राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा गरियाबंद का गौरव जिले को मिला एक करोड़ रूपये का पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री बी एस उइके ने ग्रहण किया पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर : जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला को जोन-1, केटगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी पहल: अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया ‘आवास मेला 2025’ लोगो का अनावरण, सुलभ आवास और साइट विज़िट की मिलेगी सुविधा
रायपुर : प्रदेश के नागरिकों को आवासीय योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ का आयोजन 23, 24 और 25 नवंबर को रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में किया जा रहा है। इस मेले के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण आज गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री अवनीश शरण सहित मंडल के अधिकारी-कर्मचारी प्रत्यक्ष एवं…
Read Moreधान खरीदी में आया ‘सुपरफास्ट’ बदलाव! महासमुंद के किसानों को 3 दिन में मिला टोकन, ₹3100 प्रति क्विंटल के फैसले ने बदली किस्मत
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान-कल्याण की प्राथमिकता को धरातल पर उतारती हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना आज किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसे सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को सहज, तेज और भरोसेमंद बनाया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ सीमांत कृषक से लेकर बड़े किसानों तक समान रूप से पहुंच रहा है और कृषक अधिक उत्साह और विश्वास के साथ उत्पादन बढ़ा रहे हैं। महासमुंद जिला के विकासखंड…
Read Moreछत्तीसगढ़ में किसानों का ‘बंपर’ संतोष! सरायपाली खरीदी केंद्र में पूरी पारदर्शिता, किसान ने बताया- ‘समय पर टोकन मिला, अब भविष्य सुरक्षित’
रायपुर : सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हितों की रक्षा और हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। पूर्ण पारदर्शी प्रकिया से धान खरीदी धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सराईपाली में पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। किसान छबीलाल…
Read Moreमनरेगा ने दिया ‘सुरक्षा कवच’: पक्के शेड से चूजों की मृत्युदर खत्म, भूलू ने मुर्गी पालन से कमाए ₹36,000, विस्तार की है योजना!
रायपुर : मनरेगा के अंतर्गत निर्मित शेड हितग्राही के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, मुर्गी पालन का कार्य आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत पक्का मुर्गी शेड निर्माण से हितग्राही भूलू की आय में वृद्धि हुई है तथा मुर्गियों के बिट को जैविक खाद के रूप में उपयोग कर वे कृषि कार्य में भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राही भूलू की आय में हुई वृद्धि बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत कोदवा में हितग्राही भूलू को मनरेगा से 1.13 लाख…
Read Moreपेंशनरों के लिए बड़ी खबर! नवंबर में DLC जमा करने विशेष अभियान शुरू, अब किसी भी बैंक में जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, जानें पूरी प्रक्रिया
नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC रायपुर : राज्य शासन द्वारा पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने मूल बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर या घर बैठे “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल…
Read Moreसफलता की कहानी, किसान की जुबानी : सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना रायगढ़-रायपुर : प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था।…
Read MoreCM साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में किया पूर्व सदस्यों का पुण्य स्मरण: रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों श्रीमती रजनी ताई उपासने, श्री बनवारी लाल अग्रवाल और श्री राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के…
Read Moreबच्चों ने देखा पुलिस सिस्टम का अंदरूनी मॉडल : 112 कंट्रोल रूम से लेकर महिला थाना तक—SSP ने विजेताओं को किया सम्मानित
बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाना भिलाई नगर एवं महिला थाना का भ्रमण कराया गया छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित डायल 112 एवं आई.टी.एम.एस.के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई महिला थाना में स्थित परिवार परामर्श केंद्र का भ्रमण कराया गया एवं काउंसलरों से मुलाकात कराई गई दुर्ग : रक्षा टीम जिला दुर्ग द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के…
Read Moreअमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर: 756 केंद्रों में 2.29 लाख अभ्यर्थी शामिल, जशपुर के 12 सेंटरों में होगी कड़ी निगरानी
जशपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को आयोजित की गई है जिसके लिए 756 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जहां प्रातः 12ः00 बजे से 02ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 16 जिलों (अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव) में आयोजित की जा रही है। जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जशपुर जिले के 12…
Read More