जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 26 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” का शुभारंभ
रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि,…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त, विकासशील होंगे नए मुख्य सचिव.
रायपुर, 25 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के शीर्ष स्तर पर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन (IAS-1989) आगामी 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात राज्य शासन ने श्री विकासशील (IAS-1994) को नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री विकासशील आगामी आदेश तक…
Read Moreजल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563…
Read Moreजनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ अब जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा आधुनिकता और विश्वास का बन रहा है प्रतीक – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एसीआई में देश का छठा और सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग केस : छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता राइट एट्रियम या बैकमैन बंडल में लीड लगाने का पहला मामला रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों…
Read Moreकोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिजली बिल में आई बड़ी राहत ! जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से घट सकती है प्रति यूनिट लागत.
जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी. रायपुर. 25 सितंबर 2025 : भारत सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म 2.0 लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया गया है, जबकि जीएसटी दर को 5% से बढ़ाकर 18% किया गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को कोयले की लागत औसतन 152.36 रुपये प्रति टन कम लगेगी, जिससे बिजली उत्पादन लागत में प्रति यूनिट लगभग 11.54 पैसे की कमी की संभावना है। इस कदम…
Read Moreचमत्कारिक बरामदगी : मोबाइल चोरों की नींद हराम, रायगढ़ पुलिस ने एक साथ 35 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर वापस लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर छाई खुशी.
साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने 35 गुम/चोरी के मोबाइल लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर आई खुशी. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले की साइबर सेल टीम ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और साइबर डीएसपी श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहयोग से 35 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाया। इस पहल से नागरिकों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति…
Read Moreडबल इंजन सरकार का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद को करेंगे खत्म: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
71 नक्सली अब विकास और शांति की राह पर: हथियार छोड़ किया आत्मसमर्पण बस्तर में बदल रहा है माहौल: छँट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा – मुख्यमंत्री रायपुर, 24 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए…
Read Moreट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण का शुभारंभ
प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई का प्रशिक्षण जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर रायपुर, 24 सितंबर 2025/ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे राज्य सरकार की ओर से मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों में प्रशिक्षित करने, प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री…
Read More