बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का…

Read More

संगिनी के दिवाली उपहारों की धूम : बिहान की दीदियों ने तैयार किए संगिनी ब्रांड के आकर्षक गिफ्ट हैम्पर

ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम, सक्ती प्रशासन का सतत सहयोग रायपुर : दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत जिला सक्ती की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पलाड़ीखुर्द की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्याएं अपने “संगिनी” ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार कर रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं डिज़ाइनर मोम उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं की सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

Read More

नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा नया कीर्तिमान : प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुँचा सक्ती जिला – 30 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में एक नया इतिहास रच दिया है। नवगठित जिला होने के बावजूद, सक्ती ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2024-25 में 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल संख्यात्मक सफलता का प्रतीक है, बल्कि उन हजारों परिवारों के जीवन में आई स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान की कहानी भी है, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकानों में जीवन व्यतीत किया था।  कच्चे से पक्के…

Read More

‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में

रायपुर : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा: जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर प्रवास पर शुक्रवार को मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव भी पहुंचे। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का फेस्टिवल विशेष : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

पूजा स्पेशल गाड़ियों में कंफर्म सीट के साथ यात्रा कर अपने यात्रा को बनाएँ आसान व आरामदायक बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनेक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज एवं आरामदायक होगी।  पूजा स्पेशल ट्रेनें, संचालन अवधि एवं उपलब्ध बर्थ –  बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर…

Read More

दीपावली 2025: कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पूजा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी निर्बाध यात्रा सुविधा

दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य 17 से 22 अक्टूबर 2025 तक पूजा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बिलासपुर : दीपावली पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।  गाड़ी संख्या 06883/06884 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) पूजा…

Read More

बिहार में एनडीए के पक्ष में उत्साहजनक माहौल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नामांकन सभाओं में जताया समर्थन, पीएम मोदी के विकास विजन पर मतदान की अपील, कांग्रेस पर कसा निशाना

मुख्यमंत्री श्री साय बिहार प्रवास के दौरान नामांकन समारोह एवं आमसभा में हुए शामिल भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है : मुख्यमंत्री बिहार में कांग्रेस कहीं रेस में भी नहीं है : साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिहार प्रवास के दौरान एनडीए के पक्ष में नामांकन समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। श्री साय कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर से एनडीए प्रत्याशी श्री नितिन नवीन के नामांकन में उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व उन्होंने श्री नितिन नवीन के पिताजी स्वर्गीय श्री…

Read More

अम्बेडकर अस्पताल में दुर्लभ एवं अपने आप में अनोखी सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन

माँ और शिशु दोनों सुरक्षित, एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी डिलीवरी का छत्तीसगढ का पहला मामला, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने कर दिखाया विश्व मेडीकल लिटरेचर में भी पूर्व में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां गर्भवती महिला जिसे इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी से बचाया गया हो उसके पेट में, बच्चेदानी से बाहर नौ माह के जीवित शिशु को निकालकर दिया गया हो डॉक्टरों के अनुसार यह दुनिया के अत्यंत दुर्लभ केस में से एक भ्रूण गर्भाशय में न पलकर पेट (एब्डोमिनल कैविटी) में बड़ा हुआ रायपुर : नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और…

Read More

बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण

रायपुर : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और निरंतर सशक्त रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी कैडर, जिनमें वरिष्ठतम हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग त्यागकर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री (गृहमंत्री) श्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। यह निर्णायक और ऐतिहासिक घटनाक्रम…

Read More