छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर

रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…

Read More

राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन

साइंस कॉलेज में 08 मार्च तक चलेगा महिला मड़ई, महिला समूहों ने लगाए बिक्री सह प्रदर्शनी स्टॉल रायपुर, 04 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। यह मड़ई आगामी 08 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास…

Read More

राजधानी रायपुर में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर,4 मार्च 2025/ राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सड़कों के चौड़ीकरण तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुधारों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सांसद श्री अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़कों की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। वीआईपी चौक और रिंग रोड पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने…

Read More

बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण, MSME को मिलेगा नया आयाम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पारंपरिक उद्योगों का विकास आवश्यक:सांसद बृजमोहन रायपुर, 4 मार्च 2025/ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ऐसे में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।  यह कहना है सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार…

Read More

‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ की विस्तार से चर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के बजट पर हमारा फोकस GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर था, जबकि इस बार बजट की थीम GATI (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित है। ‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी।…

Read More

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

पत्रकारों ने बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए जताया आभार रायपुर, 04 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को श्री विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने मनाया लाइनमेन दिवस : विद्युत वितरण की रीढ़ हैं लाइनमेन ! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कर्मचारियों को किया सम्मानित, 60 कर्मियों का हुआ सम्मान, जानें पूरी खबर….

रायपुर क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों का सम्मान, लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव – प्रबंध निदेशक भीम सिंह. रायपुर. 04 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के गुढ़ियारी स्थित कल्याण भवन में आज लाइनमेन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों को प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीमसिंह कंवर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा एवं मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि लाइनमेन वितरण तंत्र…

Read More

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने साइबर अपराध रोकने के लिए उठाए सख्त कदम, फर्जी सिम जारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई , जानें पूरी खबर…!

सिम आधारित धोखाधड़ी रोकने और साइबर मामले की विवेचना पेशेगत तरीके से करने के निर्देश. फर्जी सिम जारी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही, साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के दिए निर्देश. डीआईजी/एसएसपी ने साइबर अपराध से बचने बताए टिप्स, साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस की अपील. सूरजपुर. 04 मार्च 2025 : साइबर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, सिम आधारित धोखाधड़ी को रोकने, ऑनलाईन फ्राड से निपटने, फर्जी सिम के उपयोग पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं साइबर अपराध की विवेचना पेशेगत तरीके से करने को लेकर डीआईजी व…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गिरौदपुरी मेला में हुए शामिल : गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा रायपुर, 4 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर…

Read More

अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा, शासन के वर्ष 2025-26 के बजट मे  श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ के लिए दो करोड़ का प्रावधान

रायपुर, 3 मार्च 2025/ राज्यपाल रमेन डेका  की विशेष पहल पर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य शासन के वर्ष 2025-26 के बजट में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आईटी आधारित एमआईयू प्रयोगशाला के लिए 1.71 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इससे अनुसंधान को एक नई दिशा मिलेगी। इस संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि…

Read More