मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग मनाया दीपोत्सव, कहा – ‘दीप जलाएं, खुशियां और उम्मीदें भी जगाएं’

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाया इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और परिवार के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलता है। दीपावली हम सभी को अंधकार से उजाले की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, आत्मीयता से मिले हर वर्ग के लोग

मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की जशपुर, 20 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण…

Read More

सोहरई करमा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से की समाज के शहीदों को नमन, ग्रामीण विकास के लिए 75 लाख रुपए की घोषणाएं, कहा- करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक

मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में  बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा  ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से कुनकुरी में 20 लाख रुपए लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम पंचायत कण्डोरा…

Read More

जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार : प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन हेतु अब लिए जाएंगे नवीन आवेदन रायपुर : भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More

‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के लिए राष्ट्रपति ने कलेक्टर को किया सम्मानित, कोरिया जिले की उपलब्धियों को मिली राष्ट्रीय मान्यता

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित रायपुर : देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ में छत्तीगसढ के कोरिया जिले ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन…

Read More

आपातकालीन सेवा में लापरवाही पर कार्रवाई: 102 महतारी एक्सप्रेस ड्राइवर घरेलू उपयोग में वाहन लगाने पर बर्खास्त

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। ऐसे आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से…

Read More

त्योहारों के सीजन में रेलवे सख्त — भ्रामक पोस्ट और पुराने वीडियो शेयर करने वालों पर शुरू हुई कार्रवाई

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक एवं पुराने वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के इस सीजन में कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर पुराने अथवा गलत वीडियो वायरल कर यात्रियों में अनावश्यक भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए रेलवे प्रशासन अब तक 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर चुका है और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर…

Read More

धनतेरस पर खुश हुए सैकड़ों लोग! सूरजपुर पुलिस ने लौटाए 40 लाख के गुम मोबाइल, देखें कैसे चला ये अभियान

सूरजपुर : धनतेरस त्योहार के मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने 40 लाख रूपये कीमत के 152 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस लौटाते हुए धनतेरस की बधाई दी। यह कार्रवाई पुलिस के गुम मोबाइल ढूंढने और बरामद करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें जिले सहित विभिन्न राज्यों से भी फोन बरामद किए गए हैं। लोगों ने धनतेरस पर मोबाईल पाकर पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल, गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Read More