बीईओ एम.डी. दीवान निलंबित, अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला

आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने की कार्रवाई रायपुर, 05 जून 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया…

Read More

नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि

कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 05 जून 2025/ नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया, लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में की सहभागिता की अपील

भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए क घोषणा रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव…

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रायपुर, 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।

Read More

विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल: रोजगार, पर्यटन, संस्कृति और युवा कल्याण पर केंद्रित ऐतिहासिक कैबिनेट निर्णयों से छत्तीसगढ़ में विकास को नई रफ्तार…पढ़ें पूरी ख़बर…!

रायपुर, 04 जून 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दिनांक 04 जून 2025 को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अनेक दूरदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में स्थानांतरण नीति 2025 को मंजूरी, ग्रामों के नाम परिवर्तन, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘कलाग्राम’ की स्थापना, राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी, किफायती जन आवास योजना, ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’ योजना की शुरुआत, प्रशिक्षकों की भर्ती में शिथिलीकरण…

Read More

कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !

कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 03 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 के पाँच अधिकारियों—श्री फड़तरे अनिकेत अशोक, श्री अरविंद कुमारन टी., श्री अक्षय डोसी, श्री क्षितिज गुरभेले और श्री विपिन दुबे को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों को 28 अप्रैल से 20…

Read More

स्मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण में घोर लापरवाही: जैनम कंस्ट्रक्शन पर एफआईआर दर्ज, 1.39 करोड़ की एडवांस राशि पर सवाल

रायपुर, 03 जून 2025/ नारायणपुर जिले में बीएसपी सीएसआर योजना अंतर्गत 12 स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने तथा शासकीय धन राशि के दुरूपयोग के मामले में जिला प्रशासन ने जैनम कंस्ट्रक्शन, बाजारपारा गीदम, जिला दंतेवाड़ा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिए जैनम कंस्ट्रक्शन, बाजारपारा गीदम, जिला दंतेवाड़ा को प्रत्येक केन्द्र के लिए 15 लाख रुपये की दर से कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये की मंजूरी दी गई थी। निर्माण कार्य के लिए संबंधित फर्म…

Read More

अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर, 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग…

Read More