समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बुधवार से शुरु होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को देखते हुए गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कामयाबी मिली, जब बकावंड तहसील के मोखागांव में धान का अवैध परिवहन करते हुए 60 कट्टा धान के साथ ट्रैक्टर को पकड़ा गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए इस ट्रैक्टर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने की बस्तर की संस्कृति और पर्यटन स्थलों की सराहना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, अपने तीन दिवसीय प्रवास पर सपरिवार बस्तर पहुंचे राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता ने बस्तर के पर्यटन स्थलों के साथ ही यहां की सांस्कृतिक विरासतों को भी देखा। चित्रकोट, तीरथगढ़, मेंदरी घुमर व तामड़ा घुमर जैसी जलप्रपातों सुंदरता के साथ ही बस्तर के लोगों की सरलता की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर इन पर्यटन केन्द्रों के संरक्षण और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने जगदलपुर में अंत्यावसायी वित्त…
Read Moreजिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में हुआ निर्णय, रबी मौसम में धान की फसल को नही मिलेगा पानी – कलेक्टर
धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं किसान, सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं। उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान उपार्जन केन्द्रों में आरंभिक तैयारियां पूर्ण, सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध
उपार्जन केन्द्रों में प्रांरभ दिवस में उपलब्ध बारदानों में ही की जाएगी धान की खरीदी, किसानों से लिया जाएगा आवश्यकतानुसार बारदाना कुल 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा धान खरीदी का कार्य, राईस मिलर्स द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में 1 दिसम्बर 2021 से 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध करा दिये गये है। धान खरीदी के प्रथम…
Read Moreजिले में समर्थन मूल्य पर लघुवनोपज खरीदी से लघुवनोपज संग्राहकों को मिली 2 करोड़ 19 लाख 50 हजार रूपए की राशि
वनीय क्षेत्रों में लघुवनोपज संग्रहण से वनवासियों को मिल रहा लाभ जिले में महुआ, बेलगुदा, चिरायता, सरई जैसे वनोपज का किया जा रहा संग्रहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में लघुवनोपज का खजाना है। वनो में निवासरत वनवासियों के लिए लघुवनोपज संग्रहण आजीविका का साधन है। राजनांदगांव जिला सघन वन जैविविधिता से परिपूर्ण है तथा यहां लघुवनोपज एवं औषधीय पौधों से समृद्ध है। जिले में शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनवासियों से लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। मानपुर अंचल में जहां…
Read Moreदूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिकॉर्न (Omicron) को देखते हुए समुचित निगरानी और व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोविड-19 के नए वेरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में हेल्प डेस्क स्थापित कर विदेश से…
Read Moreरबी 2020-21 हेतु फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021,चना तथा अन्य फसल गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित एवं अलसी फसल का बीमा करा सकते हैं किसान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, खरीफ फसल के कटाई के उपरांत रबी फसलों की बोनी कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान में वित्तीय सहायता के लिये किसान 15 दिसंबर 2021 तक फसलों का बीमा करा सकते हैं। जिले हेतु मुख्य फसल चना तथा अन्य फसल गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित एवं अलसी फसल का बीमा करा सकते हैं। बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 निर्धारित है।…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर बोरतलाव सीमावर्ती चेक पोस्ट में 410 बोरी अवैध धान किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर जिले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्गत सीमावर्ती चेकपोस्ट में आज सुबह महाराष्ट्र तुमसर से उरला रायपुर की ओर जाते हुए एक ट्रक जिसमें करीबन 410 बोरी अवैध धान पाया गया। जिसमें दस्तावेज का परीक्षण कर अवैध धान परिवहन से संबधित जानकारी राजस्व अधिकारियों और कृषि उपज मंडी विभाग को सूचित किया गया है और अवैध धान जब्त किया गया।
Read Moreकलेक्टर ने ली जिला नियमितिकरण समिति की बैठक, 5 हजार 516 प्रकरणों में से 230 प्रकरणों को अधिरोपित शास्ति जमा नहीं किए जाने के कारण निरस्त करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला नियमितिकरण समिति की बैठक ली। उन्होंने कुल 5 हजार 516 प्रकरणों में से 230 प्रकरणों की अधिरोपित शास्ति जमा नहीं किए जाने के कारण निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति के द्वारा खैरागढ़ नगरीय निकाय क्षेत्र एवं राजनांदगांव नगर पालिक क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 में आदर्श आचार संहित लागू होने के कारण इनसे संबंधित प्रकरणों को छोड़कर शेष जिला राजनांदगांव अंतर्गत सभी निवेश क्षेत्रों में लंबित प्रकरण निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
Read Moreप्रदेश में धान खरीदी की सारी तैयारी पूर्ण, अन्नदाता को परिश्रम का लाभ देने सरकार प्रतिबद्ध – कांग्रेस
राज्य इतिहास में कांग्रेस भूपेश सरकार धान खरीदी का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है – घनश्याम तिवारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज से प्रदेश में वर्ष 2021-22 खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी धान खरीदी वर्ष शुरुवात को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। सत्ता और संगठन ने खरीदी को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की समस्या का…
Read More