जशपुर: रणजीता स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य तैयारी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मलखंब प्रदर्शन बनेंगे मुख्य आकर्षण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की तैयारी का कलेक्टर, एसएसपी ने लिया जायजा लिया जशपुर 24 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड, व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के थे इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का शुभारंभ

रायपुर 22 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का आगाज आज डंगनिया स्थित मुख्यालय में हुआ। प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (जेनको), आरके शुक्ला (ट्रांसको) और भीमसिंह कंवर (डिस्कॉम) ने इस अवसर पर सभी कर्मियों से खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रीय पर्व का यह अवसर हमारे आपसी भाईचारे को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करता है। खेल हमें स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने का तरीका सिखाता है। 22 से 25 जनवरी तक चलने वाले इस खेल सप्ताह…

Read More

गणतंत्र दिवस 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, राज्य भर में मंत्रीगण और सांसदगण करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर 21 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन…

Read More

गणतंत्र दिवस पर आचार संहिता का सख्ती से पालन: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश

रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश वर्तमान में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आदर्श आचार संहिता के तहत लागू किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने की बात कही है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में भाग लेने वाले राजनीतिक पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए इन निर्देशों…

Read More