हाथी के बच्चे को नैसर्गिक वातावरण तपोर पिंगला एलीफेंट सेंटर में सुरक्षित शिफ्ट किया गया

शावक पूरी तरह से स्वस्थ, महावतो तथा पशु चिकित्सक के निगरानी में रखा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 माह पूर्व हाथी झुंड से पृथक हुए शावक को पशु चिकित्सा अधिकारी तथा महावतों के विशेष निगरानी में रखा गया है। शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। उक्त शावक को नैसर्गिक वातावरण तपोर पिंगला एलीफेंट सेंटर  में सुरक्षित शिफ्ट किया जा चुका है। वहां शावक को महावतो तथा पशु चिकित्सक के निगरानी में रखा गया है।

Read More

छ.ग. शासन 17 अक्टूबर से प्रारंभ करेगी उड़द एवं मूंग की खरीदी, जशपुर जिले में खरीदी की तैयारी पूर्ण करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य योजना में उड़द, मूंग एवं अरहर का उपार्जन किया जाएगा। जिसके हेतु 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक उड़द एवं मूंग की खरीदी की जाएगी जिसका समर्थन मूल्य उड़द 6600.00रू. प्रति क्विंटल तथा मूंग का 7755.00 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसी प्रकार 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक अरहर की खरीदी की जाएगी। जिसका समर्थन मूल्य 6600.00 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित है।…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम रायपुर में जशपुर जिले की जय हो टीम भी हुई शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम, रायपुर में जय हो के 5 वॉलंटियर (1किशोर,4किशोरी) ने भाग लिया। जिसमे आभा तिर्की ने शिक्षा और खेल खुद में बालिकाओं की बराबरी की चर्चा पैनल में की और आलोक यादव ने  समानता पर पैनल पर चर्चा में शामिल रहे। रोहित कलयारी के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वॉश स्पेसलिस्ट श्वेता पटनायक का स्वागत किया

Read More

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों को DA में 5% की बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया स्वागत, अधिकारियों कर्मचारियों और किसान की इस बार दीपावली ऐतिहासिक रहेगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को दीवाली के पहले डीए की सौगात देकर दिल जीत लिया – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के पहले प्रदेश के अधिकारियों- कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डीए अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के इस कदम से एक बार फिर से साबित हो गया कि प्रदेश में सभी वर्ग के…

Read More

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: देश की राजधानी में बिखरेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी छटा, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंडिया टेªड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का…

Read More

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली : शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की शिकायत पर गहरी नाराजगी जताते हुए समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों तथा कार्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति की शिकायत पर गहरी नाराजगी जताते हुए समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अनुपस्थित पाये जाने पर उक्त दिवस का वेतन काटने सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट लाने हेतु माडल आन्सर तैयार कर बच्चों में वितरित करने के निर्देश दिये गये। बच्चों में जेईई, नीट जैसे में…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव में समाज प्रमुखों की ली बैठक : समाज प्रमुखों की समस्याओं एवं अपेक्षाओ पर की विस्तार से चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में  आज पत्थलगांव विकासखण्ड के जनपद कार्यालय  सभाकक्ष में समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, एसडीएम श्री आर एस लाल, जनपद सीईओ श्री संजय सिंह सहित विभिन्न समाज के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न समाज प्रमुखों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओ  के संबंध में  विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी…

Read More

जशपुर @ जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को दी सांत्वना

मृतिका के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था हेतु प्रशासन करेगा पूरा सहयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर आज पत्थलगांव विकासखण्ड के पालीडीह में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हुए महिला स्व. श्रीमती भूमिजा सिदार के घर पहुँचकर परिजनों से भेंट की। सभी ने  इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर एसडीएम आर एस लाल, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक…

Read More

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 15 अक्टूबर को, जशपुर जिले के विद्यालयों में होगा परीक्षा का आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

9000 से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग, हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में भी होगी परीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार, के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 15 अक्टूबर शनिवार को होगा। जिसमे जशपुर जिले से भी 197 से अधिक विद्यालयो के छात्र छात्राएं उक्त परीक्षा में भाग लेंगे। इस बार 9 हजार से अधिक छात्र छात्राएं उक्त परीक्षा में भाग लेंगे। इस सत्र में पूरे जिले के प्राथमिक मध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं परीक्षा…

Read More

जशपुर कलेक्टर श्री मित्तल ने पत्थलगांव दौरा के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम-तहसील कार्यालय, सीएचसी, स्वामी आत्मानंद, गौठान सहित अन्य स्थानों का अवलोकन के सुविधाओं का लिया जायजा

लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की दी हिदायत कुनकुरी पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत कार्य शीघ्रता से प्रारम्भ करने एवं गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज विकासखण्ड पत्थलगांव के दौरे के तहत विभिन्न स्थानों का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम पत्थलगांव श्री आर.एस.लाल, जनपद सीईओ श्री संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर…

Read More