हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’ लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के समाधान के बाद बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर विकासखंड के सुदूर ग्राम सोनहत निवासी राजेश कुमार कुशवाहा के घर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘विष्णु की पाती’ पहुँची। लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी समस्या के निराकरण के बाद मुख्यमंत्री साय ने स्पीड पोस्ट से उन्हें शुभकामना पत्र भेजा और लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
परसगढ़ी मेडिकल कॉलेज की निर्माण गति पर मंत्री की पैनी नजर, 220 बिस्तर अस्पताल का भी किया निरीक्षण! अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को दो टूक निर्देश—लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं होगी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा 220 बिस्तर सिविल अस्पताल सहित परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, अधिकारियों और इंजीनियरों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश मेडिकल कॉलेज निर्माण की रफ्तार पर मंत्री की नजर, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश रायपुर : मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास…
Read Moreजुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! एक सप्ताह में 216 गिरफ्तार, 54 मामले दर्ज और ₹2.10 लाख से अधिक की नकदी जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध सफल अभियानः जुआरियों के विरुद्ध कुल 54 प्रकरण किया गया पंजीबद्ध दिनांक 03.11.2026 से 09.11.2026 के बीच 216 जुआरी गिरफ्तार एवं ₹2,10,160/- नगद जप्त पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिलेभर में जुआरियों के खिलाफ चलाया गया सघन एवं प्रभावी विशेष अभियान दिन-रात की कड़ी मेहनत, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न ग्रामों-शहरी इलाकों में सुनियोजित रणनीति के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी गई दबिश। एक सप्ताह के भीतर कुल 54 प्रकरण पंजीबद्ध, 216 आरोपी गिरफ्तार,…
Read Moreछत्तीसगढ़ के तीन शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा स्वच्छता का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को करेंगी सम्मानित! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बनाई जगह, लगातार दूसरी बार मिली बड़ी उपलब्धि
रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण में तीनों शहरों को पिछले साल भी मिला था पुरस्कार रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित करेंगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 11 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सवेरे साढ़े 11 बजे से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। केंद्रीय आवासन और…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा, विधि-विधान से की गौ माता की पूजा-अर्चना और खिलाया प्रसाद! प्रदेश की सुख-समृद्धि और अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए की कामना
कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद रायपुर : छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा अनुरूप उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए…
Read Moreदीपावली पर प्रतिबंधित स्थल को कचरा डंपिंग जोन समझ बैठे विप्रा फर्नीचर के संचालक! प्रशासन ने मौके पर पकड़ा, नियमों की अनदेखी पर लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना
प्रतिबंधित स्थल पर कचरा फेंकने पर कार्रवाई विप्रा फर्नीचर पर लगा 5 हजार रुपये का जुर्माना जगदलपुर : स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को दीपावली के पावन पर्व पर शहर के प्रतिबंधित स्थल पर कचरा डंप करते पाए जाने पर विप्रा फर्नीचर के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना के पीछे करकापाल रोड स्थित क्षेत्र को कचरा फेंकने के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया है। इसके बावजूद, शनिवार को विप्रा फर्नीचर द्वारा उक्त स्थान पर…
Read Moreसैनिक स्कूल में दाखिले के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, छठवीं-नौवीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर! 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा, आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर; विलंब शुल्क के साथ भी मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर…
Read Moreरात गहराती रही, लेकिन जनता से संवाद का सिलसिला नहीं थमा! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर रात तक सुनी ग्रामीणों की फरियाद, सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
देर रात तक जारी रहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन, एक-एक कर सुनी आमजनों की समस्याएं जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रखीं अपनी मांगें और समस्याएं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित…
Read Moreखरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी कांड में फरार आरोपी नागपुर से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा! हत्या के प्रयास में फहीम अख्तर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फैज खान अब भी फरार
खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल खरसिया पुलिस की लगातार दबिश के बाद नागपुर से लौटकर घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने खरसिया में पकड़ा पूर्व रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से किया गया था जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी फैज खान की तलाश जारी रायगढ़ : खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खरसिया पुलिस ने फरार आरोपी फहीम…
Read Moreआधी रात घर के सामने सज रही थी जुए की महफिल, विरोध करने पर खूनी संघर्ष में बदली बात! चाकू से पिता को किया लहूलुहान, आरोपी आकाश साहू गिरफ्तार
ग्राम नया खर्वे में चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार हो रही है सख्त कार्रवाई। घर के सामने जुआ खेलने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र व प्रार्थी पर चाकू से किया प्राणघातक हमला थाना कसडोल पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को चंद घंटों में दबोचा बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
Read More