बस्तर दशहरा में जुड़ेगा नया रस्म : साल और बीजा के पौधे लगाने के लिए हर साल बस्तर दशहरा में मनाया जाएगा पौधरोपण का रस्म

मारकेल में बस्तर दशहरा रथ निर्माण क्षतिपूर्ति पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद और बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष ने की घोषणा मारकेल ग्राम में लगाए गए 300 साल और बीजा के पौधे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर दशहरा में अब आगामी वर्ष से एक नया रस्म जुड़ेगा। बस्तर दशहरा में चलने वाले रथ के निर्माण के लिए लगने वाली लकड़ियों की क्षतिपूर्ति के लिए अब हर वर्ष साल और बीजा के पौधे लगाने का कार्य करने के साथ ही इसे बस्तर दशहरा के अनिवार्य रस्म में जोड़ा जाएगा। यह घोषणा सांसद…

Read More

मुख्यमंत्री ने खराब सड़कों की शिकायतों पर जतायी नाराजगी, मुख्यमंत्री ने कहा, खराब सड़कों की मरम्मत का कलेक्टर स्वयं मॉनिटरिंग करें

“सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं”, छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2022 तक सड़कें गड्ढा मुक्त हों : मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर माह तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में अनेक जगहों पर खराब सड़कों की शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मुझे खस्ताहाल सड़कों को लेकर कोई शिकायत नहीं…

Read More

“जैविक खेती को अलग-अलग पैच की बजाय क्लस्टर में कराया जाए” : मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर, “सी-मार्ट के जरिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी अधिक मजबूती” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में रासायनिक खाद पर निर्भरता को खत्म करने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। इसके लिए जैविक खेती को अलग-अलग पैच में कराने के बजाय क्लस्टर में कराने की बात उन्होंने कही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सचिव स्तर के अधिकारियों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जानकारी लेते हुए विभागीय समीक्षा…

Read More

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जारी किया नोटिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य तथा पूंजीपथरा-गेरवानी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीन ठेकेदारों सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार कुर्रूभांठा-रक्सापाली-कछार-उसरौठ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 मार्ग निर्माण कार्य समय-सीमा पूर्ण होने के एक वर्ष पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड सूरजपुर एवं धरमजयगढ़-कापू मार्ग समय-सीमा पूर्ण होने पश्चात भी…

Read More

शराब के नशे में मारपीट, युवक की इलाज के दौरान मृत्यु, कुनकुरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 207/22 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर भेजा जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के बाजार क्षेत्र में मंगल भवन के सामने दो लोगो के द्वारा एक युवक से मारपीट करने से युवक की इलाज के दौरान मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया था। कुनकुरी पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के बारे में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि दिनांक 08.10.2022 को…

Read More

पति ही निकला पहाड़ी कोरवा महिला का हत्यारा, कुनकुरी पुलिस ने किया खुलासा…..जाने हत्या की इनसाईड स्टोरी

खाना बनाने को लेकर विवाद और शराब का नशा बनी हत्या का कारण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शुक्रवार की रात्री में कोरवा महिला की हुई मृत्यु का कुनकुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका कोरवा महिला के पति ने ही हत्या करना कबुल कर लिया। कुनकुरी पुलिस मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत मौके पर जाकर जांच की जिसके बाद मृत्यु के कारणों का पता चला। पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 201 पंजिबद्ध कर गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी भास्कर…

Read More

कलेक्टर और कमिश्नर नियमित रूप से करें तहसीलों का निरीक्षण, भ्रष्टाचार के मामलों में हो सख्त कार्यवाही, राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री श्री बघेल

नामांतरण और सीमांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति के मामलों में किसानों को राहत राशि दिलाने में संवेदनशीलता से करें कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के ढीले-ढाले काम-काज पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कलेक्टरों से कहा कि राजस्व का काम-काज चुस्त-दुरूस्त होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। लोगों के काम समय-सीमा के…

Read More

दुर्गा विसर्जन मे युवतियों से छेड़छाड़ : पत्थलगांव पुलिस ने 5 युवकों के विरुद्ध अपराध किया पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/ पत्थलगांव जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रसूखदार मनचले लड़कों ने सरेराह युवतियों से छेड़छाड़ की है। अश्लील ईशारे कर लड़कियों को बेईज्जत किया है। युवती की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने नगर के 5 युवकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पत्थलगांव टीआई मल्लिका बनर्जी ने बताया कि घटना दशहरे के दौरान दुर्गा विसर्जन की है जब पत्थलगांव अम्बिकापुर रोड में माता का विसर्जन जुलूस निकला हुआ था।कार…

Read More

ईद मिलादुन्नबी पर कुनकुरी नगर में निकला जुलूस, युवाओं ने किया रक्तदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के मुस्लिम समुदाय के युवा ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रक्तदान कर रहे हैं। कुनकुरी के समर्पण रक्तदान केंद्र में अभी तक 25 युवाओं ने मरीजों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर दिया है। ईद मिलादुन्नबी पर नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा नगर में जुलूस भी निकाला गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी कुनकुरी के सदर खालिद सिद्दीकी ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आज नबी पैगम्बर हजरत के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यह आयोजन हो रहा है।…

Read More

36वां राष्ट्रीय खेल: छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने आज सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने…

Read More