विभाग ने कहा युक्तियुक्तकरण शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास रायपुर, 31 मई 2025/ शिक्षा विभाग ने कतिपय संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि असलियत इससे बिलकुल अलग है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोकतंत्र को मजबूत करने की ऐतिहासिक पहल : विधायकों के निजी सचिवों और सहायकों को मिला उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, डिजिटल युग में जनप्रतिनिधियों के सबसे करीबी सहयोगियों को मिला नया दृष्टिकोण.
विधानसभा में आयोजित हुआ मंत्री/विधायकों के PA/PS का प्रशिक्षण कार्यक्रम, यह PS/PA प्रशिक्षण कार्यक्रम लोकतंत्र को सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल. एक जनप्रतिनिधि की सफलता के पीछे उनके PA/PS की होती है विशेष भूमिका – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा में एक दिवसीय PA/PS प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 100 से अधिक निज सचिव/सहायक सम्मिलित, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को किया संबोधित, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने किया PA/PS का प्रशिक्षण. रायपुर. 30 मई 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों के…
Read Moreसभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त घोषित करने की योजना पर किया जा रहा है कार्यः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
राज्य के 19 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थान किए जा चुके हैं तंबाकू मुक्त घोषित वर्ष 2024-25 में कोटपा के उल्लंघन पर 10 हजार से ज्यादा व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 13 लाख रूपए का वसूला गया है जुर्माना “अपील का पर्दाफाश: तंबाकू उद्योग की रणनीति को बेनकाब करने” थीम पर राज्यभर में होंगे जागरूकता आयोजन विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को रायपुर, 30 मई 2025/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू सेवन की सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्यगत हानियों के…
Read Moreजनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष में किए गए कार्यों की जमीन हकीकत का मूल्यांकन और जनता जनार्दन से संवादकर फीडबैक प्राप्त करना है। राज्य शासन का लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह बातें…
Read Moreनवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र
नवा रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित है सीबीडी, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय हो रहे संचालित जल्द शुरू होगा इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट, हर तरह की खरीदारी के लिए सुपर मार्केट भी स्मार्ट सिटी के अनुरूप एक ही जगह पर विविध सुविधाएं, 100 से अधिक रिटेल दुकानें आबंटित नवा रायपुर की नई पहचान बनने अग्रसर सीबीडी, रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक-तकनीकी केंद्र और नवाचार आधारित स्टार्ट-अप्स के लिए नया मंच रायपुर. 30 मार्च 2025. छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित छह…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे, बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना की
रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, केशकाल विधायक श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के नारायणपाल में लगाई चौपाल, जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत : कहा – हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हर जरूरतमंद के साथ राज्य सरकार खड़ी है, जनकल्याण ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन मतलब है अच्छा शासन। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। उन्होंने नारायणपाल के देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से जीवंत संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बिजली व्यवस्था, राशन वितरण, पीएम आवास योजना और महतारी वंदन योजना के…
Read Moreमानसून पूर्व तैयारियों में जुटा छत्तीसगढ़ प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में राहत उपायों की समीक्षा
रायपुर, 30 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ आदि नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने हेतु गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बरसात के मौसम में राज्य के जिलों के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ आने पर उससे निपटने की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बाढ़ के दौरान विभिन्न स्थानों पर राहत शिविरों की व्यवस्था सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाली कार्यवाही…
Read Moreचार दशक की सेवा को सलाम : पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने सात अनुभवी कर्मियों को दी विदाई, बिजली विभाग के रत्नों का हुआ सम्मान, एमडी बोले अनुभव हमारी पूंजी है.
सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला सम्मान, पावर ट्रांसमिशन मुख्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 7 कर्मियों की विदाई, कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – श्री आर.के.शुक्ला रायपुर. 30 मई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में आज एक भावुक क्षण तब आया जब सात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति–पत्र और स्मृति–चिन्ह भेंट कर उनके दशकों लंबे सेवाकाल की सराहना की और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।…
Read Moreभारत निर्वाचन आयोग की 21 नई पहल: 100 दिनों में निर्वाचन प्रबंधन और मतदाता सुविधा में ऐतिहासिक सुधार
रायपुर 30 मई, 2025/ भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के पहले 100 दिनों में निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी, कुशल और मतदाता अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 21 नई पहलों की शुरुआत की है। 19 फरवरी 2025 से 29 मई 2025 के दौरान लागू इन सुधारों ने देशभर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त किया है। इन सुधारों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीकी सुधार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी ढांचे को मजबूती और हितधारकों के साथ समन्वय को प्राथमिकता दी गई है।…
Read More