रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का ऐतिहासिक महत्व है। इसका निर्माण…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सौर ऊर्जा से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य! रायपुर में 08 सितम्बर को होगा ऐतिहासिक जागरूकता अभियान, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन
रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा एवं श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को…
Read Moreसीएम हाउस से प्रदेशवासियों को संदेश: ‘गौ-सेवा से आती है शांति और समृद्धि’ – चन्द्रग्रहण पूर्व मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष अनुष्ठान
मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की रायपुर 7 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।
Read Moreभारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | रायपुर में विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन का भव्य आयोजन
संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री रायपुर, 07 सितंबर 2025/ भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में…
Read Moreनेंदुर-गवाडी मुठभेड़ : भारी बारिश में भी डीआरजी-एसटीएफ की बड़ी सफलता, अबूझमाड़ में नक्सलियों पर टूटा पुलिस का कहर, ऑपरेशन मानसून में 8 लाख की ईनामी महिला माओवादी कमांडर सोढ़ी विमला ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद.
भारी बरसात और मानसून जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 08 लाख रूपये के ईनामी प्लाटून नंबर-16 के कमांडर (पीपीसी सचिव) सोढ़ी विमला को भीषण मुठभेड़ में मार गिराया. सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से 01 महिला माओवादी का शव, 01 नग प्वाईंट 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल और 02 नग बीजीएल लांचर जैसे घातक हथियार सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान हुआ बरामद. डीआरजी नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाडा और एस.टी.एफ. की संयुक्त पुलिस पार्टी ने की कार्यवाही. सर्च के दौरान मिला तक़रीबन 19…
Read Moreकबीरधाम को मिला न्याय का नया आधार : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ, कवर्धा से अपराध जांच को मिलेगी वैज्ञानिक रफ्तार, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का मार्ग होगा सुगम.
कबीरधाम को मिली न्याय की नई शक्ति, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया फॉरेंसिक लैब का शुभारंभ क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम को बड़ी सौगात क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला से अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय का मिलेगा लाभ कवर्धा को मिली नई पहचान, अब अपराध अनुसंधान में होगा वैज्ञानिक सहयोग – श्री विजय शर्मा रायपुर. 07 सितंबर 2025 : कबीरधाम जिले को आज न्याय और सुरक्षा की…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता
रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।…
Read Moreडबल सब्सिडी से छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का उजाला, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशनी और राहत
रायपुर, 06 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष सहयोग से दोगुना लाभ मिल रहा है। डबल सब्सिडी और हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प अब साकार होने लगा है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होगा। आवासीय मकानों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ, किफायती और…
Read Moreरोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने स्वयं किया ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन मरीजों के परिजनों के लिए एम्स रायपुर में बनेगा सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के प्रथम रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read More