14 मई को आयोजित होगा नेशनल लोक अदालत, आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमती सुमन एक्का जगदलपुर के मार्गदर्शन में शनिवार 14 मई को बस्तर जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, धारा 138 नि.ई.एक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम विवाद के प्रकरण, राजस्व प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण के साथ-साथ राशि वसूली से संबंधित विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) का निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत…

Read More

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने की बस्तर जिले के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा, राज्य शासन को सुझाव प्रस्तुत करने के लिए की गई विस्तृत चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज एवं राज्य वित्त आयोग के अधिकारियों ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दूसरे दिन कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में बस्तर जिले के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 में राज्य वित्त आयोग के अनुशंसाओं को लागू करवाने के लिए राज्य शासन को सुझाव प्रस्तुत करने के संबंध में बस्तर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज,…

Read More

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कुरुसनार, कुंदला और सोनपुर का किया सघन भ्रमण, स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज कुरुसनार, कुंदला और सोनपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया और उन्होंने आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। कलेक्टर श्री रघुवंशी सर्वप्रथम कुंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे वहां उन्होंने आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीज से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली…

Read More

भूपेश सरकार की अलोकप्रियता के कारण नहीं मिल रहे कांग्रेस को सदस्य – विष्णुदेव

कांग्रेस को सदस्य बनाने लालच देना पड़ रहा हैं यही सरकार की अलोकप्रियता का प्रमाण है :भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर तंज कसते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की अलोकप्रियता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस को नए सदस्य नहीं मिल रहे। सदस्यता बढ़ाने के लिए सारे जतन करके देख लिए। जब कोई सफलता नहीं मिली तो लालच देकर सदस्य बनवाने की जुगत भिड़ाई गई है। स्थिति यह है कि भूपेश…

Read More

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली की दर, घरेलू एवं उद्योगो की बिजली हुई महंगी, अब इन दरों से मिलेगा बिजली का बिल

घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की हुई वृद्धी अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है 220 केव्ही एवं 132 केव्ही के उच्च दाब स्टील उद्योगो के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई एचव्ही –5 श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले पोहा एवं मुरमुर्रा मिल को वर्तमान टेरीफ में उर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है इसी प्रावधान को एलव्ही –5 श्रेणी के पोहा एवं मुरमुर्रा मिल पर लागू करते…

Read More

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, प्रदेश पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे के नेतृत्व में सपन्न हुई। बैठक में प्रदेश इकाई का गठन किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसके बाद पदाधिकारियों ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ व उनकी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की और आगामी कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए। बता दें प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे एवं प्रदेश सचिव श्रवण यदु को प्रदेश…

Read More

जल ही जीवन है : बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम, शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बेहाल कर देने वाली गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शहर की सक्रिय समाजसेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने आज मुहिम की शुरुआत की। शहर के चौक चौराहों पर पानी की टंकियां स्थापित कर उसमें पानी भरा। संस्था की संस्थापिका औऱ सचिव अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि आज की भागमभाग जिंदगी में भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने वाला कोई नज़र नहीं आ रहा। घर के बाहर छत व बाग़ बगीचे पर पानी रखने की प्रथा गुज़रे ज़माने की बात हो…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र लिखकर दिया सुझाव : आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए

कहा – “टीएडीपी में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाए” इन सभी मापदंडों पर छत्तीसगढ़ ने शानदार काम किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन अॉफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली प्रवास पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे भेंट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित ज़िलों…

Read More

टैक्स संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व प्राप्ति में 19.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

टैक्स डिफाल्टर वाहन स्वामियों के विरूद्ध ‘भू-राजस्व संहिता‘ के तहत वाहनों की कुर्की की होगी कार्रवाई एकमुश्त निपटान योजना तहत 7 महीने में 2 हजार 135 वाहनों से 20.50 करोड़ रुपए बकाया कर की वसूली परिवहन विभाग ने 1373.91 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिलों के ऐसे परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिन्होंने टैक्स संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य किया है, उन्हें परिवहन आयुक्त के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त के लगातार मार्गदर्शन से मुख्यालय एवं…

Read More