छत्तीसगढ़ में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : राज्य औसत से दोगुने से अधिक

राज्य में अब तक 1159.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1159.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की…

Read More

सेवा सम्मान : सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल का शॉल, श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान ! 

पुलिस बल में 38 वर्षों की सेवा देने के बाद श्री हेमसागर पटेल आज हुए सेवानिवृत्त. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 30 सितंबर / जिला पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत श्री हेमसागर पटेल आज 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में “सेवा सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा श्री हेमसागर पटेल को शॉल, श्रीफल और पेंशन आदेश भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने बताया कि श्री हेमसागर…

Read More

सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को : प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित समदर्शी न्यूज़ रायपुर 30 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को  सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत…

Read More

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग  परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली/रायपुर, 30 सितंबर/ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4  नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग…

Read More

ऑपरेशन विश्वास : शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान, 30 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रस्तुत किया न्यायालय के समक्ष.

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2024 को सड़क मार्ग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 30 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर, किये गये उनके वाहन जप्त. चेकिंग अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग, जप्त वाहनों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत. जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग करते हुए पकड़ा गया, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को. कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली…

Read More

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस का सख्त रवैया : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा, 39 चालकों पर कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए, यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर दी जा रही है लोगो को जानकारी शराब पीकर वाहन चलाने वाहन चालकों के विरूद्ध एवम यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 29 सितंबर/ विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, एवं यातायात नियमों का उल्लंघन…

Read More

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी का किया पर्दाफाश

आरोपी (01) हरीश चंद पटेल उर्फ ओमप्रकाश पटेल पिता ठाकुरराम पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी बोकरेल थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (02) शनि कुमार सूर्यवंशी पिता स्व महेत्त्रर सूर्यवंशी उमर 24 साल कोसमंदा चांपा जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 303(2),3(5)BNS के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 29 सितंबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजीव शर्मा निवासी जवाहरपारा चांपा थाना चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 12/07/24 को अपनी मोटर सायकिल सुपर स्पेलन्डर क्रमांक CG 11…

Read More

कोतवाली पुलिस ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में किया चलित थाना का आयोजन : नागरिकों को किया गया जागरूक.

नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ पुलिस के साथ मिलकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने के लिए किया गया प्रेरित. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 29 सिंतबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर रायगढ़ सिटी कोतवाली द्वारा आज केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में चलित थाना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल ने पुलिस की जनसुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और…

Read More

बाजार में दहशत फैलाने वाले मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार : झारखंड से आए तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, लूटे गए मोबाइल बरामद

आरोपी (01) मनोरंजन कुमार मंडल पिता सुदामा मंडल उम्र 24 वर्ष निवासी महाराजपुर बाजार थाना तालझाड़ी साहेबगंज झारखंड (02) सूरज कुमार मंडल पिता बाबूलाल मंडल उम्र 30 वर्ष निवासी महाराजपुर नया टोला थाना तालझाड़ी साहेबगंज झारखंड (03) परमेश्वर साथी पिता राम प्रसाद सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चम्पा, 29 सितंबर/ मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तिलेश्वर प्रसाद कश्यप निवासी हीरागढ़ के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 .09.2024 को सब्जी खरीदने ग्राम सेमरा बाजार…

Read More

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर जिले पहुंची : तीसरे दिन न्याय यात्रा पहुंची रोहांसी से भैसा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी न्याय यात्रा में शामिल हुये, लोहारीडीह की महिलाये न्याय मांगने यात्रा में हुई शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 सितंबर/  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा तीसरे दिन कसडोल विधानसभा क्षेत्र के रोहांसी से रायपुर जिले के खरतोरा होते हुये भैंसा में प्रवेश कर गयी। तीसरे दिन की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुये। राज्य में बढ़ते अपराधों, बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर हो रहे अपराधो के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन की यात्रा कुल 29 किमी चली और…

Read More