समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 13वीं किस्त की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों के बैंक खातो में डी.बी.टी. के माध्यम से शीघ्र ही किया जावेगा। जिन किसानों का ई-केवायसी, बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक एवं भूमि विवरण को पीएम किसान पोर्टल में लिंक नहीं है, उनको आगामी किस्त की राशि का भुगतान नहीं होगा उप संचालक कृषि ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत् निंरतर लाभ चाहिए तो कृशि विभाग के मैदानी अमला…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर: विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गम्हरिया के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बड़े नीले कपड़े पर अपने बाल अधिकार के लिए हाथ का छाप देकर समर्थन दिया गया। जिला सलाहकार यूनिसेफ अनिल बघेल और जय हो समन्व्यक रोहित कलयारी द्वारा बच्चों को बाल अधिकार की जानकारी दी गई। जय हो स्वयं सेवक का इस कार्यक्रम…
Read Moreविधायक जशपुर ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया
35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कुल 38378 किसानों से धान खरीदी किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में कांटा, बाट की विधिवत् पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार…
Read Moreसर्वेक्षित नारंगी क्षेत्रों में शामिल गैर वन मद की भूमि का राजस्व विभाग को हस्तांतरित होने से विकास कार्य को मिलेगी गति, ग्रामवासियों में दिखा उत्साह
जिले के आठों विकासखण्डों में नारंगी भूमि का (गैर वन मद) क्षेत्रफल 3631.805 हेक्टर चिन्हांकित किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वेक्षित नारंगी क्षेत्रों में शामिल गैर वन मद की भूमि का वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराकर परीक्षण किया गया है। वन विभाग द्वारा नारंगी वन खण्डो में सम्मिलित राजस्व अभिलेखो में दर्ज घास एवं अन्य मद की भूमि को वनखण्ड से पृथक कर राजस्व विभाग को हस्तांतरित किया जा रहा है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठों…
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम बालाछापर का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय ने रविवार को जशपुर विकासखंड के बालाछापर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन गुणवत्ता का अवलोकन किया और बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराया गया है ताकि दूरस्थ अंचल के बच्चे आश्रम छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा ले सके।
Read Moreएनएच 43 पर सड़क हादसा : कार अनियंत्रत होकर पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर बीती रात एनएच 43 पर ग्राम चरईड़ांड के पास कार आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस दुघर्टना में कार में सवार दो लोगो के घटना स्थल पर ही मृत्यु होने तथा दो लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। कार में सवार सभी लोग बैंक कर्मी बताये जा रहे है जो रविवार की छुट्टी मनाने के लिये कुनकुरी आये थे वापस जशपुर जाते समय यह हादसा हुआ। घटना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को चिकित्सालय पहूंचाया…
Read Moreउपार्जन केंद्र से सीधे राइस मिल न ले जाकर और कहीं ले जाया जा रहा था धान, एसडीएम ने ट्रक सहित 280 क्विंटल धान किया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर धान उपार्जन केंद्र से धान का उठाव कर सम्बंधित राईस मिल न ले जाकर अन्यत्र ले जाते हुए 280 क्विंटल धान सहित ट्रक को एसडीएम ने जब्त कर पुलिस चौकी के सुपुर्द किया। जब्त शुदा ट्रक के बारे में जांच जारी है।एसड़ीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहु ने बताया कि रविवार को धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण पर अम्बिकापुर-लखनपुर मार्ग में निकले थे। इसी बीच एनएच में ही लोधिमा के पास धान लोड एक ट्रक जाते दिखा जिसे पूछ-ताछ करने रोका गया। ट्रक चालक खुर्शीद से धान…
Read Moreभानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन : एक्जिट पोल एवं इसके परिणामों का प्रकाशन-प्रसारण 5 दिसम्बर, अपराह्न साढ़े छह बजे तक प्रतिबंधित : भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर कारावास, जुर्माना या दोनों तरह की सजा का प्रावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के आम निर्वाचन तथा देश के कई राज्यों में विभिन्न उप निर्वाचनों के मद्देनजर एग्जिट पोल करने एवं इसके परिणामों के प्रकाशन व प्रसारण को 5 दिसम्बर, अपराह्न 06.30 बजे तक प्रतिबंधित किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होना है। भारत निर्वाचन…
Read Moreआईआईएम रायपुर ने अपने आर्थिक और सार्वजनिक नीति छात्र क्लब के उद्घाटन आयोजन,“अर्थनीति टाक्स” की मेजबानी की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईएम रायपुर ने अपने आर्थिक और सार्वजनिक नीति छात्र क्लब ( इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी स्टूडेंट क्लब) के उद्घाटन कार्यक्रम “अर्थनीति वार्ता” की शुरुआत की। चर्चा का विषय “भारतीय अर्थशास्त्रीय नीतियों को प्रकट करनालागूकरण और मूल्यांकन” था, जो माननीय अतिथि आईआईएम कोझिकोड के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो. रुद्र सेनशर्माऔर डेवलपमेंट स्कॉलर और पेशेवर श्री आशीष देसाई उपस्थित थे। चर्चा का संचालन आईआईएम रायपुर में अर्थशास्त्र और सार्वजनिक क्षेत्र की अध्यक्ष, प्रोफेसर रश्मी शुक्ला द्वारा किया गया था, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था की समकालीन व्यापक आर्थिक नीतियों पर…
Read Moreसाऊथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को सोगड़ा के इको लैब का कराया गया भ्रमण
वाइल्डलाइफ वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा इको लैब के बारे में बच्चों को दी गई विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर साऊथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर के कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक के 50 छात्र छात्राओं को आज वाइल्ड नेचर से रूबरू कराने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से इको लैब सोगड़ा वानिकी प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। जशपुर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा इको लैब के बारे में जानकारी बच्चों को दी गई। बच्चों को दूरबीन की सहायता से पक्षियों के व्यवहार के बारे में विस्तार से…
Read More