माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करमा परब पर्व 2025 में की भगवान करमा राजा की पूजा, कहा – यह हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करमा परब पर्व 2025 में हुए शामिल रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करमा पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करमा राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत – जगदलपुर प्रवास पर होंगे शामिल
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी…
Read Moreमहिला स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 22 लाख जांच, 5 लाख अनीमिया टेस्ट और लाखों को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य को मिला नया आयाम, बढ़ी ग्रामीण अंचलों में जागरूकता स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच नवरात्रि में जुड़ा स्वास्थ्य का संकल्प – महिलाओं ने लिया जागरूकता का व्रत 36 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना व पीएम-जय कार्ड का वितरण 5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय…
Read Moreगुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प, 162 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री साय भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में हुए शामिल: 162 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 16 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने की मेला स्थल पर डोम निर्माण एवं तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के…
Read Moreछत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के संकल्प से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
Read Moreघरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात में ‘डेथ ज़ोन’ बनी सड़कों पर अब दिखेगी रोशनी ! हादसों पर लगेगी लगाम ! अब सड़क पर टकराने से पहले ही दिखेंगे मवेशी, घरघोड़ा पुलिस ने चलाया अनोखा रेडियम कॉलर अभियान.
सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग रायगढ़. 3 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए अभिनव कदम उठाया है। सड़क पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस ने इन मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाए हैं। रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशियों की मौजूदगी का संकेत मिल सकेगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस की…
Read Moreरायपुर में गूंजा विजय का जयघोष: CM विष्णु देव साय ने रावणभांठा व शंकरनगर दशहरा उत्सव में दी धर्म की जीत का संदेश
अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भव्य आतिशबाजी देखने को उमड़ी भारी भीड़ रायपुर,2अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए। श्री साय ने कहा विजयादशमी पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सत्य की अंततः जीत होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए…
Read Moreदशहरा पर्व पर भक्ति और अनुशासन का संगम : विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र, एसपी दिव्यांग पटेल ने किया मां भगवती की आराधना के साथ पारंपरिक शस्त्र-पूजन.
रायगढ़ पुलिस ने विजयदशमी पर परंपरागत रूप से किया शस्त्र पूजन एसपी दिव्यांग पटेल ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना, अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का हुआ वैदिक विधि से पूजन. जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्रों का शुद्धिकरण और पूजन पुलिस अधीक्षक ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं. रायगढ़. 02 अक्टूबर 2025 : विजयदशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत और वैदिक विधि से शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर…
Read Moreलाल आतंक की हार, शांति की जीत: विजयादशमी पर बीजापुर में 103 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक के इनामी भी शामिल
विजयादशमी का पर्व आज हिंसा और भ्रम पर विकास और विश्वास की विजय का साक्षी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व इस बार छत्तीसगढ़ में हिंसा और भ्रम पर विकास और सुशासन की ऐतिहासिक विजय का भी प्रतीक बन गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read More