डॉ. अंजली पवार की सौजन्य भेंट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने का किया आग्रह

रायपुर, 12 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. अंजली पवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन विकास की आवश्यकता पर बल…

Read More

लेजर तकनीक से किया बवासीर व भगंदर का इलाज, चिकित्सा महाविद्यालय के जनरल सर्जरी विभाग में लाइव वर्कशॉप संपन्न

लेजर इन बिनाइन प्रोक्टोलॉजी (गुदा संबंधी सौम्य रोगों में लेजर तकनीक) विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला रायपुर, 12 जुलाई 2025 :  पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के जनरल सर्जरी विभाग में लेजर इन बिनाइन प्रोक्टोलॉजी (गुदा संबंधी सौम्य रोगों में लेजर तकनीक) विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में आधुनिक चिकित्सा तकनीक को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत कर रोगियों को राहत दिलाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक साकार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मंजू सिंह,…

Read More

रोजगार मेला का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में सफल आयोजन, कुल 407 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 अभ्यर्थियों को किया संबोधित बिलासपुर, 12 जुलाई 2025 : रोजगार मेला के 16वें चरण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में रोजगार मेलों का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित कुल 407 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को…

Read More

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी बनी पर्यावरण प्रहरी : पचास हजार पौधों से होगा उपकेंद्रों व संयंत्रों का हरित कायाकल्प, बिजली देने वाली कंपनी अब देगी हरियाली का उपहार, QR कोड से जुड़ेंगे पौधे – अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव की अभिनव पहल.

पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ. प्रदेश भर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए पूरे प्रदेश में 50,000 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने रायपुर स्थित डंगनिया मुख्यालय परिसर में औषधीय पौधे ‘लौंग’ का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत…

Read More

कैंसर पर प्रहार की पहल : कर्मियों के लिए अनूठी पहल, थर्मल स्कैनिंग से लेकर मेमोग्राफी तक की गई जांच, कैंसर को मात देने जुटी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी, बालको विशेषज्ञों की टीम ने की जांच, 5 संदिग्ध मरीजों को दिया गया अस्पताल में इलाज का परामर्श.

विद्युत कर्मियों के लिए निशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रायपुर के डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में विद्युत कर्मियों के लिए नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 118 कर्मियों (91 महिलाएं व 27 पुरुष) ने भाग लिया। बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञों की टीम ने मेमोग्राफी, पैप स्मीयर, थर्मल स्कैनिंग सहित अनेक आधुनिक जांच विधियों…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को दी बधाई रायपुर, 12 जुलाई 2025/ स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी। इस अवसर पर…

Read More

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर : 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’

सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15 महीनों में 1521 ने छोड़ी हिंसा रायपुर 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें  मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास…

Read More

छात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान, बोले– शिक्षा से ही बनेगा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार

छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम:नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित रायपुर, 12 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत : 25,000 रुपये तक की 10 साल पुरानी वैट देनदारी होगी समाप्त, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ

40 हजार से अधिक व्यापारियों को मिलेगा लाभ,  62 हजार से अधिक मामलों में  मुकदमेबाजी कम होगी मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर संशोधन विधेयक का प्रारूप हुआ अनुमोदित छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक के प्रारूप का भी अनुमोदन रायपुर, 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म…

Read More

नशे के खिलाफ जनक्रांति : ‘जिंदगी से नाता जोड़ो, नशे से नाता तोड़ो, सूरजपुर में 8322 नागरिकों ने ली ई-शपथ, पुलिस बनी नशा मुक्ति की प्रेरणा, DIG-SSP ने जागरूकता फैलाने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित.

सूरजपुर पुलिस ने ‘जिन्दगी को हाँ और नशे को ना’ कहने 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) कराया डाउनलोड. नशे से बचाव व जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए गए सम्मानित. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12 से 26 जून 2025 तक चलाए गए अभियान में 8322 नागरिकों ने “जिंदगी को हाँ और नशे को ना” कहते हुए ई-प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र डाउनलोड किया। स्कूलों,…

Read More