अनुबंध के मुताबिक समय-सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा रायपुर. 29 अप्रैल 2025. राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर राजस्व संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि बस्तर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सतत् निगरानी एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
टीबी, कुष्ठ व मलेरिया को समन्वित प्रयास करते हुए सम्पूर्ण उन्मूलन करना प्राथमिकता: श्री कटारिया रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आज सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की वर्तमान कार्ययोजना एवं भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। श्री कटारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं और टीम को दी बधाई रायपुर 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले शासकीय अस्पतालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश रायपुर. 29 अप्रैल 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। उन्होंने नगरीय निकायों को इन…
Read Moreयातायात व्यवस्था को सुगम-सुरक्षित बनाने एसएसपी दुर्ग ने की मीटिंग : हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पी कर वाहन चलाने पर सख्ती के निर्देश.
सभी अधिकारी/कर्मचारियों को साफ सुथरी वर्दी में समय पर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिये गये. बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट लगाये, एवं शराब पी कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए गए. चालानी कार्यवाही के दौरान समस्त अधिकारियों को बॉडीवार्न कैमरा एवं रात्रि के समय रिफ्लेक्टिव जैकेट अवश्य लगाने कहा गया. दुर्ग. 29 अप्रैल 2025 : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर दुर्ग जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा 28 अप्रैल को सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात : एक लाख रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश यूपीएससी में 5 उम्मीदवारों ने बढ़ाया राज्य का मान रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के यूपीएससी मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लिया गया है, जिसके तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर…
Read Moreमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ
रायपुर 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़…
Read Moreपुलिस का सराहनीय प्रयास : नशा छोड़ो, नियमों को अपनाओ, सायबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों पर जन-जागरूकता अभियान.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा पान से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई आवश्यक जानकारी सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए एवं यातायात नियमों के संबंध में दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत को श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर, 28 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत के निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जागृत के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की : कहा – आने वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था पर हो काम, आउटर में विकसित हो रहे नए रिहायशी इलाकों में प्राथमिकता से उद्यान बनाएं
अटल विश्वास पत्र पर प्रमुखता से अमल करने के दिए निर्देश, सभी शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में हो सुधार रायपुर. 28 अप्रैल 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे बड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन…
Read More