समदर्शी न्यूज़ रायपुर ,9 अक्टूबर / बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम तेलासी पहुंचकर गुरुदर्शन मेले के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा आज कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने लिया। बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि तेलासीबाड़ा में आगामी 12 अक्टूबर को गुरुदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में हजारों की संख्या में देश- प्रदेश से श्रद्धालु यहां जुटते हैं। जिला प्रशासन ने मेला प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ विभिन्न स्थलों को दौरा कर बारीकी से व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास – उप मुख्यमंत्री श्री साव
छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का मिल रहा है लगातार सहयोग भारत सरकार द्वारा राज्य में 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 जिलों में 324 किमी सड़क के विकास के लिए मंजूर की गई राशि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति किया आभार व्यक्त समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 9 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत…
Read Moreसाइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : रायगढ़ पुलिस ने रामलीला मंच के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, किया प्रचार-प्रसार.
रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के द्वारा हजारों लोगों को किया साइबर अपराधों से सावधान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 अक्टूबर / साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शासकीय अधिकारीगण, कॉलेज छात्र-छात्राओं और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं देर रात रामलीला मैदान में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु साइबर सेल और समाजसेवी संस्था दिव्य-शक्ति समूह के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार…
Read Moreरायगढ़ शहर के तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी : स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 अक्टूबर / आज शाम थाना कोतवाली एवं थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उड़ीसा रोड गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा, और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई। उड़ीसा रोड गढ़उमरिया कबाड़ गोदाम पर छापा – जूटमिल पुलिस के साथ अधिकारियों ने उड़ीसा रोड गढउमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में दो प्राइवेट गार्ड मिले।…
Read Moreसाइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 : रायगढ़ कलेक्टोरेट…डिग्री कॉलेज और एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का सफल आयोजन.
बैक-टू-बैक अवेयरनेस अभियान में एसपी दिव्यांग पटेल, डीएसपी अभिनव उपाध्याय और साइबर सेल व लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा की टीम का सक्रिय योगदान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अक्टूबर / साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उससे बचाव के उपाय बताना था। दिन की शुरुआत कलेक्टोरेट में टीएल मीटिंग के दौरान साइबर जागरूकता कार्यक्रम…
Read Moreरायगढ़ : पुल की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, केलो नदी पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग की अधिसूचना समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 9 अक्टूबर/ रायगढ़ बायपास मार्ग पर गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अधिसूचना भी जारी की है। यह निर्णय पुल की संरचनात्मक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण मंडल, रायगढ़ और मार्शल जियो टेस्ट लैब, रायपुर के विशेषज्ञों की एक…
Read Moreस्वच्छ परिसर, स्वच्छ यात्रा: बिलासपुर मंडल में रेलवे का अभिनव प्रयास, स्वच्छता को दी प्राथमिकता, स्टेशनों पर चमक रहा सफाई का जादू
समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 9 अक्टूबर/ भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 08 अक्टूबर को स्वच्छ परिसर थीम पर मंडल के सभी विभागों के कार्यालय परिसरों तथा स्टेशनों में स्थित कार्यालयों, रनिंग रूम, प्रतीक्षालय, डोरमेट्री तथा रेलवे कालोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल के सभी…
Read Moreसांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की बैठक : अध्यक्ष बृजमोहन ने राष्ट्रीय एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी को लेकर दिए दिशा निर्देश
राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ का सौभाग्य : बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी का आयोजन राज्य के लिए सौभाग्य की बात है यह कहना है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिनकी अध्यक्षता में मंगलवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य परिषद की बैठक हुई। जिसमे 2025 में प्रस्तावित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी एवं प्रथम विश्व गाइड जम्बूरी की तैयारी को…
Read Moreकस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले राईस मिलरो पर की गई कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने राइस मिलो के सतत जॉच निर्देश दिए है। इसी क्रम में जिले के ग्राम तिलई स्थित राइसमिल मेसर्स मधु इंटरप्राइजेज एवं बैजनाथ फ़ूडप्रोडक्ट (राइसमिल) ग्राम कसौन्धी की जॉच एसडीएम अकलतरा, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा की गई। खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राइसमिल मेसर्स मधु इंटरप्राइजेज मौके पर बंद पाई गई। जिसके संचालक को मौके पर बुलाया कर ताला खोलकर मिल की जॉच की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिलर की यह…
Read Moreलाइवलीहुड कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
15 दिवस विशेष अभियान के तहत छात्र छात्राओं कों जागरूकता अभियान से जोड़कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति कों भी साइबर अपराध से किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 8 अक्टूबर/ लाइवलीहुड कॉलेज में सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था, प्रतियोगिता में कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी,…
Read More