़जाल बुना था, अब वह उसमें बुरी तरह उलझ गई है और जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं कर रही है। मुंह छुपा रही है। इसका सबसे बड़ा ताजा उदाहरण है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया का बस्तर में चुनिंदा कुछ जगहों पर दौरा कार्यक्रम का दिखावा। पहले तो पुनिया का पूरे…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : जशपुर विधायक विनय भगत की उल्टी गिनती शुरू, शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने लगाए गम्भीर आरोप, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में अपमानित करनें का लगाया आरोप

वरिष्ठ नागरिको ने विधायक विनय भगत को पत्र लिखकर उन्हीं पर लगाये गम्भीर आरोप पत्र की प्रतिलिपि भेजा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दीपावली के अवसर पर शहर में कोई विधायक पहली बार स्वयं हाँथो में मिठाई लेकर नगर के व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में पहुँचकर उन्हें मिठाई के साथ शुभकामनाएं दी जिसकी अभी सर्वत्र चर्चा हो ही रही थी कि इसी बीच एक पत्र मिला है जिसमें नगर के वरिष्ठ एवम सेवानिवृत नागरिकों ने स्व हस्ताक्षर से जशपुर विधायक विनय भगत को…

Read More

त्योहारी सीजन में जुआरियों के विरुद्ध कोरबा पुलिस ने किया प्रभावी कार्यवाही, 177 प्रकरणों में 677 आरोपी हुए गिरफ्तार

नगदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रुपए सहित 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा त्योहारी सीजन में कोरबा पुलिस द्वारा जुआरियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की गई , विगत 7 दिवस में पुलिस द्वारा कुल 177 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 677 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रूपए  सहित 20 मोटर साइकिल एवम 3 कार जप्त किया गया है । दशहरा एवम दीपावली के अवसर पर जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने बाबत निर्देश पुलिस…

Read More