छत्तीसगढ़ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता : सूरजपुर पुलिस के खिलाड़ियों की जबरदस्त सफलता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, डीआईजी व एसएसपी ने किया सम्मानित.

सूरजपुर पुलिस की खेल में भी धमाकेदार जीत, टेबल टेनिस से फुटबॉल तक, सूरजपुर पुलिस के जवानों ने मचाई धूम. सूरजपुर. 06 मार्च 2025 : विगत दिनों रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया जिसमें सूरजपुर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने टेबल टेनिस, हॉकी, खो-खो, फुटबाल व दौड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।  पुलिस के इन खिलाड़ियों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जीत की बधाई दी तथा पूरी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात : महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

रायपुर, 06 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन…

Read More

महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर बड़ा कदम : रायगढ़ में जागरूकता अभियान और गोद भराई समारोह आयोजित, ‘अभिव्यक्ति’ ऐप और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी.

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सुरक्षा, जागरूकता और गोद भराई रस्म के साथ विशेष आयोजन सम्पन्न. रायगढ़. 6 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला पुलिस महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम सराईपाली में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी…

Read More

जांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित

रायपुर, 05 मार्च 2025/ जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर

रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…

Read More

राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन

साइंस कॉलेज में 08 मार्च तक चलेगा महिला मड़ई, महिला समूहों ने लगाए बिक्री सह प्रदर्शनी स्टॉल रायपुर, 04 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। यह मड़ई आगामी 08 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास…

Read More

राजधानी रायपुर में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर,4 मार्च 2025/ राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सड़कों के चौड़ीकरण तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुधारों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सांसद श्री अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़कों की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। वीआईपी चौक और रिंग रोड पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने…

Read More

बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण, MSME को मिलेगा नया आयाम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पारंपरिक उद्योगों का विकास आवश्यक:सांसद बृजमोहन रायपुर, 4 मार्च 2025/ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ऐसे में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।  यह कहना है सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार…

Read More

‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ की विस्तार से चर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के बजट पर हमारा फोकस GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर था, जबकि इस बार बजट की थीम GATI (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित है। ‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी।…

Read More

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

पत्रकारों ने बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए जताया आभार रायपुर, 04 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को श्री विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20…

Read More