रायपुर 21 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नक्सल विरोधी अभियान: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, गरियाबंद में 14 नक्सली ढेर, इंसास, एसएलआर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद; 36 घंटे से मुठभेड़ जारी
जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत (कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अभी तक जारी है। घटनास्थल से अभी तक 14 नक्सलियों के शव के साथ 14 आटोमैटीक/अन्य हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ में संभवतः सेंट्रल कमेटी मेम्बर के साथ उसकी प्रोटेक्शन टीम, उडिसा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के अंतर्गत एस0डी0के0 एरिया कमेटी एवं इंदागांव एरिया कमेटी की माओवादी मारे गये है। (कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी में नक्सली सदस्यों की उपस्थिति की आसूचना पर ई-30 गरियाबंद, कोबरा-207, सीआरपीएफ-65 एवं 211 बटालियन व एसओजी जिला नुआपाडा (ओडिसा)…
Read Moreविकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका – उपराष्ट्रपति श्री धनखड़
रायपुर 21 जनवरी 2025/ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में एनआईटी, आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इन संस्थानों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जा रही है। देश में एआई मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन जैसी…
Read Moreसारथी दिवस: उत्कृष्ट वाहन चालकों का सम्मान, सड़क सुरक्षा में योगदान को मिलेगा मान
रायपुर/ अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सडक सुरक्षा) छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में दिनांक 24.01.2025 को प्रस्तावित ‘‘सारथी सम्मान’’ कार्यक्रम के आयोजन के अनुक्रम में विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम के लिये ऐसे वाहन चालक जिनका व्यवहार/आचरण उत्तम हो, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न हुआ हो, जिनसे सडक दुर्घटना न हुई हो, वाहन चलाते समय नशा न करते हो, वाहनों का बेहत्तर रखरखाव करते हो, सडक दुर्घटना में घायलों की मदद की हो एवं यातायात नियमों की बेहत्तर जानकारी हो,…
Read Moreटीटीएल क्रिकेट प्रतियोगिता : पुलिस फाइटर ने जीता फाईनल मैच…डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने दी जीत की बधाई…नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित.
पुलिस फाईटर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाईन मैच को 13 रनों से किया अपने नाम. सूरजपुर : विश्रामपुर में आयोजित टीटीएल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाली विजेता पुलिस फाइटर की टीम को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जीत की बधाई दी तथा पूरी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस फाइटर व एकेडमिक ईगल के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस फाईटर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर…
Read Moreभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर 21 जनवरी 2025/ भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ…
Read Moreसभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ
शनिवार को अवकाश वाले कार्यालयों में 24 जनवरी को दिलाई जाएगी शपथ हर वर्ष 25 जनवरी को देशभर में मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस रायपुर 21 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर वर्ष 25 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस बार 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। आयोग ने शनिवार को अवकाश वाले राज्यों में अधिकारियों-कर्मचारियों को 24 जनवरी को सवेरे 11 बजे…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर आचार संहिता का सख्ती से पालन: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश वर्तमान में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आदर्श आचार संहिता के तहत लागू किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने की बात कही है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में भाग लेने वाले राजनीतिक पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए इन निर्देशों…
Read Moreचोरी-छिपे घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…रिमांड के बाद भेजा गया जेल !
आरोपी के विरूद्ध अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर शुरू की गई विवेचना. रायगढ़. 20 जनवरी 2025 : दिनांक 16 जनवरी 2025 को थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।…
Read Moreएसएसबी इंटर कॉलेज का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न : राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से विकसित देश का सपना होगा पूरा – डॉ. शुक्ल
शिक्षा विभाग का संचालन जब सरकार करती है तब गुणात्मकता में वो वृद्धि नहीं होती है, जो समाज के द्वारा संचालन में सामने आती है. विद्यालय की सौरभ पत्रिका के 51वें अंक का अतिथियों ने किया विमोचन. 300 से अधिक मेधावियों को मंच से किया गया पुरस्कृत. अयोध्या/रायपुर. 20 जनवरी : कर्तव्य भाव और समर्पण जिस समाज में होता है वह राष्ट्र उन्नति करता है। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना किसी भी राष्ट्र को विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देश की श्रेणी में सहज ले जाने में समर्थ है। यह…
Read More