गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न, 37 में से 21 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति

विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया व  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया उपस्थित थीं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 37 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें…

Read More

कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारम्भ : ओडिसा ने 3- 0 से जीता उद्घाटन मैच बस्तर को हराकर मैच किया अपने नाम

जशपुर जिले में प्रतिभाओं को उभरने का मिलेगा मैदान इस पर हो रहा तेजी से कार्य – यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर अन्तर्राजीय फुटबॉल स्पर्धा के पहले दिन जोशीले अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि चंद्रपुर के विधायक आने वाले थे लेकिन पारिवारिक समस्या के चलते उनका आना नहीं हो पाया जिसके बदले मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर टूर्नामेंट की शुरुआत किया। जिसके बाद विधायक यूडी मिंज ने टॉस कर दोनों टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। फटाखे और…

Read More

रायगढ़ जिन्दल अस्पताल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खिलाड़ी समारू का मेडिकल बुलेटिन किया जारी, यह रही वजह….पढ़ें पूरी खबर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ जिन्दल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के समारू केरकेट्टा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि एपनिया के साथ क्वाड्रिप्लाजिया सर्वाइकल स्पाइन इंजरी के ईलाज के लिए मरीज को एडमिट किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2022 को अपराह्न लगभग 3.00 बजे रीढ़ की हड्डी में चोट के मामले में पीएचसी तपकरा से रेफर किए गए मरीज को एंबुलेंस से क्वाड्रीप्लाजिया स्टेट के लिए रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस के साथ लाया गया था। रायगढ़ अस्पताल में भर्ती…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार के एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण : राजस्व प्रकरणों का आनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण फरसाबहार तहसीलदार कमलेश मीरी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज फरसाबहार विकास खंड एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने नामांतरण रिकार्ड दुरूस्ती करण सीमांकन आय जाति निवास और राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार फरसाबहार श्री कमलेश मीरी द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों का आनलाइन नहीं करवाया गया था जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं चलेगी समय सीमा का…

Read More

श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ जिनेन्द्र भगवान का मंगल अभिषेक

श्री विशुद्ध सागर महाराज के अमृत वचनों से भक्तों ने मंडप का उद्घाटन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में आयोजित श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी को भक्तों ने दशहरा मैदान के लिए श्रीफल अर्पण कर नमोस्तू करते हुए निवेदन किया। जहां आचार्य श्री का जगह जगह आत्मीय अभिनंदन छत्तीसगढ़ लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए गाजे-बाजे के साथ मल्लीनाथ दिगबंर जैन मंदिर से आयोजन स्थल तक त्रिशला महिला मंडल समिति एवं…

Read More

बड़ी खबर: शुभारंभ से पहले ही विवादो में घिरी कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022: पूर्व कांग्रेसी स्वर्गीय असलम शेर के लगे पोस्टरो को कार्यक्रम से पहले हटवाना बना विवाद का कारण……देखे वीडियों….

आज ही दोपहर में प्रतियोगिता का शुभारंभ था निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी अन्तर्राज्यीय कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022 अपने उद्घाटन से पहले ही पोस्टर हटाने के मामले को लेकर विवाद में आ गई है। प्रथम पुरस्कार को स्पांसर कर रहे रूफी खान के पिता स्वर्गीय असलम शेर के पोस्टर एवं फ्लैक्सी को अचानक उतरवाने की घटना से विवाद की स्थिति निर्मित हुई। जिसके बाद स्पांसर रूफी खान ने प्रथम पुरस्कर की स्पांसरशीप से मना करते हुए स्वयं को स्पांसरशीप से अलग कर लिया है। इस संबंध में अपनी आपत्ती…

Read More

अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सभा को किया संबोधित : पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सभी स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

सरगुजा संभाग के सभी जिलों के लगभग 10 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन हर तरफ सुनाई दे रहा था जय जय श्री राम का जयघोष भव्य पथ संचलन ने राष्ट्र सेवा को लेकर नई उर्जा का संचार किया है: बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए, बस एक स्वार्थ है; वो है भारत का उत्थान: श्री मोहन भागवत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज अंबिकापुर पहुंचे। उनके आगमन पर सरगुजा संभाग के…

Read More

जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस 593 लोगों ने कराया उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चाम्पा विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है और यह दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। इस दिन का उद्देश्य मधुमेह पर जागरूकता और रोकथाम के महत्व पर जोर देना है। इस बारे में जानकारी फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को निवारक युक्तियों और किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर मधुमेह के प्रभाव के बारे में शिक्षित करना है। इसी कड़ी में विगत दिवस जांजगीर-चांपा जिले एवं नव गठित सक्ति जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित…

Read More

कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कर एक जन आंदोलन बनाकर कार्य करें – कलेक्टर

अस्पतालों में लेबर रूम,शौचालय, एनआरसी व पेसेंट के लिए बैठने व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में महिलाओं में बढ़ रहे एनीमिया पर चिंता जाहिर करते हुए एनीमिया को समाप्त करने…

Read More

कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों की ली बैठक : जिले के गौठानो में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करने के दिए निर्देश

गोधन न्याय योजना राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना है, गंभीरता से कार्य करें – कलेक्टर मैदानी अमलो की नियमित बैठक लेकर कार्यों को करे दुरुस्त – कलेक्टर जिले में अभियान चलाकर पैरादान करने किसानों को करें प्रेरित – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए इसे मिशन के रूप में लेते हुए कृषि विभाग, उद्यान, पंचायत, ग्रामोद्योग, रेशम सहित संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।…

Read More