रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर:मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर, 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत सरकार एवं राज्य शासन के सहयोग से रायपुर में जैव प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार, राज्य शासन एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर…

Read More

वनाधिकार क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका—वन विभाग की सशक्त प्रतिबद्धता का प्रमाण

छत्तीसगढ़ वन विभाग का संकल्प: परंपरागत ज्ञान और कानूनी अधिकारों के समन्वय से सतत वन प्रबंधन रायपुर 3 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों प्रकार के वन संसाधन अधिकारों की मान्यता एवं वितरण में देश के अग्रणी राज्यों में रहते हुए सक्रिय, सकारात्मक और सराहनीय भूमिका निभाई है। अब तक प्रदेश में 4,78,641 व्यक्तिगत अधिकार तथा 4,349 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) पत्र वितरित किए गए हैं, जिससे कुल 20,06,224 हेक्टेयर क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा: बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए डिजिटल क्रांति को नई गति देने पर बल रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं सहज, सरल, त्वरित और पारदर्शिता के साथ सुचारू शासन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने…

Read More

ऑपरेशन तलाश ने दिलाया अपनों से मिलन का सुख : देशभर में खोजबीन कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने रचा कीर्तिमान, 30 दिन में ढूंढ निकाले 4472 लापता, लापता महिला-पुरुषों को किया सकुशल बरामद.

 ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में पुलिस टीमों को भेजकर 3207 महिला एवं 1265 पुरूष, इस प्रकार कुल 4472 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है. रायपुर. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत राज्य व देशभर में फैले हजारों गुमशुदा मामलों को सुलझा कर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। 1 जून से 30 जून 2025 के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने 3207 महिला और 1265 पुरुषों सहित कुल 4472 लापता लोगों को खोज निकाला। पुलिस महानिदेशक अरुण…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से किया संवाद : आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिलेगा नया जीवन, नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में उपमुख्यमंत्री ने जताया भरोसा, शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने दिए निर्देश.

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पुनर्वास केन्द्र नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर. 3 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना। नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े युवाओं ने सरकार की पुनर्वास नीति की सराहना की और कहा कि अब वे एक गरिमामयी जीवन जी पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की…

Read More

DAP की किल्लत पर CM का भरोसा: ‘चिंता मत करें किसान भाइयों’, छत्तीसगढ़ में अब NPK-SSP से होगी खेतों की भरपाई, लक्ष्य पहुंचा 17.18 लाख मीट्रिक टन

चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य   रायपुर, 03 जुलाई 2025/ देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का ईरकभट्टी स्कूल में औचक निरीक्षण : ईरकभट्टी के नन्हे छात्रों से मिले उप मुख्यमंत्री, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया मनोबल, बच्चों को दी पढ़ाई के लिए प्रेरणा.

उप मुख्यमंत्री ने किया ईरकभट्टी प्राथमिक शाला का निरीक्षण : विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों को पढ़ने के लिए किये प्रेरित. नारायणपुर. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी गांव में संचालित प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और राज्य का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। बच्चों से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया…

Read More

भगवान श्रीराम के पवित्र स्थलों की तीर्थयात्रा के लिए IRCTC ने शुरू की ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई से दिल्ली से रामेश्वरम तक चलेगी विशेष ट्रेन!

17 दिन, 5000 किलोमीटर और 15 पावन स्थल: ‘रामायण यात्रा’ ट्रेन से भक्तों को मिलेगा प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी भूमि पर दर्शन का दिव्य अनुभव नई दिल्लीः भारतीय रेल भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। भारतीय रेल के उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) आगामी 25 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम तक रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के अंतर्गत…

Read More

रेलवे की बेटियों का दमदार पंच : तेलंगाना में लहराया बिलासपुर का परचम, रेलवे की महिला बॉक्सर्स ने देशभर में दिखाया दम, शशि चोपड़ा और लाशु यादव को नेशनल बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सर शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक. बिलासपुर. 02 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग प्रतिभाओं शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने हैदराबाद में आयोजित एलिट विमेंस सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में रजत पदक जीता। भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने रेलवे परिवार को गौरवान्वित किया। 27 जून से 1 जुलाई तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पंथी नृत्य दल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 2 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल ने सौजन्य मुलाकात की। पंथी नृत्य दल के सदस्यों ने बताया कि वे 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंथी नृत्य दल के सभी कलाकारों को अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध बिखेरने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री खुशवंत सिंह साहेब उपस्थित थे।

Read More