रायपुर : मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में धान खरीदी लगातार की जा रही है। जहां ग्राम भर्रीटोला में धान उपार्जन केंद्र में अपने धान का विक्रय हेतु आये युवा किसान जितेंद्र पांडे ने धान बेचा। इस दौरान उन्होंने केंद्र में जाकर टोकन प्राप्त किया था और ऑफलाइन जाकर टोकन प्राप्त कर अपना धान विक्रय करना बहुत आसान रहा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन की तरह बेहद सरल और सहज रही जहां केंद्र के कर्मचारियों से भी उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। टोकन मिलने में किसी भी तरह की परेशानी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अवैध धान कारोबार पर कलेक्टर का शिकंजा कसने बालोद में छापेमारी तेज, गुजरा में व्यापारी से मिला 10 क्विंटल से अधिक अतिरिक्त स्टॉक, 75 बोरी जब्त
कलेक्टर ने बालोद के गुजरा में फुटकर धान व्यापारी के घर में पहुँच जब्त किए धान का किया अवलोकन कलेक्टर ने सभी धान बोरियों में जप्ती की सील लगाने के दिए निर्देश रायपुर : बालोद जिले में अवैध धान विक्रय, परिवहन और संग्रहण करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के फुटकर धान व्यापारी श्री पन्नू लाल के घर में पहुँचकर खाद्य विभाग…
Read Moreदिल्ली में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’—भारत मंडपम में लोक नृत्यों ने बांधा समां, कलाकारों की ताल पर थिरक उठा पूरा परिसर
देश की राजधानी में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति में भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा रायपुर : राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर…
Read Moreपहाड़–नदियों को पार कर हर घर तक पहुँचा लोकतंत्र—छत्तीसगढ़ में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान ने दुर्गम इलाकों में पकड़ी रफ्तार
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने दुर्गम इलाकों में भी रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ सुदूर पहाड़ी अंचलों, घने जंगलों और नदी-नालों से होकर हर घर तक पहुँच रही हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। ज्ञात हो कि जिले में वर्तमान में 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची को आधार मानकर बीएलओ लगातार घर-घर गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। इन पत्रकों…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेवेलियन का अवलोकन कर हस्तशिल्प, वनोपज और नवाचारों की सराहना की
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन हस्तशिल्प, वन-उत्पाद और पारंपरिक कला ने खींचा देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान रायपुर : भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पेवेलियन में प्रदर्शित उत्पादों और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreकिसानों की पहली पसंद बना धमतरी मॉडल! ऑनलाइन टोकन से फटाफट खरीदी, ट्रैक्टर से उत्पादन दोगुना—राजेश साहू की कहानी वायरल
धमतरी में तकनीक आधारित सुगम धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की पहली पसंद किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता रायपुर : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन…
Read Moreरायपुर बनेगा फूड प्रोसेसिंग हब! मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में चिराग पासवान के साथ रणनीतिक बैठक, निवेश और रोजगार को नई दिशा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अनेक जनहित विषयों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreधान खरीदी तिहार में नई पारदर्शिता—भिट्ठी कला के किसानों ने सरकारी व्यवस्था पर जताया भरोसा, 3100 रुपए क्विंटल से मिल रहा सीधा लाभ
धान खरीदी तिहार सुचारू और पारदर्शी, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया विश्वास 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य से किसानों को सीधा लाभ रायपुर : प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी तरह सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान विक्रय करने पहुँचे…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग सख्त—सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु नई व्यवस्था लागू, आवारा कुत्तों पर नोडल सिस्टम शुरू
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु जारी किए कड़े निर्देश स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू रायपुर : माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…
Read Moreरायपुर में DGP–IG सम्मेलन 2025 की तैयारियाँ तेज—गुप्तवार्ता निदेशक अमित कुमार अतिरिका ने सुरक्षा व समन्वय बैठक में अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश
रायपुर : राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले वीवीआईपी, व्हीआईपी एवं देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 23 नवंबर 2025 को सी-4 सिविल लाइंस में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार अतिरिका ने की, जिन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत रखने के निर्देश दिए।…
Read More