स्मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण में घोर लापरवाही: जैनम कंस्ट्रक्शन पर एफआईआर दर्ज, 1.39 करोड़ की एडवांस राशि पर सवाल

रायपुर, 03 जून 2025/ नारायणपुर जिले में बीएसपी सीएसआर योजना अंतर्गत 12 स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने तथा शासकीय धन राशि के दुरूपयोग के मामले में जिला प्रशासन ने जैनम कंस्ट्रक्शन, बाजारपारा गीदम, जिला दंतेवाड़ा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिए जैनम कंस्ट्रक्शन, बाजारपारा गीदम, जिला दंतेवाड़ा को प्रत्येक केन्द्र के लिए 15 लाख रुपये की दर से कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये की मंजूरी दी गई थी। निर्माण कार्य के लिए संबंधित फर्म…

Read More

अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर, 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने बदला अपना ठिकाना, अब अटल नगर से संचालित होगा रायपुर कार्यालय

भारतीय रिजर्व बैंक का नवीन कार्यालय नवा रायपुर सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित रायपुर, 3 जून 2025 / भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर कार्यालय का नवीन कार्यालय 2 जून 2025 से नवा रायपुर सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय के सभी संचार नए पते पर भेजे जा सकते हैं। दूरभाष 07771-2242321 एवं ई-मेल rdraipur@rbi.org.in अपरिवर्तित रहेगा।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा- छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना

मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया वितरण रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के…

Read More

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल ने चावल उत्सव का किया शुभारंभ : कहा- कोई भी नागरिक भूखा न सोए, यह सरकार का संकल्प

रायपुर. 3 जून 2025. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा के ग्राम भंसुली में चावल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए। चावल वितरण का यह कार्यक्रम इस संकल्प की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ आबंटित किया जा रहा है। नागरिक अपनी सुविधा के…

Read More

कृषि मंत्री रामविचार नेताम विकसित कृषि संकल्प अभियान में हुए शामिल, सहकारी समितियों के भवनों और चबूतरा निर्माण की घोषणा की

रायपुर. 3 जून 2025. कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के ग्राम बरगढ़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान तीन सहकारी समितियों में भवन और सात समितियों में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। विधायक श्री ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद…

Read More

CG : 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में तैयारियां पूरी

रायपुर 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 4 जून 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद  (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  महानदी भवन में आयोजित होगी।

Read More

बिलासपुर में सरकारी घोटाले का बड़ा खुलासा: आरटीओ अधिकारी आनंदरूप तिवारी पर भारी आरोप, तत्काल निलंबन

रायपुर, 03 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भू-अर्जन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के चलते वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी (आर.एस.एस.) श्री आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार, श्री तिवारी पर चकरभाठा विस्तार क्षेत्र निर्माण हेतु की गई भूमि-अर्जन प्रक्रिया में लापरवाही और उदासीनता का आरोप है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है। श्री तिवारी तत्कालीन अनुभागीय अधिकारी (रा.से.) एवं भू-अर्जन अधिकारी कोटा, जिला बिलासपुर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर के…

Read More

फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज़ से नौकरी पाने का प्रयास – डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त

रायपुर, 3 जून 2025 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने एक गंभीर कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रिंस जायसवाल, वर्तमान में जिला सूरजपुर में कार्यरत प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (संविदा), की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई डॉ. जायसवाल द्वारा कथित रूप से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर संविदा नियुक्ति प्राप्त करने के आरोपों के पुष्टि होने पर की गई है। शिकायत और जांच का क्रम: स्वास्थ्य विभाग को डॉ. प्रिंस जायसवाल के दस्तावेजों को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके पश्चात गहन जांच की गई।…

Read More

पुलिस ने लॉन्च की बड़ी योजना : अब सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने पर मिलेगा ₹25,000 का इनाम, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम, राह में वीर बनो – ‘राहवीर’ योजना से बदलें ज़िंदगियां, जांजगीर-चांपा में पुलिस देगी नकद इनाम और प्रशंसा-पत्र.

जिले के समस्त थाना/चौकियों में एक साथ 14 अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मितान बना कर, राहवीर योजना का पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया शुभारंभ. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मिलान बनाया गया, जिसको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोपी वितरण भी किया गया. रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को त्वरित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक जगह में थाना/चौकियों का मोबाईल नम्बर एवं नजदीकी एम्बुलेंस का मोबाईल नम्बर भी लिखा जावेगा। जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों से लगभग 2000 लोग राहवीर योजना के…

Read More