समय पर ई-चालान जमा नहीं होने की स्थिति में प्रकरण एकीकृत प्रणाली से स्वतः माननीय न्यायालय एवं आरटीओ हो रहा स्थानांतरित माननीय न्यायालय एवं आरटीओ में भी उल्लंघन कर्ता के वर्चुअल या फिजिकल उपस्थित नहीं होने पर की जा रही वाहन की जप्ती एवं लाइसेंस का निलंबन. सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने हेतु सभी वाहन चालकों से की अपील. आईटीएमएस द्वारा जारी ई-चालान को जमा करने हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर ने जारी की प्रक्रियात्मक गाइडलाईन. बिलासपुर. 26 जून 2025 : बिलासपुर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
CYCLOTHON में उमड़ा जनसैलाब : रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ जनता ने भरी हुंकार, नशे की जड़ों को उखाड़ने रायपुर की सड़कों पर उतरी साइकिलों की सेना, गूंजा नारा – “अब नहीं सहेंगे नशे की बर्बादी.”
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत पखवाड़ा का शुभारंभ रायपुर. 26 जून 2025 : रायपुर में नशामुक्त भारत अभियान को नई ऊर्जा देने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य CYCLOTHON जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना और समाज में नशामुक्त सोच को बढ़ावा देना है। युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा विरोधी शपथ ली। यह अभियान न केवल कानून प्रवर्तन का प्रतीक है, बल्कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले!
रायपुर, 25 जून 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। इस आदेश के तहत कुल नौ आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। राज्य के पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और फील्ड स्तर पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की दृष्टि से यह स्थानांतरण आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, श्री प्रभात कुमार (बैच 2019) को जिला नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित करते हुए…
Read Moreलोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को…
Read Moreविशेष लेख : सेमीकंडक्टर बनेगा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का नया ईंधन
आलेख – जी.एस केशरवानी रायपुर, 25 जून 2025 : भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया जा चुका है। देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखकर विकसित छत्तीसगढ़ की तरक्की को नई गति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई उद्योग नीति और इज…
Read Moreडिजिटल क्रांति : छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी से ट्रांसफॉरमेशन
हीरा देवांगन, संयुक्त संचालक रायपुर, 25 जून 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहा है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और तकनीकी नवाचारों के बल पर छत्तीसगढ़ डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक डिजिटल तकनीक ने शासकीय कामकाज को आसान एवं प्रभावी बनाया है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से बुजुर्ग पेंशनरों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को नगद आहरण…
Read Moreरथ यात्रा 2025 की तैयारी को मिली रफ्तार : सुरक्षा, ट्रैफिक और बिजली के हर बिंदु पर प्लानिंग शुरू, पुलिस, निगम और विद्युत विभाग ने तय की जिम्मेदारियां, शांतिपूर्ण आयोजन पर बनी सहमति.
रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना में हुई समिति के सदस्यों के साथ बैठक. बैठक में रथ यात्रा समिति के सदस्यों, नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया विशेष जोर. रायगढ़. 24 जून 2025 : रायगढ़ शहर में आगामी रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक और धार्मिक समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोतवाली थाने में आयोजित अहम बैठक में रथ यात्रा समिति, नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने की दिशा में…
Read Moreछत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव पी. दयानंद
छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री…
Read Moreअंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
Read Moreसाइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत देने की रणनीति पर बैंक मैनेजरों और पुलिस की संयुक्त बैठक : अब साइबर ठगी में पीड़ित को तुरंत मिलेगा समाधान, रायगढ़ में बैंक-पुलिस गठजोड़ से बदलेगा खेल.
साइबर फ्रॉड मामलों में पीड़ितों की मदद को लेकर बैंक मैनेजरों की बैठक, खाता होल्ड पर सरल प्रक्रिया अपनाने पर जोर रायगढ़. 24 जून 2025 : रायगढ़ में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस और बैंकिंग सेक्टर ने मिलकर एक निर्णायक पहल की है। यह साझेदारी न सिर्फ धोखाधड़ी पर लगाम लगाएगी, बल्कि पीड़ितों को तुरंत समाधान देने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस व बैंक के आपसी समन्वय मजबूत करने तथा…
Read More