बिग ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में आपसी विवाद के कारण चला चाकू, घायल का हो रहा अस्पताल में उपचार, चाकूबाजी का आरोपी मौके से फरार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में शाम को लगभग सात बजे चाकूबाजी की हुई घटना से पूरे नगर मे सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में हुए घायल युवक को मोहल्ले के लोगो द्वारा अस्पताल पहूंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना कारण प्रारंभिक रूप से आपसी विवाद को बताया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की मौखिक सूचना प्राप्त हुई…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 सितम्बर तक औसत वर्षा 874.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 931.7 मिमी, मनोरा में 745.5 मिमी, कुनकुरी में 858.3 मिमी, दुलदुला में 733.9 मिमी, फरसाबहार में 620.1 मिमी, बगीचा में 777.1 मिमी, कांसाबेल में 700.1 मिमी, पत्थलगांव में 799.3 मिमी…

Read More

बागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम. एम., पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव  से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा बागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम.एम. पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया है। वर्तमान में उक्त मार्ग की स्थिति संतोषजनक है साथ ही सुगम यातायात के लिए उपयुक्त है।

Read More

पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणाधीन

पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अनुबंधित एजेन्सी द्वारा किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक का भाग एनएचडीपी-प्ट परियोजना तहत अम्बिकापुर, पत्थलगांव का भाग है। इस भाग में 4 लेन योजना अनुसार 4 लेन पर निर्माण कार्य कदमघाट से पत्थलगांव न्यायालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणधीन है। उक्त…

Read More

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा है लाभ, अब तक 3523 क्लीनिक लगाकर 196642 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…

Read More

जशपुर जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हेतु फरसाबहार में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का किया जा रहा निर्माण

सुसडेगा व्यपवर्तन योजना से क्षेत्र के लगभग 3500 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हेतु उपलब्ध होगी पानी बहनाटांगर, बटुराकछार, किलकिला सहित अन्य गांवों के किसान होंगे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराकर किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु सतत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण किया जा रहा है।  कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण खलतकर कंस्ट्रक्शन इंफ्रा प्राईवेट…

Read More

संयुक्त कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा,  बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय…

Read More

सैनिक अस्पताल रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा ने जशपुर का दौरा किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा, कमाण्डेंट ने आज भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड जशपुर का दौरा किया गया। उन्होने भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक में औषधी भंडार एवं सैनिकों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधओं का जायजा लिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन जे के चौधरी से भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान की जा रही सुविधओं को और भी बेहतर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया। कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची ने संतुष्टि जाहिर करते हुए भूतपूर्व सैनिकों को ई-सेहत सुविधा का अधिक…

Read More

जशपुर जिले में 10 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला जशपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 09 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश होने के कारण 10 सितम्बर को शासन के दिशा निर्देशानुसार किया जायेगा।  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को खाद बनाने में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश

आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा  छोटे और मध्यम किसानों का अभियान चलाकर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराने के निर्देश दिव्यांगजनों का शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहा गया  नगरीय निकाय के अधिकारी फील्ड विजीट करके विभागीय योजनाओं का फीडबैक लें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, किसानों क्रेडिड कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र की प्रगति, मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात से संबंधित निराकृत आवेदनों की…

Read More