22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ, राज्य के 5 संभागीय खेल मुख्यालय के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

विधायक रामपुकार ने खेल ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता किया शुभारंभ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलायें – विधायक रामपुकार सिंह खेल में हार-जीत लगी रहती है, खिलाडियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए – विधायक विनय भगत शुभांरभ समारोह में छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी मनमोहक प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर…

Read More

भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी- सांसद गोमती साय

अंकित बसंल भाजपा का कार्यकर्ता है, सांसद प्रतिनिधि नही गुंडागर्दी किसने की, अस्पताल में कौन भर्ती है इसे सब देख रहे है –  सांसद गोमती साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद आज एक जारी वीडियो में एक महिला सांसद गोमती साय से बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण की दुहाई देकर न्याय की मांग की है। जिसके परिपेक्ष्य में हमने सांसद गोमती साय से मोबाइल से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि…

Read More

लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर बस स्टैंड जशपुर में आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी मो. जावेद अंसारी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 287/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19.08.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि बस स्टैंड जशपुर में एक व्यक्ति लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम गवाहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहॉं मो. जावेद अंसारी आम लोगों को डराते-धमकाते मिला,…

Read More

कॉंग्रेस पार्टी का जशपुर जिले के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है – कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सम्भाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कॉंग्रेस पार्टी का जशपुर जिले के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर आज तक कॉंग्रेस के उपेक्षित सौतेले व्यवहार के उदाहरण से जशपुर का इतिहास भरा पड़ा है। इसका ताजा उदाहरण जशपुर के पवित्र स्थल सरधापाठ में बाक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितम्बर की जनसुनवाई का है। सरधापाठ हम जशपुर वासियों के लिए पवित्र ग्राम है। यहीं वनवासी संस्कृति के…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा जिला कार्यालय जशपुर के डाटा सेन्टर कक्ष में होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबाहर, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु गैर शिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2/लेखापाल एवं सहायक ग्रेड-3 का कौशल परीक्षा 22 अगस्त 2022 को समय 11.00 बजे से जिला कार्यालय के डाटा सेंटर कक्ष में आयोजित होगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले उक्त परीक्षा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में रखा गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से यह परीक्षा जिला कलेक्ट्रटकार्यालय के डाटा सेंटर कक्ष में आयोजित की…

Read More

बहु को मानसिक रूप से प्रताड़ित करनें एवं मारपीट कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाले आरोपी पति, ससुर एवं सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,  

थाना बगीचा में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 10/2022 धारा 306 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आरोपी अजमेड बेक उम्र 25 साल निवासी बासेन ने दिनांक 14.06.2022 को थाना में सूचना दिया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी ने आत्महत्या कर ली है, रिपोर्ट पर थाना बगीचा द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी.एम. कराया गया, रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू जहर सेवन करने से होना पाया गया। जॉंच दौरान गवाहों के कथन एवं पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि…

Read More

विवाहित महिला के घर में जबरदस्ती प्रवेशकर अनैतिक संबंध बनाने एवं रकम की मांग कर छेड़छाड़ कर धमकी देने वाले 2 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपीगण राजेश कुमार गुप्ता एवं महेश कुमार मिश्रा उर्फ टिंकू महाराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 270/2022 धारा 454, 354, 354(क)(1)(i), 354(क)(1)(ii), 509, 385, 506, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने दिनांक 11.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपनी पुत्री के साथ रहती है एवं व्यवसायिक दुकान का संचालन करती है। प्रार्थिया का अपने पति से घरेलू विवाद होने पर कोर्ट में मामला चल रहा…

Read More

जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने सहित अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब तथा चोरी, लूट की घटनाओं में त्वरित प्रभावी सार्थक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।     समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर                 जिला पुलिस कार्यालय जशपुर के मीटिंग हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (I.P.S.) की अध्यक्षता में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में उपस्थित थाना/चौकी प्रभारियों एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत…

Read More

पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अंतर्गत मेरिट सूची का किया गया प्रकाशन, अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट अथवा भू-अभिलेख शाखा जशपुर में सूची का कर सकते है अवलोकन

मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की 23 अगस्त 2022 को शैक्षिणक अहर्ता एवं मूल दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन अभ्यर्थी 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे भू-अभिलेख शाखा जशपुर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन में हो सकते है शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत  24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में ली बैठक

प्रतियोगिता के सफल आयोजन  हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में बैठक ली। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन  एवं संपादन हेतु सभी विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी निर्धारित कर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी जशपुर श्री डी रवि शंकर, एसडीएम जशपुर श्री बालेश्वर राम, डीईओ श्री जे के प्रसाद, लोक निर्माण विभाग,…

Read More