नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि में एक सप्ताह की वृद्धि 27 नवंबर को होगा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व में जारी नगर पालिका निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा आपत्ति  प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। जिलों से प्राप्त अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार उपरांत पूर्व में दावा आपत्ति…

Read More

पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल और मुख्यमंत्री : पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पुलिसकर्मियों के प्रति रखें मानवीय दृष्टिकोण – रमेन डेका पुलिस और सुरक्षाबलों के कारण देश में कायम है कानून और शांति व्यवस्था- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और…

Read More

दुर्गा पंडाल मारपीट प्रकरण : पत्रकार पर हमला करने वाले मारपीट के तीन फरार आरोपी जूटमिल पुलिस ने किए  गिरफ्तार… भेजे गए जेल.

रायगढ़, 21 अक्टूबर / जूटमिल पुलिस ने दुर्गा पंडाल के सामने गरबा के दौरान मीडिया से जुड़े युवक पर मारपीट कर फरार हुये 03 आरोपियों को कल मुखबीर की सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिन्हें रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी निमेश पाण्डेय, पिता पोषण प्रसाद पाण्डेय, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौशाला पारा, थाना कोतवाली, रायगढ़ ने थाना जूटमिल आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया…

Read More

पुलिस स्मृति दिवस : कर्तव्य निर्वहन में शहीद हुए जवानों को स्मरण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि !

रायगढ़ सांसद, कलेक्टर और एसपी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीद परिवारों का किया सम्मान. रायगढ़, 21 अक्टूबर / प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया जाता है। यह दिवस सन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी फायरिंग में शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष  “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस पर भारत के सभी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में बीते 01 सितंबर से वर्तमान 31 अगस्त तक ड्यूटी के दौरान शहीद…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आठ प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उपनिरीक्षक : पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया

प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी, पूरन लाल जाफरे, अग्नि प्रधान, राजेंद्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, शत्रुघ्न ध्रुव, परमानंद गिलहरे एवं कुलमणी बारिक पदोन्नत होकर बने सहायक उपनिरीक्षक. पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उपनिरीक्षक बनने की दी गई बधाई. बलौदाबाजार-भाटापारा, 21 अक्टूबर / पुलिस कार्यालय जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को 08 प्रधान आरक्षकों की सहायक उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी, पूरन लाल जाफरे, अग्नि कुमार प्रधान, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश कुमार मिश्रा,…

Read More

अमृत भारत स्टेशन योजना : अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प, 8.77 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है अम्बिकापुर स्टेशन में यात्री केंद्रित सुविधाओं का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण विकास

बिलासपुर, 20 अक्टूबर/ भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है । वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है । इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की 16 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद…

Read More

गबन राशि जमा नहीं करने पर 22 अक्टूबर को होगी जमीनों की नीलामी : शासकीय उचित मूल्य दुकान पवनी के 21 लाख 39 हजार 685 रुपए का गबन मामला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 20 अक्टूबर/ सरकारी राशन दुकान की राशि जमा नहीं करने वाले पर वसूली के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर शासकीय उचित मूल्य दुकान पवनी के संचालक द्वारा किए गए सरकार के पीडीएस की राशि जमा नहीं करने पर संचालक के खिलाफ कुर्की का प्रकाशन किया है, जिसमें अचल संपत्ति (भूमि) को नीलामी प्रक्रिया है। न्यायालय तहसीलदार बिलाईगढ़ ने टीकाराम साहू के स्थावर संपत्ति की बिक्री की यह उद्घोषणा पत्र 20 सितम्बर 2024 को जारी किया है। उद्घोषणा पत्र में जिक्र किया गया है कि यदि इसमें…

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटलों एवं ढाबों में दी दबिश : 13 प्रतिष्ठानों से लिए गए 72 सैम्पल, चाट भण्डार का चटनी मिला अवमानक, मौक़े पर ही किया गया नष्ट, 3 को नोटिस जारी

बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अक्टूबर/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिले के उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थो के सेवन से बचाने के लिए किराना दुकानों, होटलों व ढाबों का निरीक्षण कर अवमानक खाद्य पदार्थाे पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा नगर पंचायत लवन में होटल, ढाबा रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में रविवार को दबिश दी गई। 13 प्रतिष्ठानों से कुल 72 सैंपल लिए गए जिसमें से 2 नमूने…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सहायता केंद्र हिरमी का विधिवत उद्घाटन : रोजनामचा लेखकर…विधिवत पुलिस सहायता केन्द्र हिरमी का संचालन कार्य किया गया प्रारंभ !

अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिरमी में स्थापित किया गया पुलिस सहायता केंद्र. पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में ग्राम कुथरौद, हिरमी, बरडीह मोहरा, पेन्डरी आदि सहित कुल 14 ग्रामों को किया गया है समाहित. पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में सउनि कमलेश्वर ठाकुर को प्रभारी बनाते हुए एक प्रधान आरक्षक, 04 आरक्षक सहित की गई है कुल 06 पुलिस स्टॉफ की तैनाती. बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अक्टूबर / ग्राम हिरमी, सुहेला थाना क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रामों की श्रेणी में आता है, साथ ही यहां अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र भी…

Read More

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने कसी कमर, सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 20 अक्टूबर/ राजधानी की प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र से 8 बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक ली। बैठक में पार्टी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, उम्मीदवार सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र…

Read More