समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावलीयों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2023 अंतर्गत 17 प्लस आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का पंजीकरण के लिए शासकीय एम. एम. आर. पी. जी. महाविद्यालय, चांपा में प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं के मध्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं को nvsp.in पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया। उल्लेखनीय है की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2023 हेतु इस…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना : दावेदारों को बीमा राशि तथा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का किया गया ऑनलाईन भुगतान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के तत्वाधान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंदर तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु लागू शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत दावेदारों को बीमा राशि तथा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का ऑनलाईन के माध्यम से भुगतान किया गया। जिसके अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा एवं सक्ती जिला के अंतर्गत कुल 15 बीमा दावेदारों को राशि रू. 26 लाख 60 हजार एवं छात्रवृत्ति के रूप में 39 छात्र – छात्राओं को राशि 3 लाख 15 हजार उनके…
Read Moreविवाह होकर आई नयी बहुएं भी जुड़वा सकती हैं मतदाता सूची में नाम
मस्तुरी में संपन्न हुआ मतदाता जागरूकता अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसीलदार एवं पंजीकरण अधिकारी अभिषेक राठौर ने प्रशिक्षण देते हुए बीएलओ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सभी स्वयंसेवकों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने 8 दिसंबर तक निर्धारित फॉर्म में आवेदन लिए जायेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम नवंबर माह में शुरू हुआ है ,…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष…
Read Moreपुलिस को मिली सफलता : हत्या करने की नियत से भरमार बंदूक से फायर कर ने वाले 05 आरोपियों गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी लोचन शिकारी, परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी एवं राकेश्वर शिकारी सभी निवासी धनगांव को के विरुद्ध 342/2022 धारा 341, 294, 506, 323, 147, 148,149,307 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 अगस्त 2022 को प्रार्थी वीरेंद्र पाल बर्मन एवं आहत नरेंद्र पाल बर्मन,धीरेंद्र बर्मन, पुक राम बर्मन को आरोपीगढ़ लोचन शिकारी,परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी, राकेश्वर शिकारी ने रास्ता रोककर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या करने की नियत से भरमार…
Read Moreजिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही : 7000 किलोग्राम लहान बरामद कर किया गया नष्टीकरण, साथ ही आरोपियों से 60 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया, अवैध शराब बिक्री करने वालों पर निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही, कार्यवाही हेतु लीलाशंकर कश्यप के नेतृत्व में किया गया था विशेष टीम का गठन, विशेष टीम में कार्यवाही हेतु पुलिस एवं आबकारी विभाग के कुल 32 अधि./कर्मचारियों को लगाया गया आरोपी तिहारूराम गोड़ निवासी सबरिया डेरा गोविंदा के कब्जे से 40 लीटर एवं भोलाराम मिरी निवासी लतेलपारा के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया, दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अवैध शराब बिक्री करने…
Read Moreचौकी प्रभारी नैला द्वारा व्हीआईपी कालोनी पहुंचकर वहॉ की महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप कि दी जानकारी, साथ ही कालोनी वासियों की समस्यायें बताने पर शीघ्र निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई,
उक्त कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग उपस्थित रहें अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी जा रही लगातार विस्तृत जानकारी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये बनाया गया है अभिव्यक्ति ऐप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी प्रभारी श्रीमती रीना नीलम कुजुर द्वारा चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत व्हीआईपी सिटी कालोनी पहुुंचकर वहॉ की महिलाओं को गार्डन में एकत्रित कर महिला संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। जिसमें कालोनी के 60-70 लोग उपस्थित रहें। वहॉ उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर…
Read Moreछेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में : महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही
आरोपी जय मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी चांपा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 551/2022 धारा 354 क भादवि, 0 8 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 01.12.22 के शाम को घरेलू सामान लेने जा रही थी तो उसे आरोपी जय मिश्रा द्वारा बेइज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरेापी जय मिश्रा के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 551/2022 धारा…
Read Moreनहरिया बाबा एवं राम मंदिर में चोरी का किया गया पर्दाफाश, विधि से संघर्षरत बालक द्वारा दिया गया चोरी की घटना को अंजाम
विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी किये हुये नकदी रकम 2035 रूपये एवं दानपेटी सहित 01 नग मोबाईल किया गया बरामद चोरी का पर्दाफाश करने हेतु किया गया था विशेष टीम का गठन विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोड पेश किया जायेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी दिनेश कुमार शर्मा द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राम मंदिर नहरिया बाबा में पुजारी का काम करता है। नहरिया बाबा मंदिर के पास ही शिव मंदिर तथा हनुमान जी का मंदिर स्थापित है जहॉ अशोक…
Read Moreअसमानता और भेदभाव की समाप्ति के नारों के साथ मनाया गया विश्व एड्स दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार दिसंबर को पूरे विश्व में एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी मे जिलें में विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा किया गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि,एच आई वी वायरस के संक्रमण के सम्बंध में समुदाय में जागरूकता के प्रचार-प्रसार बाबत प्रति वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बलौदा बाजार जिले में समस्त सामुदायिक एवं…
Read More